पुलिस के लिए जल्द लागू होगी ये पॉलिसी, सरकार ने लिया फैसला

Kanak Durga Jha | Jan 09, 2025, 16:44 IST
Share
पुलिस के लिए जल्द लागू होगी ये पॉलिसी, सरकार ने लिया फैसला
पुलिस के लिए जल्द लागू होगी ये पॉलिसी, सरकार ने लिया फैसला

New Police For Chhattisgarh Police Department : छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए जल्द ही नई पॉलिसी लागू होने वाली है। इसे लेकर सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।

छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए जल्द ही नई पॉलिसी लागू होने वाली है। इसे लेकर सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ की पुलिस जल्द ही नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू करेगी। इसके बाद पुलिसकर्मियों को अपने ट्रांसफर के लिए नेताओं और अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

पूरा सिस्टम ऑनलाइन होगा। इसे लेकर एक सॉफ्टवेयर डेवलप किया जा रहा है। इस सॉफ्टवेयर में पुलिसकर्मी खुद ट्रांसफर के लिए आवेदन करेगा। उसके सर्विस रिकॉर्ड और ट्रांसफर नियमों के अनुरूप स्थिति होने पर ट्रांसफर को लेकर आदेश जारी हो जाएगा। यह नई व्यवस्था एक से दो महीने के भीतर लागू हो सकती है।

क्रिस गेल भी लगाएंगे लीजेंड-90 क्रिकेट में चौके-छक्के

मंत्रालय में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने इस ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर सरकार के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस विभाग के महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सेक्रेट्री राहुल भगत के साथ एक स्पेशल मीटिंग की है। इस मीटिंग में नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने की बात तय हुई है। मंत्री ने मंत्रालय में हुई इस हाई प्रोफाइल बैठक में ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर कहा कि इसे पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाए ताकि डिपार्टमेंट के कामकाज में सुधार हो सके।

HMPV वायरस का बढ़ा खतरा, इस राज्य में मास्क लगाना जरूरी, वरना पड़ेगी...

यह होगी नई व्यवस्था

विभागीय सूत्रों की माने तो नई ट्रांसफर पॉलिसी में कोई भी पुलिसकर्मी अपने मोबाइल फोन या कम्प्यूटर से आवेदन कर सकेगा। पुलिस महकमे में नक्सल प्रभावित और मैदानी इलाकों में ट्रांसफर या पोस्टिंग को लेकर जद्दोजहद रहती है। यह भी स्थिति बनती है कि कई जवान सालों से नक्सली इलाकों में काम कर रहे हैं तो कुछ काे मैदानी इलाकों से उनके राजनीतिक लिंक के चलते हटाया नहीं जाता।

अब ये नहीं चलेगा, नई पॉलिसी में नियमों के मुताबिक एक तय समय नक्सली इलाके में पुलिस कर्मियों को काम करना होगा। इसके बाद उनकी काबिलियत के हिसाब से और वर्क रिकॉर्ड के हिसाब से ही ट्रांसफर होगा। नई व्यवस्था को लेकर डिपार्टमेंट के सूत्रों ने बताया कि साल में दो बार जनवरी और जुलाई में ट्रांसफर किया जा सकेगा।

CGPSC की एक पोस्ट के लिए 642 कैंडिडेट्स देंगे एग्जाम

FAQ

  1. नई ट्रांसफर पॉलिसी में क्या बदलाव किए गए हैं?
    नई ट्रांसफर पॉलिसी के तहत, ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। पुलिसकर्मी अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह प्रक्रिया उनके सर्विस रिकॉर्ड और नियमों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से पूरी की जाएगी।
  2. नक्सल प्रभावित इलाकों और मैदानी इलाकों के लिए क्या व्यवस्था होगी?
    नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिसकर्मियों को तय समय तक सेवा करनी होगी। इसके बाद उनकी काबिलियत और वर्क रिकॉर्ड के अनुसार मैदानी इलाकों में ट्रांसफर किया जाएगा।
  3. ट्रांसफर प्रक्रिया कब और कैसे होगी?
    साल में दो बार, जनवरी और जुलाई में ट्रांसफर किया जाएगा। आवेदन ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से किए जाएंगे और योग्य आवेदनों पर स्वचालित रूप से आदेश जारी होंगे।

तमन्ना भाटिया पूरी करेगी दीवानों की तमन्ना...अदाओं से लुट जाएंगे लवर्स

Tags:
  • Chhattisgarh Government
  • Chhattisgarh Police
  • छत्तीसगढ़ पुलिस
  • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग
  • छत्तीसगढ़ पुलिस न्यूज
  • cg government decision
  • Chhattisgarh Police department
  • cg government
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा