मेयर-पार्षद बनने नेता पत्नियों को भी मैदान में उतार रहे

Kanak Durga Jha | Jan 21, 2025, 07:49 IST
Share
Politicians fielding their wives to become mayor and councillor the sootr
Politicians fielding their wives to become mayor and councillor the sootr

Chhattisgarh Local Body Election : रायपुर में मेयर के साथ कई वार्डों के महिला होने के कारण नगर निगम के कई पार्षदों और नेताओं ने दोहरी दावेदारी शुरू कर दी है।

रायपुर में मेयर के साथ कई वार्डों के महिला होने के कारण नगर निगम के कई पार्षदों और नेताओं ने दोहरी दावेदारी शुरू कर दी है। वार्ड के आरक्षित होने के कारण वे खुद दूसरे वार्ड से दावेदारी कर रहे हैं। जहां वार्ड महिला आरक्षित हुआ है वहां घर की महिला सदस्य के लिए टिकट मांग रहे हैं। कुछ ने मेयर के लिए भी अपनी पत्नी का नाम चला दिया है। दो दर्जन से ज्यादा वार्डों में इस तरह दोहरी दावेदारी का समीकरण है।

जज आकांक्षा भारद्वाज सेवा से बर्खास्त, हाईकोर्ट के आदेश पर निकाला

नेताओं की पत्नियों के लिए टिकट की दावेदारी करने वालों में कांग्रेस के साथ बीजेपी के नेता भी शामिल हैं। इनमें कुछ पार्षद ऐसे हैं जो कई बार जीतकर आ चुके हैं लेकिन इस बार उनका वार्ड महिला हो गया वे पिछली बार चुनाव हार गए थे। उन्होंने ने भी दावेदारी शुरू करा दी है।

कांग्रेस में दावेदारों की फौज

निवृत्तमान महापौर एजाज ढेबर ने अपनी पत्नी अरजुमन ढेबर का नाम महापौर प्रत्याशी के लिए आगे बढ़ा दिया है। उन्होंने महापौर के अलावा पत्नी को वार्ड के प्रचार में भी उतार दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि वे खुद भी भगवतीचरण शुक्ल वार्ड से दावेदारी की तैयारी में है। निवृत्तमान एमआईसी सदस्य नागभूषण राव का बंजारी माता वार्ड इस बार महिला आरक्षित हो गया है। वे पत्नी राधिका यादव के लिए महापौर की उम्मीदवारी कर रहे हैं और वार्ड से पार्षद का भी टिकट मांग रहे हैं।

भारत के बड़े एक्सपर्ट्स स्टूडेंट्स को सिखाएंगे शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कैसे करें

कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव खुद शहीद पंकज विक्रम वार्ड से दावेदारी कर रहे हैं, वहीं वे पत्नी निशा यादव को मेयर के लिए मैदान में उतारना चाहते हैं। कांग्रेस नेता सुमीत दास और अमित दास दोनों भाई पार्षद का टिकट मांग रहे हैं। कांग्रेस नेता राधेश्याम विभार का वार्ड एससी सामान्य है। इसलिए वे खुद दावेदारी कर रहे हैं। युवा कांग्रेस के पूर्व रायपुर जिला अध्यक्ष शेख मुशीर हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड से दावेदारी कर रहे हैं।

बीजेपी में भी दावेदारी

बीजेपी में भी दावेदारों की कमी नहीं हैं। मेयर सीट सामान्य महिला होते ही निवृत्मान नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने सबसे पहले दावा कर दिया है। हालांकि वे किसी भी वार्ड से दावेदारी नहीं कर रही हैं। उन्होंने मेयर का ही टिकट मांगा है। इसी तरह ब्राह्मणपारा से वार्ड के ओबीसी होने के बाद पूर्व पार्षद आकाश दुबे ने खुद को चुनाव से अलग कर लिया है। अभी इस वार्ड से उनकी पत्नी सरिता दुबे पार्षद हैं। वे पत्नी के लिए महापौर के टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।

आज से लागू होगी आचार संहिता, निकाय चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान

महापौर के लिए दावेदारी शुरू

पार्षद सीमा संतोष साहू ने भी महापौर के लिए दावेदारी शुरू कर दी है। स्टेशन रोड के पूर्व पार्षद सुभाष अग्रवाल अपनी पत्नी ममता अग्रवाल के लिए महापौर का टिकट मांग रहे हैं। उनकी पत्नी बीजेपी महिला मोर्चा में लगातार सक्रिय रहती हैं। इसी तरह पार्षद की टिकट मांगने वालों की भी कमी नहीं है। अस्पताल वार्ड के पूर्व पार्षद सुनील वांद्रे अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे हैं। सुंदर नगर वार्ड के निवृत्तमान पार्षद मृत्युंजय दुबे का वार्ड महिला आरक्षित हो गया है। वे आजू-बाजू वार्ड से टिकट मांग रहे हैं।

ये हैं महापौर के दावेदार

बीजेपी : नगर निगम रायपुर की निवृत्तमान नेता प्रतिपक्ष नेता मीनल चौबे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, विभिन्न मोर्चों में पदाधिकारी स्वप्निल मिश्रा, बीजेपी जिला मंडल महामंत्री वर्णिका शर्मा, अधिवक्ता व निवृत्तमान विश्वदिनी पांडे, ममता सुभाष अग्रवाल, पार्षद सरिता आकाश दुबे, शैलेंद्री परगनिहा रश्मि शर्मा, सावित्री जगत आदि ने दावेदारी की है।

जहां न पहुंचे मुगल और अंग्रेज... वहां पहुंची साय सरकार

कांग्रेस : पूर्व महापौर की पत्नी अर्जुमन एजाज ढेबर, दीप्ति प्रमोद दुबे, डॉ. किरणमयी नायक, संजना विकास उपाध्याय, राधिका नागभूषण राव यादव, परमजीत कुलदीप जुनेजा, प्रीति उपाध्याय शुक्ला, निशा देवेंद्र यादव, अंजनी राधेश्याम विभार, वंदना राजपूत, कविता ग्वालानी, बबीता नत्थानी, डॉ. मीनाक्षी अग्रवाल, पल्लवी सिंह आदि ने दावेदारी की है।

FAQ

  1. नगर निगम चुनाव में महिला आरक्षण के कारण नेताओं ने क्या रणनीति अपनाई है?
    महिला आरक्षित वार्डों में नेता अपनी पत्नियों को चुनाव में उतार रहे हैं। जहां खुद दावेदारी नहीं कर सकते, वहां घर की महिला सदस्य के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं।
  2. कांग्रेस में महापौर के लिए प्रमुख दावेदार कौन हैं?
    कांग्रेस में महापौर के लिए प्रमुख दावेदारों में अर्जुमन एजाज ढेबर, दीप्ति प्रमोद दुबे, डॉ. किरणमयी नायक, निशा देवेंद्र यादव, राधिका नागभूषण राव यादव और वंदना राजपूत जैसे नाम शामिल हैं।
  3. बीजेपी की ओर से महापौर पद के लिए प्रमुख दावेदार कौन हैं?
    बीजेपी में महापौर के लिए मीनल चौबे, लक्ष्मी वर्मा, ममता सुभाष अग्रवाल, सरिता आकाश दुबे, वर्णिका शर्मा और शैलेंद्री परगनिहा प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं।

Tags:
  • कांग्रेस
  • रायपुर
  • Local body elections
  • Local Body Election
  • Panchayat-Local Body Election
  • Panchayat and local body elections
  • Chhattisgarh local body elections
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग