WhatsApp पर फोटो, कॉल पर डील...घर मालकिन ही चला रही थी जिस्म का कारोबार

Harrison Masih | May 23, 2025, 19:52 IST
Share
Photos on WhatsApp deals on calls prostitution business sex racket chattisgarh the sootr
Photos on WhatsApp deals on calls prostitution business sex racket chattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयंती नगर में लंबे समय से संचालित हो रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस कार्रवाई में 63 वर्षीय महिला शशि उपाध्याय समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयंती नगर में लंबे समय से संचालित हो रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस कार्रवाई में 63 वर्षीय महिला शशि उपाध्याय समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से ₹12,000 नगद भी जब्त किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

मोहन नगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जयंती नगर के एक घर में अवैध देह व्यापार चल रहा है। सूचना की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने सावधानीपूर्वक योजना बनाई। पुलिस ने दो जवानों को ग्राहक बनाकर संदिग्ध स्थान पर भेजा और पुख्ता सबूत मिलने के बाद छापा मारा। इस छापेमारी में तीन आरोपियों को दबोचा गया।

ये खबर भी पढ़ें... 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 87 लाख से अधिक का था इनाम

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

शशि उपाध्याय (63 वर्ष), जयंती नगर निवासी, इस रैकेट की मुख्य संचालिका

जसप्रीत सिंह, सन्तराबाड़ी निवासी, आरोपी

लखन सिंह, जयंती नगर निवासी, ग्राहक के रूप में पकड़ा गया

सोशल मीडिया के माध्यम से चलता था रैकेट

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शशि उपाध्याय ने व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों से संपर्क बनाया। ग्राहकों से हर बार ₹2,000 से अधिक लेकर विशेष लड़कियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं। पसंद आने पर उन लड़कियों को बुलाकर सेवा उपलब्ध कराई जाती थी।

ये खबर भी पढ़ें... ओपन स्कूल परीक्षा परिणाम 2025 घोषित: बालिकाओं ने फिर मारी बाजी

मौके पर मिले विभिन्न राज्यों की लड़कियां

छापेमारी के दौरान पुलिस को कांकेर, रायगढ़ और कोलकाता की लड़कियां भी मिलीं, जिससे साफ हो गया कि यह रैकेट स्थानीय नहीं बल्कि राज्य और अन्य राज्यों तक फैला हुआ था। लड़कियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है और उनके मूल निवास की पुष्टि के बाद उन्हें परामर्श केंद्र भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

स्थानीय लोगों की सतर्कता से खुलासा

जयंती नगर के स्थानीय लोगों ने संदिग्ध गतिविधियों जैसे अजीब आवाजें, देर रात तक घर में लोगों का आना-जाना देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई की। इस मामले में प्र0आर0 अमित मिश्रा, प्र0आर0 संतोष चंद्राकर, आरक्षक राजेश वर्मा व राकेश साहू की भूमिका प्रमुख रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की है।

ये खबर भी पढ़ें... विधवा महिला से ठगी, फिर फर्जी FIR: वकील के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पीड़िता

जांच में जुटी पुलिस

मोहन नगर थाना पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट का मुख्य सरगना कौन है और इसके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि लड़कियां किन माध्यमों से इस रैकेट से जुड़ीं और क्या कोई मानव तस्करी का शिकार तो नहीं हुई है।

यह कार्रवाई महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने और मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... DRG के खौफ से नक्सलियों की नींद हराम, बसव राजू की डायरी खोलती है राज

whatsapp | prostitution | Sex racket | Chhattisgarh Sex Racket | Durg | chattisgarh | जिस्म का धंधा | सेक्स रैकेट पकड़ाया

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Sex racket
  • prostitution
  • सेक्स रैकेट
  • Durg
  • whatsapp
  • Chhattisgarh Sex Racket
  • chattisgarh
  • सेक्स रैकेट पकड़ाया
  • जिस्म का धंधा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा