छत्तीसगढ़ में अब पेट्रोल पंप खोलना हुआ आसान, साय सरकार ने खत्म किए नियम

Marut raj | Apr 15, 2025, 13:37 IST
Share
Process to open petrol pump the sootr
Process to open petrol pump the sootr

पेट्रोल पंप शुरू करने के लिए व्यवसायियों को कलेक्टर के जरिए खाद्य विभाग से खरीदी बिक्री का लाइसेंस लेना होता था। इसके बाद हर साल या तीन साल में इसे रिन्यूवल कराना होता था। अब राज्य सरकार से किसी प्रकार की अनुमति की जरूरत नहीं होगी।

छत्तीसगढ़ में अब देश के किसी भी राज्य की तुलना में पेट्रोल पंप शुरू करना आसान हो गया है। सीएम विष्णुदेव साय सरकार ने स्टेट लाइसेंस के नियम काे खत्म कर दिया है। कारोबारी सिर्फ सेंट्रल के नियमों के आधार पर अब यहां पेट्रोल पंप शुरू कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए.... राजधानी में थाने के अंदर ASI की कॉलर पकड़ी, ढाबे के विवाद पर हंगामा

अब कलेक्टर के पास नहीं जाना होगा

यह बदलाव 14 नवंबर 2024 को खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना के जरिए लागू किया गया है। पहले की दोहरी अनुमति की प्रक्रिया को हटाकर इसे आसान बना दिया गया है।

ये खबर भी पढ़िए.... राजधानी में 3 साल की बच्ची से रेप... पड़ोसी के घर रोते मिली मासूम

पहले पेट्रोल पंप शुरू करने के लिए व्यवसायियों को कलेक्टर के जरिए खाद्य विभाग से खरीदी बिक्री का लाइसेंस लेना होता था। इसके बाद हर साल या तीन साल में इसे रिन्यूवल कराना होता था। राज्य शासन और केंद्र, दोनों जगह से अनुमति लेने की दोहरी प्रक्रिया से समय और पैसा दोनों खर्च होते थे, साथ ही कागजी कार्रवाई भी बढ़ जाती थी। अब केवल केंद्र के नियमों का पालन करना काफी होगा। इससे व्यवसायियों को राहत मिलेगी और पेट्रोल पंप खोलने की प्रक्रिया तेज और सस्ती हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए.... दरिंदगी से रवीना टंडन की बेटी आक्रोश में... CG का डरावना वीडियो किया शेयर

छत्तीसगढ़ में व्यवसाय को मिलेगा बढ़ावा

सीएम विष्णुदेव साय सरकार की ओर से कहा गया है कि यह कदम छत्तीसगढ़ में व्यवसाय को बढ़ावा देने और नियमों को सरल बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव है। अब कम कागजी कार्रवाई और एक ही स्तर की अनुमति से पेट्रोल पंप जल्दी शुरू हो सकेंगे।

ये खबर भी पढ़िए.... भिलाई में 250 से ज्यादा घर ढहाए जाएंगे... 60 पर चला बुलडोजर

नए व्यवसायी, खासकर छोटे उद्यमी और तेल कंपनियां, बिना ज्यादा परेशानी के अपना काम शुरू कर सकेंगे। यह सुधार ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में पेट्रोल पंप खोलने को बढ़ावा देगा, जहां अभी ईंधन की पहुंच कम है।

विष्णुदेव साय सरकार | petrol pump | Chhattisgarh Vishnudev Sai Government | Raipur News | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today

Tags:
  • Raipur News
  • CG News
  • petrol pump
  • पेट्रोल पंप
  • cg news in hindi
  • विष्णुदेव साय सरकार
  • cg news hindi
  • cg news today
  • Chhattisgarh Vishnudev Sai Government
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर