छत्तीसगढ़ के अंतरराज्यीय स्टैंड से बस ही ले उड़े चोर, ढूंढ़ने में पुलिस के छूटे पसीने, कमिश्नरेट बनने के बाद अनोखी चोरी
VINAY VERMA | Mar 11, 2026, 16:35 IST
raipur-bus-theft-new-bus-stand-baba-travels-cg
रायपुर के अंतरराज्यीय नए बस स्टैंड से बाबा ट्रेवल्स की एक पूरी बस चोरी होने का मामला सामने आया है। रात में बस स्टैंड में खड़ी बस सुबह तक गायब मिली, जिससे बस ऑपरेटरों में हड़कंप मच गया।
Raipur. रायपुर में पुलिस मे कमिश्नर व्यवस्था लागू होने के बाद अनोखी चोरी के मामले आ रहे हैं। नए ट्रेड के तहत चोरों ने बाइक, कार की जगह सीधे बस और ट्रक गायब कर रहे है। ताजा मामला भाठागांव स्थित अंतरराज्यीयनया बस स्टैंड का है। यहां से बाबा ट्रेवल्स की एक पूरी बस चोरी हो गई। संचालक के अनुसार बस रात में खड़ी थी। सुबह तक उसका कोई नामोनिशान नहीं था। घटना के बाद बस ऑपरेटरों में हड़कंप है। वहीं पुलिस भी इस बड़ी चोरी से हैरान है।
जानकारी के मुताबिक हिमालयन हाइट्स के निवासी अब्दुल अलीम ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी CG 07 E 0782 नंबर की बस भाठागांव के नए बस स्टैंड में खड़ी थी। बस नियमित रूप से यात्रियों को ले जाने के काम में आती है। रात बस स्टैंड में बस पार्क की गई थी। लेकिन अगली सुबह बस वहां से गायब मिली।
ये खबर भी पढ़ें... Madhya Pradesh में गजब चोरी | चोरी करने के बाद चोर ने बताया कब आएगा पैसे लौटाने...
राजधानी में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की बात कही जाती है। लेकिन दूसरी तरफ चोर भी अब अपग्रेड होते नजर आ रहे हैं। पहले छोटी-मोटी चोरियां होती थीं। अब बड़े वाहनों पर हाथ साफ किया जा रहा है। बस स्टैंड जैसी जगह से पूरी बस गायब हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... Dhani Ram Mittal | एक हजार कारें चुराने वाले सुपर चोर के बारे में अब आया बड़ा Update
मामले की शिकायत मिलने के बाद टिकरापारा पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का मानना है कि बस को स्टार्ट कर ले जाने के लिए आरोपी को बस की पूरी जानकारी रही होगी। इसलिए किसी जानकार की भूमिका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।
बस चोरी (Bus theft) की इस वारदात के बाद पुलिस बस स्टैंड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के जरिए यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि बस को किस समय और किस दिशा में ले जाया गया। पुलिस का मानना है कि अगर फुटेज साफ मिला तो आरोपियों तक पहुंचना आसान हो सकता है।
ये खबर भी पढ़ें... राजस्थान के जैसलमेर में अनोखी चोरी, चोर ने लेटर लिखकर खुद को अतिथि बताया, कहा- मैं भूखा था इसलिए खाई मिठाई; पैसे लेकर फरार
राजधानी में भारी वाहनों की चोरी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले होली के दिन तेलीबांधा इलाके के काली मंदिर के पास खड़ा एक 12 चक्का ट्रक भी चोरी हो गया था। उस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपियों को सारंगढ़ से गिरफ्तार किया था। साथ ही ट्रक को भी बरामद कर लिया गया था।
नया बस स्टैंड राजधानी का बड़ा और व्यस्त ट्रांजिट प्वाइंट है। यातायात का पूरा थाना ही मौजूद है। यहां हर समय बसों की आवाजाही रहती है। ऐसे में पूरी बस का चोरी हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। बस ऑपरेटरों का कहना है कि अगर बस स्टैंड में निगरानी और सुरक्षा मजबूत होती तो इतनी बड़ी चोरी संभव नहीं थी।
ये खबर भी पढ़ें... इंडस्ट्री की जगह जमीन का खेल, छूट लेकर बेच दिया इंडस्ट्रियल प्लॉट, कैग ने पकड़ी एक करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी
फिलहाल टिकरापारा पुलिस बस की तलाश में जुटी हुई है। बस का नंबर और जानकारी आसपास के जिलों की पुलिस को भी भेजी गई है। आशंका है कि बस को दूसरे जिले या राज्य की ओर ले जाया गया होगा। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही बस और आरोपी दोनों का पता चल जाएगा। तब तक राजधानी में ‘भारी चोरी’ की यह वारदात चर्चा का विषय बनी हुई है।
बाबा ट्रेवल्स की बस लेकर फरार
ये खबर भी पढ़ें... Madhya Pradesh में गजब चोरी | चोरी करने के बाद चोर ने बताया कब आएगा पैसे लौटाने...
पुलिस कमिश्नरेट बना, चोर भी हुए अपग्रेड
ये खबर भी पढ़ें... Dhani Ram Mittal | एक हजार कारें चुराने वाले सुपर चोर के बारे में अब आया बड़ा Update
टिकरापारा पुलिस ने दर्ज किया केस
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
ये खबर भी पढ़ें... राजस्थान के जैसलमेर में अनोखी चोरी, चोर ने लेटर लिखकर खुद को अतिथि बताया, कहा- मैं भूखा था इसलिए खाई मिठाई; पैसे लेकर फरार
पहले भी गायब हुआ था 12 चक्का ट्रक
बस स्टैंड की सुरक्षा पर उठे सवाल
ये खबर भी पढ़ें... इंडस्ट्री की जगह जमीन का खेल, छूट लेकर बेच दिया इंडस्ट्रियल प्लॉट, कैग ने पकड़ी एक करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी
बस की तलाश में जुटी पुलिस
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava