ओबीसी आरक्षण नगरीय निकाय में नहीं मिला , सीएम साय की गृह नगर पालिका

Marut raj | Dec 20, 2024, 11:40 IST
Share
OBC Reservation Urban Body Election 2025 the sootr
OBC Reservation Urban Body Election 2025 the sootr

OBC Reservation Urban Body Election 2025 : साल 2019 के चुनाव में ओबीसी को आरक्षण का लाभ जशपुर नगर पालिका में मिला था। यहां पर बीस में से पांच सीटें ओबीसी के लिए आरक्षित की गई थीं।

OBC Reservation Urban Body Election 2025 : नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रदेश में आरक्षण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। इसमें ओबीसी के लिए आरक्षण के प्रावधान बदले गए हैं। इन नए प्रावधानों के तहत ओबीसी के आरक्षण को लेकर तमाम तरह के दावे किए जा रहे थे।

इसमें बताया जा रहा था कि ओबीसी वर्ग को कई नगरीय निकाय में आरक्षण से हाथ धोना पड़ सकता है। यह बात सही साबित हुई है। प्रदेश में एक नगर पालिका ऐसी भी है, जिसमें की ओबीसी को आरक्षण का लाभ नहीं मिला है। इससे पहले यानी 2019 में यहां पर ओबीसी को आरक्षण का लाभ मिला था।

हिड़मा के घर पर चला 'बुलडोजर', मां को ले गया साथ...शाह का T फॉर्मूला

जशपुर नगर पालिका में OBC आरक्षण नहीं

जानकारी के अनुसार 19 दिसंबर को जशपुर जिले के तहत आने वाले नगरीय निकाय में आरक्षण किया गया। इसमें 20 वार्ड आते हैं। इनमें से 10 वार्ड अनारक्षित हो गए हैं। वहीं, दस वार्डों में आरक्षण किया गया है। इसमें एससी, एसटी और महिलाओं को रिजर्वेशन दिया गया है। इसमें खास बात यह है कि ओबीसी को रिजर्वेशन का लाभ नहीं मिल सका है।
उल्लेखनीय है कि साल 2011 की जनसंख्या रिपोर्ट के आधार पर ओबीसी को आरक्षण दिए जाने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत आबादी के आधार पर ओबीसी को आरक्षण का लाभ नहीं मिल सका है।

पंचायत चुनाव में आरक्षण की लॉटरी पर लगी रोक, आदेश जारी

2019 में ओबीसी को मिली थीं 5 सीटें

साल 2019 के चुनाव में ओबीसी को आरक्षण का लाभ जशपुर नगर पालिका में मिला था। यहां पर बीस में से पांच सीटें ओबीसी के लिए आरक्षित की गई थीं। उस समय सबसे अधिक सीटें अनुसूचित जनजाति यानी एसटी वर्ग के लिए आरक्षित थीं। एसटी के लिए 8 सीटें रिजर्व रखी गई थीं। इसके साथ ही साल 2019 में महिला उम्मीदवारों के लिए 7 सीटें आरक्षित की गई थीं।

रायपुर पुलिस फिस्सडी निकली पेंडिंग केस खत्म करने में

दीमक की तरह रेलवे में कुर्सी से चिपके हुए हैं अफसर, नहीं हो रहा तबादला

FAQ

  1. जशपुर नगर पालिका में 2025 के नगरीय निकाय चुनावों में ओबीसी को आरक्षण क्यों नहीं मिला ?
    2025 के नगरीय निकाय चुनावों में ओबीसी को आरक्षण 2011 की जनसंख्या रिपोर्ट के आधार पर दिया जाना था। जशपुर नगर पालिका में आबादी के आधार पर ओबीसी को आरक्षण का लाभ नहीं मिल सका। इस वजह से ओबीसी को आरक्षण नहीं दिया गया।
  2. जशपुर नगर पालिका में 2019 और 2025 के आरक्षण में क्या अंतर है ?
    2019 के चुनाव में जशपुर नगर पालिका में ओबीसी को 5 सीटों पर आरक्षण का लाभ मिला था, जबकि 2025 में उन्हें कोई भी सीट आरक्षित नहीं मिली। 2019 में एसटी वर्ग के लिए 8 सीटें और महिलाओं के लिए 7 सीटें आरक्षित थीं, लेकिन 2025 में केवल एससी, एसटी और महिलाओं को आरक्षण दिया गया है।
  3. 2025 के जशपुर नगर पालिका के आरक्षण में कितने वार्ड अनारक्षित रहे ?
    2025 के आरक्षण में जशपुर नगर पालिका के 20 वार्डों में से 10 वार्ड अनारक्षित रहे, जबकि शेष 10 वार्डों को एससी, एसटी और महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया।

Tags:
  • CG News
  • OBC RESERVATION
  • ओबीसी आरक्षण
  • जशपुर न्यूज
  • jashpur news in hindi
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • छत्तीसगढ़ जशपुर न्यूज
  • ओबीसी आरक्षण छत्तीसगढ़
  • OBC Reservation Chhattisgarh
  • cg news live news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती