छत्तीसगढ़ में बारिश की तबाही, कहीं बाढ़ ने घेरा, कहीं ढह गई दीवार, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Krishna Kumar Sikander | Jul 07, 2025, 12:13 IST
Share
Rain wreaks havoc in Chhattisgarh the sootr
Rain wreaks havoc in Chhattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। कोरबा और बिलासपुर जैसे क्षेत्रों में तेज बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। कोरबा और बिलासपुर जैसे क्षेत्रों में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कहीं बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं तो कहीं हादसों का खतरा मंडरा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... Weather Update : मूसलाधार बारिश का कहर... रेड अलर्ट जारी

कोरबा में बाढ़ में फंसे 17 ग्रामीण, रेस्क्यू ऑपरेशन सफल

ये खबर भी पढ़ें... 139 करोड़ की लागत से नेशनल हाईवे का निर्माण... पहली ही बारिश में धंस गई

कोरबा जिले में लगातार बारिश से स्थिति गंभीर हो गई है। पाली ब्लॉक के ढुकुपथरा और लब्दापारा गांव के 17 ग्रामीण खेती करने गए थे, तभी अचानक आई बाढ़ में फंस गए। कलेक्टर अजित वसंत के निर्देश पर राजस्व विभाग, पुलिस, जिला आपदा प्रबंधन, नगर सेना और बिलासपुर की राज्य आपदा टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आज सुबह 3 बजे सभी ग्रामीणों को सुरक्षित निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। जिला प्रशासन ने पहले ही नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की थी।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 27 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

बिलासपुर में ढही दीवार, टला बड़ा हादसा

ये खबर भी पढ़ें... मानसून की दस्तक के साथ बोर खनन पर हटा प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

बिलासपुर में भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। टिकरापारा इलाके में तेज बारिश के कारण एक दीवार ढह गई, जिससे नीचे खड़ा एक ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मलबे के कारण कई घरों के दरवाजे बंद हो गए, जिससे लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हुई। मलबे के नीचे दबने से एक व्यक्ति बाल-बाल बचा। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। भारी बारिश के कारण छत्तीसगढ़ में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

छत्तीसगढ़ बारिश अलर्ट | छत्तीसगढ़ बाढ़ | कोरबा बाढ़ | बिलासपुर दीवार ढही | छत्तीसगढ़ मौसम | बारिश की तबाही छत्तीसगढ़ | जनजीवन अस्त-व्यस्त छत्तीसगढ़ | Chhattisgarh rain alert | Chhattisgarh Flood | Korba Flood | Bilaspur Wall Collapse | Chhattisgarh Weather | Rain devastation Chhattisgarh | Life disrupted Chhattisgarh

Tags:
  • Chhattisgarh rain alert
  • छत्तीसगढ़ मौसम
  • Chhattisgarh Weather
  • Chhattisgarh Flood
  • छत्तीसगढ़ बारिश अलर्ट
  • छत्तीसगढ़ बाढ़
  • कोरबा बाढ़
  • बिलासपुर दीवार ढही
  • बारिश की तबाही छत्तीसगढ़
  • जनजीवन अस्त-व्यस्त छत्तीसगढ़
  • Korba Flood
  • Bilaspur Wall Collapse
  • Rain devastation Chhattisgarh
  • Life disrupted Chhattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा