थाने में अफसर और उनके पिता-भाई को बेरहमी से पीटा, कलेक्टर ने बचाया
Kanak Durga Jha | Nov 19, 2024, 09:28 IST
police brutally beat officer and his father- brother bilaspur
छत्तीसगढ़ में पुलिस ने वर्दी के रौब में एक अफसर और उनके पिता और भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी। तहसीलदार का आरोप है कि पुलिस झूठे केस में फंसाने की धमकी दी ।
छत्तीसगढ़ में पुलिस ने वर्दी के रौब में एक अफसर और उनके पिता और भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी। यह मामला बिलासपुर जिले का है। बस्तर के करपावंड में पदस्थ तहसीलदार (प्रभारी) पुष्पेंद्र मिश्रा, उनके पिता और भाई के साथ सरकंडा थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। तहसीलदार का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और गाली-गलौज की। इस घटना से परेशान तहसीलदार के भाई ने रात 3:30 बजे कलेक्टर को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत के बाद ही पुलिस ने उन्हें और उनके परिवार को छोड़ा।
CG PSC scam : टामन सिंह ने अपने बेटे-बहू का बनाया डिप्टी कलेक्टर
16 नवंबर की रात तहसीलदार पुष्पेंद्र मिश्रा ट्रेन से बिलासपुर पहुंचे और बाइक से अपने पिता व भाई के साथ घर जा रहे थे। रास्ते में सरकंडा के पास दो आरक्षकों ने उन्हें रोका। गाड़ी कुछ दूरी पर रोकने पर आरक्षकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। तहसीलदार ने परिचय दिया, लेकिन उन्हें थाने ले जाया गया। वहां थाना प्रभारी ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गए। पुष्पेंद्र मिश्रा ने नियमानुसार जांच करने की बात कही, लेकिन पुलिस ने उन्हें फिर थाने में बंद कर दिया।
S*X सीडी कांड में जमानत पर चल रहे भूपेश बघेल की परेशानी बढ़ी...
देर रात तक तहसीलदार के घर न पहुंचने पर उनके पिता और भाई भी थाने पहुंचे। जब भाई ने वीडियो बनानी शुरू की, तो पुलिस ने उनसे मारपीट की और वीडियो डिलीट कर दी। आखिरकार, कलेक्टर को फोन करने और एसपी के हस्तक्षेप के बाद सुबह 4:30 बजे तहसीलदार और उनके परिवार को छोड़ा गया।
अब इन लोगों को भी देना होगा 18% GST... लागू हुआ नया नियम
सरकंडा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने तहसीलदार के भाई पर दुर्व्यवहार और हंगामा करने का आरोप लगाया। टीआई ने कहा कि वह शराब के नशे में था और पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार कर रहा था। हालांकि, तहसीलदार का दावा है कि ब्रेथ एनालाइजर में रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद जबरदस्ती पॉजिटिव दिखाने के लिए खेल किया गया।
पुष्पेंद्र मिश्रा ने एसपी, आईजी और डीजीपी से शिकायत कर पुलिस की ज्यादतियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन्हें और उनके परिवार को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।
शराब के लिए बना App... 72 घंटे में ही हजारों लोगों ने कर लिया डाउनलोड
CG PSC scam : टामन सिंह ने अपने बेटे-बहू का बनाया डिप्टी कलेक्टर
घर लौटते समय हुई घटना
S*X सीडी कांड में जमानत पर चल रहे भूपेश बघेल की परेशानी बढ़ी...
वीडियो बनाने पर भाई से मारपीट
अब इन लोगों को भी देना होगा 18% GST... लागू हुआ नया नियम
पुलिस ने लगाए उलटे आरोप
तहसीलदार की शिकायत
FAQ
- घटना कब और कहां हुई थी?
यह घटना 16 नवंबर की रात को बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में हुई। नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र मिश्रा अपने पिता और भाई के साथ घर लौट रहे थे, जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और दुर्व्यवहार किया। - तहसीलदार और उनके परिवार ने क्या आरोप लगाए हैं?
तहसीलदार पुष्पेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। उनके भाई ने वीडियो बनानी शुरू की, तो पुलिस ने उनसे मारपीट कर वीडियो और दस्तावेज डिलीट कर दिए।
शराब के लिए बना App... 72 घंटे में ही हजारों लोगों ने कर लिया डाउनलोड
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari