रायपुर में AI गणेश प्रतिमा को लेकर जमकर मचा बवाल,आइटम सॉन्ग बजे,अब एफआईआर दर्ज

Harrison Masih | Published:
Share
raipur-ai-ganesh-idol-controversy-lakhe-nagar the sootr
raipur-ai-ganesh-idol-controversy-lakhe-nagar the sootr

रायपुर के लाखे नगर में स्थापित AI गणेश प्रतिमा को लेकर भारी विवाद हुआ। हिंदू संगठनों ने पंडाल के बाहर प्रदर्शन करते हुए मूर्ति विसर्जन की मांग की। पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद मूर्ति को ढंका गया और मामला शांत हुआ।

Raipur AI Ganesha controversy: रायपुर के लाखे नगर चौक में गणेशोत्सव के पंडाल में स्थापित भगवान गणेश की AI तकनीक से तैयार की गई प्रतिमा को लेकर मंगलवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। सिंधी युवा एकता गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित पंडाल के बाहर राम भक्त सेना और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रतिमा के स्वरूप में छेड़छाड़ कर सनातन धर्म का अपमान किया गया है। विरोध प्रदर्शन के चलते लाखे नगर की सड़क को अवरुद्ध कर दिया गया, जिससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में गणेशोत्सव के बीच विवाद, कार्टून और बेबी डॉल जैसी गणेश प्रतिमाओं पर हिंदू संगठनों का विरोध

पुलिस ने संभाला मोर्चा, भीड़ को खदेड़ने किया बल प्रयोग

बवाल बढ़ता देख 12 थानों के थानेदार और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। पुलिस ने समझाइश के बाद प्रतिमा को पर्दे से ढकवा दिया। हालांकि, प्रदर्शनकारी तब तक शांत नहीं हुए, जब तक कि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित नहीं किया। लगभग 4 घंटे तक हंगामे के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

पंडाल में बजाए गए अश्लील गानों पर FIR दर्ज

हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि पंडाल में देर रात फिल्मी और अशोभनीय गाने बजाए गए। इस पर आजाद चौक थाने में FIR दर्ज की गई है। शिकायत में कहा गया कि समिति को पहले भी प्रतिमा को पारंपरिक स्वरूप में स्थापित करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसे नजरअंदाज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें... गणेशोत्सव आज से शुरू... पंडाल के लिए गाइडलाइन जारी, चौराहों पर परमिशन नहीं

संत समाज की नाराजगी

नील कंठेश्वर मंदिर के पुजारी नील कंठेश्वर महाराज ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि, “यह सनातन धर्म का अपमान है। हिंदू संगठन ने पहले ही ज्ञापन दिया था लेकिन समिति ने बातों को गंभीरता से नहीं लिया।

पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़

विवाद के बीच भी पंडाल में श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा। विवाद के चलते स्टेज की लाइट बंद कर दी गई, लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ता भजन गाते हुए माहौल को धार्मिक बनाए रखने की कोशिश करते रहे।

ये खबर भी पढ़ें... गणेश विसर्जन और ईद-मिलाद पर कड़ा पहरा, DJ और पटाखों पर लगा बैन

रायपुर AI गणेश प्रतिमा विवाद क्या है?

1. लाखे नगर में AI गणेश प्रतिमा विवाद

रायपुर के लाखे नगर में सिंधी युवा एकता गणेश उत्सव समिति ने AI आधारित गणेश प्रतिमा स्थापित की, जिस पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई।

2. पंडाल के बाहर 4 घंटे तक हंगामा

राम भक्त सेना और अन्य संगठनों ने पंडाल के बाहर प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दी। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया।

3. पुलिस और प्रशासन का हस्तक्षेप

मामला शांत कराने के लिए 12 थानों की पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। मूर्ति को पर्दे से ढंकने के बाद विवाद शांत हुआ।

4. अशोभनीय गीत और डांस का आरोप

शिकायत में कहा गया कि देर रात पंडाल में फिल्मी और अशोभनीय गीत बजाए गए और डांस प्रोग्राम भी कराया गया।

5. FIR दर्ज, संगठनों ने जताई नाराजगी

आजाद चौक पुलिस ने समिति के सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज की। संगठनों का आरोप है कि प्रतिमा के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ कर सनातन धर्म का अपमान किया गया।

मुख्य आरोप

  • प्रतिमा के स्वरूप में बदलाव कर AI तकनीक से नई डिजाइन तैयार की गई।
  • पंडाल में देर रात अश्लील और फिल्मी गाने बजाए गए।
  • हिंदू संगठनों की पूर्व चेतावनी को अनदेखा किया गया।
  • घटना के बाद शिकायत दर्ज कर पुलिस जांच शुरू।

FAQ

  1. रायपुर गणेशोत्सव विवाद क्या है?
    रायपुर के लाखे नगर में गणेशोत्सव पंडाल में AI तकनीक से बनी गणेश प्रतिमा और अशोभनीय गीतों के कार्यक्रम को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस विवाद के बाद पुलिस ने पंडाल समिति पर FIR दर्ज की और प्रतिमा को ढंक दिया गया।
  2. रायपुर में AI गणेश प्रतिमा विवाद क्यों हुआ?
    रायपुर के लाखे नगर में AI तकनीक से बनाई गई गणेश प्रतिमा को लेकर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई। उनका कहना है कि प्रतिमा के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ हुई और पंडाल में अशोभनीय गाने बजाए गए।
  3. AI गणेश प्रतिमा विवाद में पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
    पुलिस ने विवाद को शांत कराने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया, मूर्ति को ढंका गया और समिति के सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • रायपुर
  • रायपुर गणेशोत्सव विवाद
  • रायपुर AI गणेश प्रतिमा
  • AI गणेश प्रतिमा विवाद
  • लाखे नगर चौक
  • Raipur AI Ganesha controversy
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर