PM सड‍़क योजना में बड़ा घोटाला... अफसरों ने दबाए 228.22 करोड़ रुपए

Kanak Durga Jha | May 06, 2025, 17:44 IST
Share
PM Road Scheme Big scam Officers suppressed 228.22 crore rupees
PM Road Scheme Big scam Officers suppressed 228.22 crore rupees

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाय) के तहत एक बड़ा घोटाला सामने आया है। 228.22 करोड़ रुपए का यह घोटाला उस दौरान हुआ, जब राज्य में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार सत्ता में थी।

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाय) के तहत एक बड़ा घोटाला सामने आया है। 228.22 करोड़ रुपए का यह घोटाला उस दौरान हुआ, जब राज्य में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार सत्ता में थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अधिकारियों ने कमीशनखोरी के चक्कर में बिना स्वीकृति वाले गांवों में भी सड़कों का निर्माण दर्शाकर धन की बंदरबांट की। कुछ मामलों में फर्जी बिल और वाउचर के माध्यम से पैसे का गबन किया गया।

ये खबर भी पढ़िए...करोड़ों के घोटाले का लगा दिया आराेप, पर ED के पास सबूत नहीं...

यहां तक कि कुछ लेन-देन व्यक्तिगत खातों से भी किए जाने की आशंका है। इस पूरे मामले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अवर सचिव विश्वनाथ नाग ने तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी और आइएफएस अधिकारी आलोक कटियार के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की है। वहीं, तत्कालीन मुख्य अभियंता अरविंद कुमार राही और आर. बारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि इन अधिकारियों ने मिलकर इस पूरे मामले में खेल किया है।

ये खबर भी पढ़िए...तेज रफ्तार बाइक ने MLA की बेटी को मारी टक्कर, हालत गंभीर

चुनाव से पहले अमानत राशि में हेराफेरी

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अधिकारियों ने योजना की राशि का दुरुपयोग किया। चौंकाने वाली बात यह है कि अधिकांश खर्च विधानसभा चुनाव 2023 से ठीक पहले किया गया। सूत्रों के मुताबिक ठेकेदारों द्वारा जमा की गई अमानत राशि में हेराफेरी की गई है।

ये खबर भी पढ़िए...रिटायर्ड सचिव स्तर के IAS भी बन सकेंगे सहकारी निर्वाचन आयुक्त

इन मदों में हुआ सरकारी धन का दुरुपयोग

अब तक की जांच में जिन मदों में अनियमितता सामने आई है, उनमें 26.35 करोड़ रुपए की अतिरिक्त निष्पादन सुरक्षा निधि, 57.95 करोड़ की सुरक्षा निधि, 37.60 करोड़ की निष्पादन गारंटी, 58.64 करोड़ की रायल्टी, 20.89 करोड़ का जीएसटी और 26.79 करोड़ की अग्रिम व क्षतिपूर्ति राशि शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, रायपुर में की गई लॉटरी

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में पीएमजीएसवाय के तहत कितना घोटाला सामने आया है और यह किस सरकार के दौरान हुआ?
    छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 228.22 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया है। यह घोटाला कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल के दौरान हुआ।
  2. इस घोटाले में किस प्रकार की अनियमितताएं की गईं?
    जांच में पाया गया कि अधिकारियों ने बिना स्वीकृति वाले गांवों में भी सड़कों का निर्माण दिखाकर, फर्जी बिल और वाउचर के जरिए पैसों की बंदरबांट की। कुछ लेन-देन व्यक्तिगत खातों के माध्यम से किए जाने की भी आशंका है।
  3. किन अधिकारियों पर कार्रवाई या जांच की अनुशंसा की गई है?
    अवर सचिव विश्वनाथ नाग ने आइएफएस अधिकारी आलोक कटियार के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की है। वहीं, मुख्य अभियंता अरविंद कुमार राही और आर. बारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
CG News | cg news update | cg news today | Chhattisgarh News | chhattisgarh news update | Chhattisgarh news today

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई