रायपुर में बैठेंगे पुलिस कमिश्नर, अपराधों पर अंकुश के लिए पुलिस को कलेक्टर जैसे अधिकार

Arun Tiwari | Aug 15, 2025, 18:06 IST
Share
police-commissioner-system-implementation-raipur the sootr
police-commissioner-system-implementation-raipur the sootr

रायपुर: अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़े शहरों में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने की तैयारी कर ली है। सबसे पहले इसकी शुरुवात रायपुर से की जा रही है।

रायपुर: अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़े शहरों में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने की तैयारी कर ली है। सबसे पहले इसकी शुरुवात रायपुर से की जा रही है। इसके बाद इसे बिलासपुर और दुर्ग जैसे शहरों में लागू किया जा सकता है। गृह विभाग के अधिकारी मध्यप्रदेश में पुलिस कमिश्नर सिस्टम का अध्ययन कर चुके हैं।

रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम का सेटअप तैयार हो चुका है। बढ़ते अपराधों के मामले में विष्णु सरकार हमेशा निशाने पर रही है। पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस के अधिकार बढ़ जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर पुलिस किराए की गाड़ियों में फूंक देती है 50 करोड़ रुपए, 40 करोड़ की बुलेरो का उपयोग नहीं

क्राइम कंट्रोल की तैयारी :

सरकार अब क्राइम कंट्रोल के लिए प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने जा रही है। इसकी शुरुआत रायपुर से की जाएगी। सरकार 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू कर सकती है। रायपुर के बाद बिलासपुर और दुर्ग में यह सिस्टम लागू किया जा सकता है। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार यह प्रणाली लागू कर रही है।

पुलिस कमिश्नर प्रणाली में पुलिस के अधिकार बढ़ जाएंगे। पुलिस को जिला मजिस्ट्रेट और एग्जीक्यूटेव मजिस्ट्रेट के पॉवर मिल जाएंगे। पुलिस के पास अभी इस तरह के अधिकार नहीं होते हैं। पुलिस की टीम मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर में लागू कमिश्नर सिस्टम का अध्ययन कर चुकी है। इसके लिए 62 अफसरों का सेटअप तैयार किया गया है। पुलिस कमिश्नर adhi/ig स्तर के आईपीएस को बनाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर पुलिस की Instagram आईडी हैक: हैकर ने पोस्ट की अश्लील वीडियो और एलन मस्क की फोटो

रायपुर में अपराध :

साल 2023 :

  • हत्या - 63
  • बलात्कार -223
  • चोरी - 1588
  • डकैती - 5

साल 2024 :

  • हत्या - 70
  • बलात्कार -218
  • चोरी - 1420
  • डकैती - 2

बिलासपुर में अपराध :

साल 2023 :

  • हत्या - 36
  • बलात्कार -172
  • चोरी - 843
  • डकैती - 2

साल 2024 :

  • हत्या - 47
  • बलात्कार -218
  • चोरी - 720
  • डकैती - 2
ये खबर भी पढ़ें... फेसबुक से हुई दोस्ती, साइबर ठगी तक पहुंची कहानी! रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इस तरह होता है काम :

पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने पर कमिश्नर का मुख्यालय बनाया जाएगा। एडीजी स्तर के आईपीए को पुलिस कमिश्नर बनाया जाता है। शहरों को अलग अलग जोन में बांटा जाएगा। हर जोन में एक डीसीपी की तैनाती होती है जो एससपी की तरह जोन में काम करता है। दो से चार थानों में एक एसीपी बनाया जाएगा। कानून व्यवस्था से जुड़े सभी मुद्दों पर पुलिस कमिश्नर सीधे फैसले ले सकते हैं।

एडीएम और एसडीएम की पॉवर पुलिस को मिल जाती है। यह पॉवर मिलने से पुलिस गुंडा एक्ट और रासुका भी लगा सकती है। सामान्यत: कलेक्टर यानी डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट के पास पुलिस प नियंत्रण के अधिकार होते है। इस पद पर आईएएस अधिकारी बैठते हैं। पुलिस कमिश्नर सिस्टम में यह अधिकार पुलिस कमिश्नर को मिल जाएंगे हैं जो आईपीएस होते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर पुलिस फिस्सडी निकली पेंडिंग केस खत्म करने में

इस सिस्टम के फायदे :

इस सिस्टम का फायदा ये है कि कानून व्यवस्था की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को डीएम के आदेश का इंतजार नहीं करना पड़ता। पुलिस खुद हालात के हिसाब से फैसला ले सकती है। कानून व्यवस्था से जुड़े सभी फैसले लेने का अधिकार पुलिस को मिल जाता है। इसमें होटल लाइसेंस, हथियार लाइसेंस और बार लाइसेंस देने का अधिकार भी शामिल होता है।

धरना प्रदर्शन की अनुमति, स्थिति बिगड़ने पर लाठी चार्ज का फैसला भी पुलिस ले सकती है। जमीन संबंधी विवादों को निपटाने का अधिकार भी पुलिस को मिल जाता है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

CG News | Police Commissioner system

Tags:
  • CG News
  • रायपुर
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • Police Commissioner system
  • पुलिस कमिश्नर सिस्टम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा