CM साय के सलाहकार बने पंकज झा, CG सरकार ने मीडिया सलाहकार किया नियुक्त

Pooja Kumari | Feb 07, 2024, 13:30 IST
Share
Vishnudev sai
Vishnudev sai

बीजेपी नेता पंकज झा को मुख्यमंत्री का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री की टीम में ये पहली सियासी नियुक्ति है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय (Vishnudev sai) को मीडिया सलाहकार मिल गए हैं। बीजेपी नेता पंकज झा को मुख्यमंत्री का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री की टीम में ये पहली सियासी नियुक्ति है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। पंकज झा को विशेष सचिव स्तर की सुविधाएं दी जाएंगी। बता दें कि इससे पूर्व पत्रकार रुचिर गर्ग पूर्व मुख्यमंत्री भूपेष बघेल के मीडिया सलाहकार थे। BJP की साय सरकार ने संगठन के ही व्यक्ति को ये जिम्मेदारी सौंपी है।

CG में 400 करोड़ की उड़ान, विमान कंपनियों को 260 करोड़ का भुगतान

पंकज बने विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार

बता दें कि पंकज झा बीजेपी के मुखपत्र दीपकमल का प्रकाशन देखा करते थे। इसके अलावा रमन सिंह सरकार के वक्त उन्हें मुख्यमंत्री के प्रचार अभियान, राष्ट्रीय नेताओं के लिए राजनीति कंटेंट तैयार करने। डेटा में रिसर्च, तथ्यों मुद्दों को तैयार करना, राजनीतिक एजेंडा बनाने जैसी जिम्मेदारियां दी जाती रही हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी के कुछ अन्य चेहरों को भी मुख्यमंत्री का अन्य फील्ड जैसे कृषि, संस्कृति, राजनीतिक मामलों में सलाहकार नियुक्त किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ में जिलों के प्रभारी मंत्री बनाए गए, जानिए किस मंत्री को मिली कौन से जिले की जिम्मेदारी ?

मुख्यमंत्री की टीम में अफसर, नेता

छत्तीसगढ़ के CM साय की टीम में नेताओं और अधिकारियों का बैलेंस देखने को मिलेगा। वर्तमान में सीएम सचिवालय के सचिव IPS राहुल भगत हैं। छत्तीसगढ़ के आईएएस (IAS) अधिकारी बसवराजू एस को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सचिव बनाया गया था। हाल ही में इसका आदेश जारी हुआ था। उन्हें सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण विभाग और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। इससे पहले दिसंबर के महीने में नई सरकार ने पहला आदेश जारी करते हुए पी दयानंद को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया था। राजू के भी सचिव बनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री के दो सचिव हो चुके हैं।

विधानसभा चुनाव में सरकारी कर्मचारियों से किए वादे भूली सरकार, BJP के ही सांसद ने अपनी पार्टी को दिलाया याद, जानें क्या हैं वो वादे

छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय ने बढ़ाई धान खरीदी की तारीख, अब 4 फरवरी तक धान बेच सकेंगे किसान

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Vishnudev Sai
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई