राजधानी में BJP नेता MIC मेंबर पति ने अफसर को जमकर पीटा...5 साल की जेल

Kanak Durga Jha | Apr 12, 2025, 10:24 IST
Share
Raipur BJP councilor Sarita Dubey husband sent to jail the sootr
Raipur BJP councilor Sarita Dubey husband sent to jail the sootr

सीमांकन के लिए पहुंचे राजस्व निरीक्षक से बीजेपी के उस समय पार्षद रहे आकाश दुबे की मौके पर बहस हो गई थी। दुबे ने राजस्व निरीक्षक रोकते हुए थप्पड़ जड़ दिया और बेसबॉल के बैट से जमकर पीटा था।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीजेपी के पूर्व पार्षद को 5 साल की जेल की सजा हुई है। पूर्व पार्षद आकाश दुबे ने 7 साल पहले जमीन के सीमांकन के मामले में राजस्व निरीक्षक के साथ मारपीट की थी। कोर्ट ने इस मामले में अब फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पूर्व पार्षद दुबे के साथी श्याम साहू को भी सजा सुनाई है। वर्तमान में आरोपी की पत्नी सरिता दुबे रायपुर की पार्षद और MIC सदस्य हैं।

ये खबर भी पढ़ें... ACB-EOW ने 6 जगह मारा छापा... पूर्व MLA के घर पहुंचे अधिकारी

राजस्व निरीक्षक को बेसबॉल के बैट से पीटा

जानकारी के अनुसार मामला 29 अगस्त 2018 का है। रिंग रोड नंबर-1 में जमीन विवाद के बाद राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र चंद्राकर मौके पर पहुंचे थे। सीमांकन के लिए पहुंचे राजस्व निरीक्षक से आकाश दुबे की मौके पर बहस हो गई थी। दुबे ने उन्हें रोकते हुए थप्पड़ जड़ दिया था। उन्होंने बेसबॉल के बैट से भी पिटाई की थी। उन्होंने राजस्व निरीक्षक को नक्सली एरिया दंतेवाड़ा में ट्रांसफर कराने और जान से मारने की धमकी भी दी थी। मारपीट में घायल राजस्व निरीक्षक के हाथ में फैक्चर हो गया था। इस पूरे घटनाक्रम में करीब 15 लोग गवाह बने थे।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में रायपुर-दुर्ग सहित 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

5 साल की 7 साल बाद सजा

इस मामले की रायपुर कोर्ट में करीब 7 साल तक सुनवाई चली। आरोपी दुबे ने खुद को निर्दोष बताते हुए झूठे केस में फंसने की बात कही, लेकिन इस संबंध में कोई सबूत पेश नहीं कर पाया। आकाश दुबे की पत्नी पं. सुंदरलाल शर्मा वार्ड-41 से बीजेपी की पार्षद हैं। इसके साथ ही वह मेयर मीनल चौबे की MIC में महिला बाल विकास विभाग की प्रभारी हैं।

ये खबर भी पढ़ें... बीएड की मान्यता 2019 से रद्द है, फिर भी चल रहा कोर्स

FAQ

  1. आकाश दुबे को किस मामले में सजा सुनाई गई है ?
    आकाश दुबे को राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र चंद्राकर के साथ मारपीट करने के मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई है। यह घटना 29 अगस्त 2018 को जमीन के सीमांकन के दौरान हुई थी।
  2. आकाश दुबे ने राजस्व निरीक्षक के साथ किस प्रकार की हिंसा की थी ?
    आकाश दुबे ने पहले राजस्व निरीक्षक को थप्पड़ मारा और फिर बेसबॉल के बैट से पिटाई की। साथ ही उन्हें नक्सली क्षेत्र दंतेवाड़ा में ट्रांसफर कराने और जान से मारने की धमकी भी दी थी, जिससे राजस्व निरीक्षक के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था।
  3. वर्तमान में आकाश दुबे की पत्नी कौन हैं और उनका क्या पद है ?
    आकाश दुबे की पत्नी सरिता दुबे वर्तमान में रायपुर नगर निगम की पार्षद हैं और मेयर मीनल चौबे की MIC (मेजर इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी) में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी हैं।
ये खबर भी पढ़ें... 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस बार होगा लेट... करना होगा इंतजार

BJP | छत्तीसगढ़ बीजेपी | Chhattisgarh BJP | Raipur Municipal Corporation | Raipur News | CG News | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today | cg news hindi | बीजेपी पार्षद | छग बीजेपी पार्षद

Tags:
  • Raipur News
  • Chhattisgarh BJP
  • छत्तीसगढ़ बीजेपी
  • BJP
  • CG News
  • Raipur Municipal Corporation
  • रायपुर नगर निगम
  • छग बीजेपी पार्षद
  • बीजेपी पार्षद
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज