छत्तीसगढ़ में पोहा घोटाला: 429 टन पोहा बेचकर ब्रोकरों ने किया 1.71 करोड़ का गबन

Harrison Masih | Jul 25, 2025, 17:05 IST
Share
Poha scam Chhattisgarh Brokers embezzled Rs 1.71 crore selling 429 tonnes Poha
Poha scam Chhattisgarh Brokers embezzled Rs 1.71 crore selling 429 tonnes Poha

भाटापारा में पोहा व्यापारियों से 1.71 करोड़ की ठगी। ब्रोकरों ने 429 टन पोहा बेचकर रकम हड़पी। दोनों आरोपी गिरफ्तार, शेयर बाजार में लगाया पैसा।

छत्तीसगढ़ के भाटापारा शहर से एक हैरान करने वाला घोटाला सामने आया है, जिसमें पोहा व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। यहाँ दो ब्रोकरों ने 429 टन पोहा बेचकर 1 करोड़ 71 लाख रूपए का गबन कर लिया। इस घोटाले का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय व्यापारियों ने थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला में चैतन्य बघेल के बाद ED का उनके करीबियों पर शिकंजा, 7 कारोबारियों को नोटिस

20 व्यापारियों से की गई ठगी, 429 टन पोहा बेचा

भाटापारा पोहा मुरमुरा निर्माता कल्याण समिति से जुड़े 20 व्यापारियों ने शिकायत की कि उन्होंने अपने पोहा मिलों से माल की बिक्री के लिए दो ब्रोकर – प्रीतम मंधानी (30 वर्ष) और यश बलानी (24 वर्ष) को अधिकृत किया था। दोनों ब्रोकरों ने अपनी फर्म के माध्यम से माल खरीद कर विभिन्न राज्यों और स्थानीय व्यापारियों को 429 टन 69 किलोग्राम पोहा बेच दिया।

ये खबर भी पढ़ें... तेंदूपत्ता घोटाला : 5.13 करोड़ का लगाया चूना, ठेकेदार और वन अधिकारियों पर सवाल

भुगतान की जगह किया गबन,पुलिस से शिकायत

ब्रोकरों को पोहा की बिक्री के बदले मिल मालिकों को 1,70,27,960 रूपए लौटाने थे, लेकिन उन्होंने न केवल भुगतान करने से इंकार किया बल्कि रकम को अपने निजी कार्यों में खर्च कर दिया। कई बार मांग करने के बाद भी पैसा नहीं लौटाया गया, जिसके बाद व्यापारियों ने पुलिस में शिकायत की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर भाटापारा थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उन्होंने गबन की गई राशि को शेयर बाजार में निवेश करने की बात स्वीकार की है।

ये खबर भी पढ़ें... भारतमाला मुआवजा घोटाला : जांच में देरी, अफसरों पर नोटिस की तलवार

भाटापारा पोहा घोटाला | Bhatapara Poha scam | CG News

  1. घोटाले का खुलासा
    भाटापारा में पोहा व्यापारियों से 1.71 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया, ब्रोकरों ने 429 टन पोहा बेचकर रकम हड़प ली।
  2. 20 व्यापारियों की शिकायत
    भाटापारा पोहा मुरमुरा निर्माता कल्याण समिति के 20 व्यापारियों ने पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।
  3. दो आरोपी गिरफ्तार
    पुलिस ने प्रीतम मंधानी (30) और यश बलानी (24) को गिरफ्तार किया, जो व्यापारियों के लिए बतौर ब्रोकर काम कर रहे थे।
  4. शेयर बाजार में लगाया पैसा
    पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने ठगी की पूरी रकम शेयर बाजार में निवेश कर दी थी।
  5. पुलिस की त्वरित कार्रवाई
    पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में कार्रवाई हुई और मामला जांच के बाद सामने आया।
छत्तीसगढ़ में पोहा घोटाला | भाटापारा 1 करोड़ का गबन |

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया मुख्य सचिव! अशोक जुनेजा का भी रास्ता साफ,मेडिकल घोटाला फूटने के बाद हुआ सम्भव

पुलिस ने जताई सख्ती, आगे की जांच जारी

इस मामले में पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खातों और निवेश स्रोतों की जांच की जा रही है।साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इस ठगी में और कोई व्यक्ति या संस्था भी शामिल है।

छोटे स्तर पर दिखने वाला यह घोटाला व्यापारियों के लिए भारी आर्थिक झटका साबित हुआ है। यह घटना व्यापारिक समुदाय को सतर्क रहने की चेतावनी भी देती है कि बिचौलियों पर अंधा विश्वास करना आर्थिक जोखिम बन सकता है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ में पोहा घोटाला
  • भाटापारा 1 करोड़ का गबन
  • भाटापारा पोहा घोटाला
  • Bhatapara Poha scam
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती