छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 26 जिलों में निकली वैकेंसी

Harrison Masih | Updated:
Share
छत्तीसगढ़ में पटवारी भर्ती
छत्तीसगढ़ में पटवारी भर्ती

छत्तीसगढ़ में पटवारी भर्ती 2026 का रास्ता साफ हो गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 26 जिलों में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दी है। जानिए पूरी डिटेल्स...

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में शासन ने 6 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया है।

इन पदों पर भर्ती संबंधित जिलों में स्वीकृत रिक्त पदों के आधार पर की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया निर्धारित सेवा भर्ती नियमों के अनुसार पूरी होगी।

CG Vyapam के जरिए होगी भर्ती

पटवारी के 200 पदों पर चयन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती परीक्षा और चयन प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन CG Vyapam के पोर्टल पर भर्ती प्रस्ताव की प्रविष्टि के बाद शुरू होंगे।

फिलहाल विभाग की ओर से आवेदन की तारीख घोषित नहीं की गई है। आवेदन शुरू होने के बाद ही उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी मिल सकेगी।

आरक्षण और भर्ती नियमों के अनुसार होगी नियुक्ति

शासन के आदेश में कहा गया है कि रिक्त पदों पर भर्ती के दौरान प्रचलित आरक्षण नियमों और संबंधित भर्ती नियमों का पालन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया चयन मंडल के माध्यम से पूरी की जाएगी।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित जिला कलेक्टरों को आदेश की प्रति भेजी है। साथ ही छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल को भी भर्ती से संबंधित जानकारी दी गई है।

छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती
छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती


आवेदन कब से शुरू होंगे?

अभी पटवारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख, परीक्षा तिथि, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और अन्य पात्रता शर्तों की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ये सभी जानकारी CG Vyapam की ओर से भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद स्पष्ट होगी।

उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आधिकारिक भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद ही पात्रता और आवेदन से जुड़ी शर्तों की पुष्टि करें।

युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर

पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती की मंजूरी से प्रदेश में राजस्व विभाग की सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को रोजगार का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा। अब उम्मीदवारों की नजर CG Vyapam पर है, जहां भर्ती प्रस्ताव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की उम्मीद है।

ये खबरें भी पढ़ें...

आबकारी आरक्षक, सिपाही भर्ती नकल घोटाले ने ऐसे खोली पटवारी भर्ती घोटाले की जांच की पोल

🔴 Sootrdhar Live | MP पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाला | जांच रिपोर्ट पर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा !

क्या पटवारी भर्ती जैसा हुआ है ESB की इस भर्ती का हाल ? उम्मीदवार क्यों उठा रहे सवाल ?

CG Job News: महिलाओं के लिए 300 पदों पर निकली भर्ती, प्लेसमेंट कैंप के लिए कर लें तैयारी

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी
  • पटवारी भर्ती
  • cg vyapam
  • CG job news
वर्दी में पुलिस अधिकारी ने छुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पैर, वीडियो वायरल होते ही उठे सवाल

By Amresh Kushwaha

वर्दी में पुलिस अधिकारी ने छुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पैर, वीडियो वायरल होते ही उठे सवाल
64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग

By Ashish Bhardwaj

64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग
रायपुर में पानी पर 427 करोड़ खर्च फिर भी एक लाख घर प्यासे, साढ़े छह करोड़ की टैंकरों से वाटर सप्लाई पर सवाल

By Arun Tiwari

रायपुर में पानी पर 427 करोड़ खर्च फिर भी एक लाख घर प्यासे, साढ़े छह करोड़ की टैंकरों से वाटर सप्लाई पर सवाल
दीपक टंडन केस में बड़ा खुलासा: पूछताछ में सामने आए IAS-IPS और नेताओं के नाम, तीन आईफोन खोल सकते हैं कई राज

By Umeshwari Baghel

दीपक टंडन केस में बड़ा खुलासा: पूछताछ में सामने आए IAS-IPS और नेताओं के नाम, तीन आईफोन खोल सकते हैं कई राज
कांग्रेस के पास बहुमत, फिर भी BJP का प्रधान! बालेसर में आरक्षण ने बदला सत्ता का गणित

By Ashish Bhardwaj

कांग्रेस के पास बहुमत, फिर भी BJP का प्रधान! बालेसर में आरक्षण ने बदला सत्ता का गणित
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, MPPSC, रोजगार, किसान, बिजली और सहकारी बैंकों को लेकर हुए कई बड़े ऐलान

By Aman Vaishnav

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, MPPSC, रोजगार, किसान, बिजली और सहकारी बैंकों को लेकर हुए कई बड़े ऐलान
किसानों को 368 करोड़ के नुकसान का दावा, बाजरा खरीद का वादा अधूरा, क्या पंचायत चुनाव में भाजपा को पड़ा भारी?

By Raghvendra Singh Rathore

किसानों को 368 करोड़ के नुकसान का दावा, बाजरा खरीद का वादा अधूरा, क्या पंचायत चुनाव में भाजपा को पड़ा भारी?