CS ऑफिस में पूनम सोनी का बढ़ा कद, अभिषेक दीवान को मंत्रालय में नई जिम्मेदारी
VINAY VERMA | Jul 23, 2026, 13:13 IST
SAS अफसरों को नई जिम्मेदारी 2026
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की जिम्मेदारियों में अहम बदलाव किया है। पूनम सोनी को क्रमोन्नति के बाद उप सचिव का पदनाम दिया गया है। वहीं अभिषेक दीवान को सुशासन एवं अभिसरण विभाग में OSD नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (रा.प्र.से.) के दो अधिकारियों की जिम्मेदारियों में अहम बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने अलग-अलग आदेश जारी कर मुख्य सचिव कार्यालय में पदनाम परिवर्तन और मंत्रालय में नई पदस्थापना का फैसला किया है। एक ओर मुख्य सचिव कार्यालय में कार्यरत पूनम सोनी को क्रमोन्नति के बाद उप सचिव का पदनाम दिया गया है, वहीं बिलासपुर में पदस्थ अभिषेक दीवान को मंत्रालय के सुशासन एवं अभिसरण विभाग में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) बनाकर बुलाया गया है।
मुख्य सचिव कार्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के रूप में कार्यरत पूनम सोनी को अब उप सचिव के पदनाम से जाना जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में यह बदलाव किया गया है। सरकार का कहना है कि यह परिवर्तन उनकी हालिया क्रमोन्नति के अनुरूप किया गया है। यानी जिम्मेदारी पहले जैसी रहेगी, लेकिन अब उनका पद और प्रशासनिक दर्जा दोनों बदल गए हैं।
सरकार ने 10 जून 2026 को जारी आदेश के जरिए पूनम सोनी को प्रवर श्रेणी वेतनमान मैट्रिक्स लेवल-14 में क्रमोन्नत किया था। इसी निर्णय के बाद मुख्य सचिव कार्यालय में उनके OSD पद को बदलकर उप सचिव पदनाम दिया गया है। यह बदलाव प्रशासनिक संरचना और वरिष्ठता के हिसाब से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
दूसरे आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रवर श्रेणी अधिकारी अभिषेक दीवान का तबादला किया गया है। वे अब तक बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक आधार पर उनका स्थानांतरण करते हुए उन्हें सुशासन एवं अभिसरण विभाग में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) नियुक्त किया है। वे आगामी आदेश तक इसी पद पर कार्य करेंगे।
सुशासन एवं अभिसरण विभाग राज्य सरकार की कई अहम योजनाओं की मॉनिटरिंग और विभागों के बीच समन्वय का काम देखता है। ऐसे में अनुभवी अधिकारी की तैनाती को विभाग की कार्यक्षमता मजबूत करने की कवायद माना जा रहा है। अभिषेक दीवान की नई जिम्मेदारी को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
दोनों आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अलग-अलग कक्षों से जारी किए गए हैं। पूनम सोनी से जुड़ा आदेश अवर सचिव मनराखन भूआर्य के हस्ताक्षर से जारी हुआ है, जबकि अभिषेक दीवान के स्थानांतरण का आदेश उप सचिव क्लेमेंटिना लकड़ा ने जारी किया है।
छत्तीसगढ़ IPS तबादला : कई जिलों के बदले जा सकते हैं एसपी और आईजी
92 ASP-DSP अधिकारियों का ट्रांसफर: ओपी शर्मा को मिली सीएम सुरक्षा की जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ मंत्रालय में नौकरी का सपना दिखा बाप-बेटे ने 12 लोगों को लगाया चूना, खरीदे प्लाट
छत्तीसगढ़ में भर्ती के नियम बदले, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
क्रमोन्नति के बाद बदला पदनाम
लेवल-14 में प्रमोशन का मिला लाभ
बिलासपुर से मंत्रालय पहुंचे अभिषेक दीवान
सुशासन विभाग में बढ़ेगी प्रशासनिक मजबूती
GAD ने जारी किए अलग-अलग आदेश
ये खबरें भी पढ़ें...
92 ASP-DSP अधिकारियों का ट्रांसफर: ओपी शर्मा को मिली सीएम सुरक्षा की जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ मंत्रालय में नौकरी का सपना दिखा बाप-बेटे ने 12 लोगों को लगाया चूना, खरीदे प्लाट
छत्तीसगढ़ में भर्ती के नियम बदले, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari