आरोपी अधिकारी को बैकडोर से मलाईदार पद देने की तैयारी, 'द सूत्र' की खबर पर कार्रवाई का दिखावा

VINAY VERMA | Published:
Share
Preparations underway give lucrative post accused officer through backdoor
Preparations underway give lucrative post accused officer through backdoor

महिला में बाल विकास विभाग में 40 करोड़ की खरीदारी आईसीडीएस शाखा से हुई थी। जिसके प्रभारी सुनील कुमार शर्मा है। इसके बावजूद भी इन पर कार्रवाई नहीं हुई।

'द सूत्र' की खबर के बाद एक बार फिर से एक्शन हुआ है। महिला बाल विकास विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में 40 करोड़ की खरीदी मामले में जिम्मेदार अधिकारी सुनील कुमार शर्मा से प्रभार वापस ले लिया है। उनकी जगह अब अभय कुमार देवांगन को आईसीडीएस का प्रभार दिया गया है 'द सूत्र' ने 17 जुलाई को 40 करोड़ की खरीदी मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर खबर बनाई थी। इस 40 करोड़ रुपए में आंगनबाड़ियों के लिए घटिया सामान की खरीदी हुई थी।

मलाईदार पद देने की तैयारी..

महिला में बाल विकास विभाग में 40 करोड़ की खरीदारी आईसीडीएस शाखा से हुई थी। जिसके प्रभारी सुनील कुमार शर्मा है। इसके बावजूद भी इन पर कार्रवाई नहीं हुई।बताया गया कि महिला एवं बाल विकास विभाग बंगले के गरीबी होने का इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह 31 जुलाई को रिटायर भी हो रहे है। इसके बाद इन्हें बैक डोर से फिर से संविदा में लाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए बाकायदा फाइल भी चल रही है। हालांकि "द सूत्र" में खबर लगाई जाने के बाद इनमें से प्रभाव छीन लिया गया है। लेकिन यह दिखावे की कार्रवाई बताई जा रही है।


अधिकारियों को बचा लिया

प्रदेश के आंगनबाड़ी केन्द्रों में घटिया सामग्री एक कमिटी के द्वारा होती है। इसमें सबसे प्रमुख अधिकारी आईसीडीएस शाखा प्रभारी सुनील कुमार शर्मा थे। "द सूत्र" ने सवाल उठाया कि आखिर सप्लाई के दौरान इन चीजों को बिना जांचे केंद्र तक कैसे भेजा गया? इससे भी बड़ा सवाल यह है की गड़बड़ी मिलने के बाद भी अधिकारियों को क्यों बचाया जा रहा है? क्यों आखिर अधिकारियों की भूमिका तय नहीं की गई? जिसके बाद कार्रवाई का दिखावा किया गया है।

मंत्री बंगले को संलिप्तता का आरोप अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर बताया गया कि अगर इन अधिकारियों पर कार्रवाई होगी तो ऐसे लोग के भी नाम सामने आ जाएंगे। जिसके आने से राज्य की राजनीति पर फर्क पड़ेगा। बताया जा रहा है कि इसके लिए मंत्री बंगले से ही निर्देश प्राप्त हो रहे थे।


6 कंपनियों को किया ब्लैक लिस्ट

जांच रिपोर्ट के आधार पर 6 सप्लायरों को दोषी पाए जाने पर जेम पोर्टल से ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। जिनमें मेसर्स नमो इंटरप्राइजेस, आयुष मेटल, अर्बन सप्लायर्स, मनीधारी सेल्स, ओरिएंटल सेल्स और सोनचिरिया कॉर्पोरेशन शामिल हैं।

दावा किया जा रहा, इनसे खराब सामग्री वापस लेकर मानकों के अनुसार नई सामग्रियों की आपूर्ति कराई गई है। लेकिन कंपनियों को केवल जेम पोर्टल पर ही ब्लैकलिस्टेड किया गया...विभाग से नहीं। इसका मतलब है ये विभाग के उन खरीदी में हिस्सा लेते रहेंगे। जिसमें जेम के तहत सप्लाई की आवश्यकता नहीं होगी।

40 करोड़ का आंकड़ा घट गया

महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार वर्ष 2024-25 में 23.44 करोड़ रुपये की सामग्री खरीदी गई, जबकि जांच घोषणा के दौरान 40 करोड़ रुपये की खरीदी की बात आई थी। यानी जांच के बाद करीब 16 करोड़ रुपये कम हो गए।

महिला बाल विकास विभाग बड़ी गड़बड़ी | छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास विभाग | CG News | cg news update | cg news today

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • CG News
  • महिला बाल विकास विभाग बड़ी गड़बड़ी
  • cg news update
  • cg news today
  • छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास विभाग
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल