रायपुर में स्थानीय लोगों के हत्थे चढ़े गांजा तस्कर, माल छोड़कर भागे लड़का-लड़की

Harrison Masih | Aug 26, 2026, 12:53 IST
Share
रायपुर में गांजा जब्त
रायपुर में गांजा जब्त

रायपुर के चंगोराभाठा में स्थानीय लोगों ने गांजा तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस बार गांजा तस्करी को पुलिस ने नहीं बल्कि स्थानीय लोगों ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है।

Raipur. राजधानी रायपुर में गांजा तस्करी का एक मामला सामने आया है। चंगोराभाठा इलाके में स्थानीय लोगों ने गांजा लेकर जा रही एक स्कॉर्पियो को पकड़ लिया। गाड़ी में बोरियों और बैग के अंदर छिपाकर गांजा ले जाया जा रहा था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांजा और वाहन को जब्त कर लिया।

नाले में फंस गई तस्करों की गाड़ी

जानकारी के मुताबिक, चंगोराभाठा इलाके में रविवार को एक स्कॉर्पियो संदिग्ध तरीके से जा रही थी। स्थानीय युवकों को गाड़ी पर शक हुआ। उन्होंने वाहन का पीछा किया। इसी दौरान ड्राइवर ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर युवकों को पीछे हटाने की कोशिश की, लेकिन स्कॉर्पियो नाले में जा फंसी।

इसके बाद गाड़ी में सवार युवक और युवती वाहन छोड़कर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने उनका पीछा किया। इसी दौरान गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें गांजा मिला।

54 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। शुरुआती जांच में गाड़ी में करीब 54 किलो से ज्यादा गांजा मिला है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि गांजा तस्करी के लिए स्कॉर्पियो का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस अब गाड़ी के ड्राइवर और उसमें सवार युवक-युवती की जानकारी जुटा रही है।

ओडिशा से रायपुर लाया जा रहा गांजा

पुलिस के मुताबिक, ओडिशा से गांजा रायपुर के रास्ते दूसरे राज्यों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए तस्कर अलग-अलग तरीकों से गांजा छिपाकर ले जाते हैं। पुलिस की सख्ती के बावजूद तस्करी का सिलसिला पूरी तरह नहीं रुक पाया है।

ओडिशा बॉर्डर पर पुलिस की निगरानी बढ़ाने के साथ कई जगहों पर बैरिकेड्स भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद तस्कर अलग-अलग रास्तों से गांजा लेकर रायपुर पहुंच रहे हैं।

रायपुर में भी बढ़ी तस्करी

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल प्रदेश में गांजा तस्करी के 1434 मामले दर्ज हुए थे और 2599 तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं रायपुर में इस साल अब तक करीब 4 करोड़ रुपये का गांजा पकड़ा जा चुका है।

पुलिस अब चंगोराभाठा मामले में गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

ये खबरें भी पढ़ें...

Raipur Drugs Case: सालभर थाने में पड़े रहे 17 गैजेट्स, अब भेजे गए फॉरेंसिक लैब

रायपुर गांजा तस्करी : साबुन और बिस्किट में छिपाकर गांजा-नशे की तस्करी

रायपुर ड्रग्स तस्करी: नव्‍या मलिक की कॉल हिस्ट्री में बड़े कारोबारियों के बच्चे और नेताओं का कनेक्शन

CG में 4 करोड़ से ज्यादा कीमत का गांजा बरामद, 9 आरोपी गिरफ्तार, 3 वाहन जब्त

Tags:
  • रायपुर
  • गांजा तस्करी
  • रायपुर ड्रग्स तस्करी
  • रायपुर गांजा तस्करी
  • Raipur Drugs Case
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC