अश्लील मैसेज भेजता था प्रोफेसर, पिटाई की बाद विभागीय जांच की तलवार

VINAY VERMA | Jul 02, 2026, 16:44 IST
Share
प्रोफ़ेसर के अश्लील मैसेज मामले में विभाग की जांच
प्रोफ़ेसर के अश्लील मैसेज मामले में विभाग की जांच

रायगढ़ के शासकीय कॉलेज के प्रोफेसर पर युवती को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा। विवाद बढ़ने पर पिटाई हुई। शिक्षा विभाग ने विभागीय जांच और निलंबन प्रक्रिया शुरू की।

रायगढ़ के शासकीय महाविद्यालय कुंजारा के एक प्रोफेसर पर पड़ोस में रहने वाली युवती ने जमकर पीटा है। युवती के अनुसार प्राोफेसर रेमन भार्गव अश्लील संदेश भेजते और संबंध बनाने का दबाव बनाते थे। नाराज युवती अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर के घर पहुंच गई, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि युवती ने प्रोफेसर की पिटाई कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है, वहीं शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

डेढ़ साल तक व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज!

शासकीय महाविद्यालय कुंजारा में पदस्थ प्रोफेसर रेमन भार्गव पर युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती के अनुसार रेमन पिछले करीब डेढ़ वर्ष से उसे व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेजता था। उसने दावा किया कि प्रोफेसर बार-बार उससे निजी संबंध बनाने का दबाव डालता था। कई बार मना करने और विरोध जताने के बावजूद उनकी हरकतें नहीं रुकीं, जिससे वह लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित होती रही।

कॉलोनी में हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

बताया जा रहा है कि युवती अपने होने वाले पति के साथ प्रोफेसर के घर पहुंची। यहां दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। युवती का कहना है कि उसने पहले भी कई बार प्रोफेसर को चेतावनी दी थी, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। आखिरकार उसने पूरी बात अपने मंगेतर को बताई, जिसके बाद दोनों प्रोफेसर से जवाब मांगने पहुंचे। विवाद के दौरान मामला हाथापाई तक पहुंच गया और युवती ने प्रोफेसर की पिटाई कर दी।

शादी होने वाली है, फिर भी परेशान कर रहा था

युवती का कहना है कि उसकी जल्द शादी होने वाली है, इसके बावजूद प्रोफेसर लगातार उसे परेशान कर रहे थे। उसने आरोप लगाया कि अश्लील संदेश भेजने के साथ-साथ उस पर गलत संबंध बनाने का दबाव भी बनाया जा रहा था। युवती का कहना है कि इस मानसिक प्रताड़ना से वह लंबे समय से परेशान थी और आखिरकार उसे खुलकर विरोध करना पड़ा।

पीड़िताओं से भी सामने आने की अपील

युवती ने दावा किया कि यदि किसी अन्य लड़की को भी इसी तरह की प्रताड़ना का सामना करना पड़ा है तो उसे भी सामने आना चाहिए। उसका कहना है कि यदि कई पीड़िताएं सामने आएंगी तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। युवती ने स्पष्ट कहा कि वह इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ेगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने तक पीछे नहीं हटेगी।

जांच शुरू, निलंबन की अनुमति मांगी गई

घटना की जानकारी मिलते ही उच्च शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। प्रोफेसर के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर निलंबन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए सक्षम अधिकारियों से अनुमति भी मांगी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

जांच के बाद ही साफ होगी तस्वीर

फिलहाल युवती ने प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाए हैं और विभागीय जांच जारी है। दूसरी ओर, मामले में आधिकारिक जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आरोप कितने सही हैं। यदि शिकायत में लगाए गए आरोप प्रमाणित होते हैं तो संबंधित प्रोफेसर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

FAQ

  1. रायगढ़ प्रोफेसर मामले में क्या आरोप हैं?
    प्रोफेसर पर एक युवती को अश्लील संदेश भेजने का आरोप है। युवती का कहना है कि यह करीब डेढ़ साल से चल रहा था। मामले की विभागीय जांच शुरू हो चुकी है।
  2. विभागीय जांच क्या होती है?
    विभागीय जांच किसी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ लगे आरोपों की आंतरिक पड़ताल होती है। यह विभाग खुद अपने स्तर पर करता है। दोष सिद्ध होने पर कार्रवाई की सिफारिश की जाती है।
  3. उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी क्या है?
    उच्च शिक्षा विभाग राज्य के सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों का संचालन देखता है। यह शिक्षकों और स्टाफ की नियुक्ति व अनुशासन से जुड़े मामले भी संभालता है। छत्तीसगढ़ में यह विभाग राज्य सरकार के अधीन काम करता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

बुजुर्गों को फंसाने वाली हनी ट्रैप गिरोह का भांडाफोड़, अश्लील वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल

अश्लीलता, भ्रूण हत्या और महिलाओं से अत्याचार में नंबर एक पर एमपी, एनसीआरबी रिपोर्ट में खुलासा

सिंगरौली में महिला मरीज ने डॉक्टर को किया ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 5 लाख

NCRB Obscenity Report ने उड़ाई नींद: एमपी में दो साल में दोगुने हुए अश्लीलता के मामले

Tags:
  • उच्च शिक्षा विभाग
  • टेलीग्राम
  • प्रताड़ना
  • प्रोफेसर
  • शासकीय महाविद्यालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज