चरणदास महंत के बयान पर मचा सियासी बवाल, सीएम बोले पहली लाठी मोला मारब

Marut raj | Apr 03, 2024, 23:11 IST
Share
Political uproar over Charandas Mahant statement CM said first lathi attack द सूत्र
Political uproar over Charandas Mahant statement CM said first lathi attack द सूत्र

महंत ने भूपेश बघेल के चुनाव प्रचार के दौरान कह दिया कि हमें मोदी के सामने खड़ा होने वाला आदमी चाहिए। लाठी पकड़कर सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए और वो आदमी भूपेश बघेल हैं।

रायपुर. नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ( Charandas Mahant ) के बयान पर छत्तीसगढ़ में सियासी बवाल मच गया। महंत ने भूपेश बघेल के चुनाव प्रचार के दौरान कह दिया कि हमें मोदी के सामने खड़ा होने वाला आदमी चाहिए। लाठी पकड़कर सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए और वो आदमी भूपेश बघेल हैं। इसीलिए इनको सांसद बनाना है। महंत के इस बयान के बाद बीजेपी हमलावर हो गई। बीजेपी ने इसे हेट स्पीच बताया और चुनाव आयोग में शिकायत की। सीएम ने भी एक जनसभा में कहा कि पहली लाठी मोला मारब। इसके बाद तो जैसे बीजेपी नेताओं ने महंत के खिलाफ हमला करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बीजेपी ने सोशल मीडिया पर अभियान चलाया कि मैं हूं मोदी का परिवार पहली लाठी मुझे मार। यह अभियान दिन भर सोशल मीडिया पर ट्रेंड किया।

सोशल मीडिया में चला ट्रेंड- मैं हूँ मोदी का परिवार पहली लाठी मुझे मार

महंत के बयान के बाद बीजेपी ने सोशल मीडिया पर मैं हूँ मोदी का परिवार पहली लाठी मुझे मार अभियान चलाया। प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन,सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि मैं मोदी का परिवार हूँ पहली लाठी मुझ पर चलाओ। इसके बाद पूरे प्रदेश में सोशल मीडिया में ट्रेंड चल गया। प्रदेश के सभी मंत्रियों ने भी अपने सोशल मीडिया में वीडियो डाला साथ ही ट्विटर में राष्ट्रीय स्तर पर सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर #पहली_लाठी_मुझे_मार ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने भी चरणदास महंत का वीडियो अपने एक्स अकाउंट में पोस्ट कर टिप्पणी की कि कांग्रेस हताश हो रही है। लोगों का जनादेश जीतने में नाकाम है, इसीलिए उनके नेता अब प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ हिंसा की वकालत कर रहे हैं। इस लीग में शामिल होने वाले नवीनतम नाम हैं, छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता चरणदास महंत, जो स्पीकर, पूर्व सांसद, केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। चरणदास, जो सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के साथ अपनी निकटता का प्रदर्शन करते हैं, प्रधानमंत्री के सिर पर हमला करने का आह्वान करते हैं ।

पहली लाठी मोले मारब : सीएम

महासमुंद में बीजेपी प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी के नामांकन में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ( CM Vishnudev Sai ) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) के ऊपर दिए गए बयान के लिए चुनौती देते हुए कहा चरणदास महंत और कांग्रेसियों से कहना चाहता हूं कि अगर उनमें हिम्मत है तो मैं भी मोदी परिवार का सदस्य हूं, पहली लाठी मुझे मारें। कांग्रेसियों ने पहले भी मोदी को चौकीदार चोर है कहा था, जिसका जवाब देश की जनता ने अच्छे से दिया था। कांग्रेस के इस घटिया बयान का करारा जवाब जनता ही फिर से देगी।

Tags:
  • Prime Minister Narendra Modi
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • CM Vishnudev Sai
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़
  • Charandas Mahant
  • चरणदास महंत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा