Everest Masala : एवरेस्ट मसाला में मिला कीटनाशक , आप उपयोग करते हैं तो हो जाएं सावधान
Marut raj | Updated:
Pesticide found in Everest Masala ban on Everest Masala द सूत्र the sootr
एवरेस्ट के फिश करी मसाला में एथिलीन ऑक्साइड ( Ethylene Oxide ) पाया गया है। यह एक प्रकार का कीटनाशक है। सेंटर फॉर फूड सेफ्टी ने उपयोग न करने के लिए चेतावनी दी।
Everest Masala banned एवरेस्ट मसाला पर रोक
भोपाल. आप यदि एवरेस्ट मसाला ( Everest Masala ) उपयोग करते हैं तो थोड़ा सतर्क रहें। सिंगापुर में एवरेस्ट के फिश करी मसाला ( Everest Fish Curry Masala ) पर रोक लगा दी गई है। सिंगापुर फूड एजेंसी ( SFA ) की ओर से पिछले दिनों जारी आदेश में कहा गया है कि इस मसाले में एथिलीन ऑक्साइड की मात्रा बहुत ज्यादा है। एथिलीन ऑक्साइड ( Ethylene Oxide ) एक पेस्टीसाइड ( Pesticide found in Everest Masala कीटनाशक ) है। इसे खाने में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
प्रोडक्ट को रिकॉल करने का आदेश जारी
सिंगापुर फूड एजेंसी ने बयान जारी करते हुए बताया कि सेंटर फॉर फूड सेफ्टी ( एसएफए ) ने एवरेस्ट फिश करी मसाला को वापस करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें एथिलीन ऑक्साइड तय मात्रा से ज्यादा है. इस मसाला ब्रांड को सिंगापुर में एसपी मुथैया एंड संस पीटीई लिमिटेड ने मंगाया था। एसएफए ने कंपनी को निर्देश दिया है कि वह इस प्रोडक्ट का रिकॉल शुरू करें।
मामले की पूरी जांच करेंगे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने इस बारे में बयान दिया है कि एवरेस्ट एक 50 साल पुराना प्रतिष्ठित ब्रांड है। हमारे सारे प्रोडक्ट कड़ी जांच के बाद ही तैयार और एक्सपोर्ट किए जाते हैं। फिलहाल कंपनी आधिकारिक सूचना का इंतजार कर रही है। कंपनी की क्वालिटी कंट्रोल टीम इस मामले की पूरी जांच करेगी।
एसएफए की कस्टमर्स से अपील, खाने से बचें यह मसाला
एसएफए ने कस्टमर्स से अपील की है कि फिलहाल वह एवरेस्ट मसाला का इस्तेमाल खाने में न करें। अगर कस्टमर इसे खरीद चुके हैं तो फिलहाल इस्तेमाल से बचें। फूड एजेंसी ने कहा है कि अगर एथिलीन ऑक्साइड का लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाए तो स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। अगर आप इसे इस्तेमाल कर रहे थे और स्वास्थ्य के लिए चिंतित हैं तो डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
By Amresh Kushwaha
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
By Umeshwari Baghel
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
By Jageshwar Prasad
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
By Amresh Kushwaha
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
By Jageshwar Prasad
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार
By Sanjay Gupta