अब दूसरों के नाम पर सफर नहीं कर सकेंगे यात्री... लागू हुआ ये नया नियम

Kanak Durga Jha | Jun 18, 2025, 13:14 IST
Share
Now passengers not able travel name others new rule implemented
Now passengers not able travel name others new rule implemented

रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग में यूजर्स के फर्जी अकाउंट के बाद अब फर्जी पहचान पत्र से ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।

रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग में यूजर्स के फर्जी अकाउंट के बाद अब फर्जी पहचान पत्र से ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। ट्रेन में सवार यात्रियों की पहचान के सत्यापन के लिए चल टिकट निरीक्षकों, ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर को अतिरिक्त अधिकार दिए हैं। टीटीई अब यात्री की पहचान का सत्यापन एमआधार ऐप से करेंगे।

ये भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी... 14 नए मरीज मिले

अब नकली पहचान पत्र दिखाकर सफर नहीं कर पाएंगे यात्री

कई बार देखा गया है कि, कुछ लोग दूसरे के आधार कार्ड या नकली पहचान पत्र दिखाकर ट्रेन में यात्रा करते हैं। इसे रोकने के लिए अब टीटीई को एमआधार नाम के मोबाइल ऐप के उपयोग करने का निर्देश दिया गया है। एमआधार ऐप बिना इंटरनेट के काम करता है, इसलिए टीटीई चलती ट्रेन में ऐप से यात्री की पहचान का सत्यापन कर सकेंगे। अभी उनके पास यात्री की ओर से प्रेषित किए पहचान पत्र की जानकारी को ही स्वीकार करना होता है।

ये भी पढ़िए...सूदखोर तोमर ब्रदर्स की प्रॉपर्टी उत्तर प्रदेश में भी... बड़े नेताओं से भी अच्छे संबंध

यात्री की पूरी जानकारी आ जाएगी

एम आधार ऐप में आधारकार्ड का क्यूआर कोड स्कैन करते ही टीटीई मोबाइल स्क्रीन पर यात्री की पूरी जानकारी आ जाएगी। इसमें यात्री के नाम, फोटो, जन्म तिथि एवं पता प्रमुख रूप से होगा। यदि कोई यात्री जाली आधारकार्ड का उपयोग कर रहा है, तो तुरंत धर लिया जाएगा। रेलवे बोर्ड इस सुविधा को जल्द ही विभाग के एचएचटी डिवाइस पर लाने की तैयारी में जुट गया है।

यह एप्लिकेशन ऑफलाइन मोड में भी कार्य करता है, जिससे यह जालसाजी और फर्जी पहचान की घटनाओं को रोकने में उपयोगी साबित हो सकता है। रेलवे के सभी जोन से अनुरोध किया गया है कि वे अपने टिकट जांच कर्मियों को 'एम-आधार ऐप' डाउनलोड कर उसका उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित करें।

ये भी पढ़िए...PM आवास बनाने के नियमों में बदलाव, अब 72 घंटे में मिलेगी बिल्डिंग परमिट

रेलवे ने इसलिए किया फैसला

रेलवे को कुछ लोगों के ट्रेन में फर्जी या जाली आधार कार्ड के साथ यात्रा करने की शिकायत मिली थी। भारत में अनाधिकृत रूप से रहने वाले व्यक्तियों के साथ ही रोजगार एवं अन्य उद्देश्यों से यात्रा के लिए जाली पहचान पत्र का उपयोग किया है। यह जानकारी संज्ञान में लाए जाने के बाद रेलवे ने यात्री पहचान के लिए अद्वितीय पहचान प्राधिकरण, यूआईडीएआई के विकसित एम आधार एप्लीकेशन के उपयोग का निर्णय किया है। इससे आधार कार्ड के दुरुपयोग पर अंकुश लगेगा। यात्री के सत्यापन का तंत्र हाइटेक और मजबूत होगा। रेलवे को धोखा देकर कोई भी यात्री ट्रेन में आरक्षित टिकट पर यात्रा नहीं कर सकेगा।

Railway Update | cg railway update | chhattisgarh railway update | indian railway update | इंडियन रेलवे

ये भी पढ़िए...साय कैबिनेट की बैठक आज... कई मामलों पर ले सकते हैं अहम फैसले

Tags:
  • इंडियन रेलवे
  • रेलवे
  • Railway Update
  • indian railway update
  • chhattisgarh railway update
  • cg railway update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा