छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी हिंदूओं को मिलेगी राहत
Krishna Kumar Sikander | Apr 30, 2025, 16:47 IST
Pakistani Hindus will get relief in Chhattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ में रह रहे पाकिस्तान से आए हिंदुओं को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत राहत दी गई है। प्रदेश सरकार ने पाकिस्तान से आए हिंदुओं को अभी प्रदेश में रहने की अनुमति दे दी है।
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने देश में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का निर्देश दिया तो छत्तीसगढ़ में रह रहे हिंदुओं की चिंता बढ़ गई। पाकिस्तान के कट्टरपंथियों के कारण भागकर सरकार के आदेश से जान सांसत में आ गई। चिंतित पाकिस्तानी हिंदुओं ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलकर अपनी परेशानियां बताईं और मदद की गुहार लगाई थी तो उपमुख्यमंत्री शर्मा ने भी उनको निराश नहीं किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनको पाकिस्तान नहीं भेजा जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... 2621 बीएड शिक्षकों की नौकरी में वापसी, सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर समायोजन
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ में रह रहे पाकिस्तान से आए हिंदुओं को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत राहत देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आए हिंदुओं को अभी प्रदेश में रहने की अनुमति दे दी है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इसको संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टि से देख रही है। प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानी हिंदू CAA कानून के अंर्तगत भारत की नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री शर्मा के भरोसे के बाद पाकिस्तानी हिंदुओं ने राहत की सांस ली।
ये खबर भी पढ़ें... सरकार ने निभाया चुनावी वादा, लेकिन शर्तें रख दीं महिला समूहों की हैसियत से ज्यादा
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलने वालों में पाकिस्तानी हिंदुओं के एक समूह सिंध के घोटकी ज़िले के खानपुर निवासी सुखदेव लुंद के मुताबिक, हम लौटकर पाकिस्तान नहीं जाएंगे। वह 45 दिन के विज़िटर वीज़ा पर रायपुर के शदाणी दरबार पहुँचे हैं। उनके साथ 24 लोगों का समूह है। वे आतंकी हमलों और अत्याचारों से परेशान होकर भारत आए हैं। इससे पहले भी लगभग 100 पाकिस्तानी हिंदू रायपुर पहुँच आए हैं। पाकिस्तान से आए सभी ने स्थायी निवास की मांग की है।
ये खबर भी पढ़ें... मी लार्ड मनचाहा पद चाहिए... हाईकोर्ट ने कहा, अनुकंपा नियुक्ति अधिकार नहीं, एक रियायत
छत्तीसगढ़ में पाकिस्तान से आए कई परिवारों नागरिकता नहीं मिलने के कारण नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। अगर CAA के अंर्तगत इन परिवारों को कानूनी मान्यता मिलती है तो इनके जीवन में स्थिरता आएगी और अधिकार भी मिलने को रास्ता साफ हो जाएगा। CAA के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, बौद्ध को भारतीय की नागरिकता देने व्यवस्था है। इसके अलावा जैन, पारसी और ईसाई को भी नागरिकता दी जाएगी। मगर यह भी जरूरी है कि वह परिवार 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आ गया हो। साथ ही उनके आने का कारण वहां धार्मिक आधार पर उत्पीड़न हुआ हो।
ये खबर भी पढ़ें... EOW ने रायपुर के दशमेश बिल्डर्स के मारा छापा
Pakistani | Hindus | Relief
ये खबर भी पढ़ें... 2621 बीएड शिक्षकों की नौकरी में वापसी, सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर समायोजन
CAA के तहत मिलेगी राहत
ये खबर भी पढ़ें... सरकार ने निभाया चुनावी वादा, लेकिन शर्तें रख दीं महिला समूहों की हैसियत से ज्यादा
हमलों और अत्याचारों से परेशान होकर आए
ये खबर भी पढ़ें... मी लार्ड मनचाहा पद चाहिए... हाईकोर्ट ने कहा, अनुकंपा नियुक्ति अधिकार नहीं, एक रियायत
जीवन में स्थिरता और अधिकार मिलेंगे
ये खबर भी पढ़ें... EOW ने रायपुर के दशमेश बिल्डर्स के मारा छापा
Pakistani | Hindus | Relief
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA