नशे में ड्यूटी कर रहे थे अफसर, कार्रवाई के दौरान लड़खड़ा रहे थे पैर
Kanak Durga Jha | Updated:
Officers came out drunk catch illegal liquor sarguja
देर रात आबकारी अधिकारी की टीम अवैध शराब पकड़ने निकले थे। लेकिन, अफसर खुद ही नशे में धुत नजर आए। कार्रवाई के दौरान अफसरों के कदम लड़खड़ा रहे थे।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से अजीब-गरीब मामला सामने आया है। देर रात आबकारी अधिकारी की टीम अवैध शराब पकड़ने निकले थे। लेकिन, अफसर खुद ही नशे में धुत नजर आए। जब अफसर कार्रवाई कर रहे थे, उस दौरान अफसरों के कदम लड़खड़ा रहे थे। बताया जा रहा है कि, आबकारी अधिकारियों ने पहले गाड़ी में शराब पी। इसके बाद दफ्तर पहुंचे।
इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आबकारी विभाग के प्रधान आरक्षक, आरक्षक और चालक नजर आ रहे हैं। एक कर्मचारी वर्दी पहने भी दिखे। अवैध शराब पकड़ने वाले खुद शराब पीकर शहर में घूमते रहे। वे अधिकारियों के हॉस्टल के पास पहुंचे, तो गाड़ी से उतरने की हालत में भी नहीं थे।
इस मामले में आबकारी उड़नदस्ता दल के प्रभारी विजय सेन शर्मा को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। बाकी आबकारी अधिकारियों से भी कोई जवाब नहीं मिला।
ये खबर भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ में रावण का पुतला जलाने पर हो गई एफआईआर दर्ज , जानें वजह
बता दें कि, इससे पहले भी आबकारी विभाग के उड़नदस्ता दल की अवैध वसूली का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें लोगों ने आबकारी उड़नदस्ते पर शराब बेचने वालों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया था। फिलहाल आबकारी अधिकारी वायरल वीडियो को लेकर कोई भी जवाब नहीं दे रहे हैं। वहीं इस वायरल वीडियो से जिले में हड़कंप मच गया है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
अधिकारियों का वीडियो वायरल
इस मामले में आबकारी उड़नदस्ता दल के प्रभारी विजय सेन शर्मा को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। बाकी आबकारी अधिकारियों से भी कोई जवाब नहीं मिला।
ये खबर भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ में रावण का पुतला जलाने पर हो गई एफआईआर दर्ज , जानें वजह
अफसर कर रहे थे अवैध वसूली
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री
By Amresh Kushwaha
अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद
By Jyoti Mahender Bhardwaj
डीग में बोर्ड गठन से पहले कांग्रेस में घमासान, विश्वेंद्र सिंह ने पूछा- जीते हुए सदस्य कहां गायब हो गए?
By Ashish Bhardwaj
GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी सस्पेंड, डेढ़ लाख की रिश्वत लेते ACB ने किया था गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
अब मॉल में शॉपिंग-फिल्म से आगे का रोमांच: जयपुर में शुरू हुआ इमर्सिव डेस्टिनेशन, 25 हजार वर्गफीट में बसी अनोखी दुनिया
By Jageshwar Prasad
चित्तौड़गढ़ में RLP को झटका, शंकरी बाई ने BJP को दिया समर्थन; विधायक आक्या पर लगे जबरन ले जाने के आरोप
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ की जेलों में अब नहीं चलेगी जाति और रुतबे की धौंस, 58 साल पुराने नियम बदले, कैदियों को लेकर भी बड़ा फैसला
By Umeshwari Baghel