अब रायपुर में धरना-प्रदर्शन करने पर देना होगा 500 रुपए शुल्क, निगम के फैसले से संगठनों में नाराजगी

Harrison Masih | Oct 31, 2025, 18:34 IST
Share
raipur-dharna-protest-fee-rule-Municipal-Corporation-2025 the sootr
raipur-dharna-protest-fee-rule-Municipal-Corporation-2025 the sootr

रायपुर में अब धरना देना या पंडाल लगाना आसान नहीं रहेगा! नगर निगम ने नया नियम लागू कर 500 रुपए का शुल्क अनिवार्य कर दिया है। वहीं पंडाल लगाने के लिए 5 रुपए प्रति वर्ग फुट देना होगा।

Raipur. राजधानी रायपुर में अब सार्वजनिक स्थानों पर धरना-प्रदर्शन या पंडाल लगाने के लिए शुल्क देना अनिवार्य कर दिया गया है। रायपुर नगर निगम ने नया नियम जारी करते हुए तय किया है कि अब धरना-प्रदर्शन करने वालों को 500 रुपए का शुल्क देना होगा, जबकि पंडाल लगाने पर 5 रुपए प्रति वर्ग फुट के हिसाब से राशि ली जाएगी।

नियम का उद्देश्य - सफाई और व्यवस्था का खर्च

महापौर मीनल चौबे ने बताया कि यह निर्णय नगर निगम की ओर से इसलिए लिया गया है क्योंकि हर धरना या प्रदर्शन के बाद साफ-सफाई, मार्ग प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं में निगम का खर्च होता है। उन्होंने कहा कि शुल्क लगाने से इन खर्चों को व्यवस्थित किया जा सकेगा और प्रदर्शन स्थलों पर सफाई भी बनाए रखी जाएगी।

विरोध में उतरे संगठन - लोकतंत्र पर हमला बताया

नगर निगम के इस फैसले का कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि धरना-प्रदर्शन जनता का संवैधानिक अधिकार है, और इस पर शुल्क लगाना लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है। किसान नेता तेजराम विद्रोही ने कहा, “यह फैसला लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है। अगर सरकार जनता की आवाज को पैसे के बदले में तौलेगी, तो विरोध और तेज होगा।”

ये खबर भी पढ़ें... नगर निगम का नया फैसला, खाली डायवर्टेड प्लॉट्स पर अब देना होगा टैक्स

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर नगर निगम में मेयर इन काउंसिल की घोषणा, इन पार्षदों को मिला मौका

रूट की जानकारी देना भी अनिवार्य

नगर निगम ने यह भी तय किया है कि कोई भी संगठन या समूह जब धरना-प्रदर्शन करेगा, तो उसे पहले से ही रूट की जानकारी निगम को देनी होगी। इससे ट्रैफिक और सफाई व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

ऐसे समझें पूरा मामला

1. नया नियम लागू:
रायपुर नगर निगम ने अब सार्वजनिक स्थानों पर धरना-प्रदर्शन के लिए चार्ज कर दिया है। प्रदर्शन के लिए 500 रुपए और पंडाल के लिए 5 रुपए प्रति वर्ग फुट शुल्क तय हुआ है।

2. विरोध के सुर तेज:
संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का विरोध किया है। उनका कहना है कि यह निर्णय जनता की आवाज़ को दबाने और लोकतंत्र को कमजोर करने जैसा है।

3. आगे बढ़ सकता है शुल्क:
फिलहाल 500 रुपए का शुल्क तय है, लेकिन निगम इस राशि को बढ़ाकर 1000 रुपए करने पर भी विचार कर रहा है। वहीं नवा रायपुर में फिलहाल दो महीने के लिए धरना-प्रदर्शन पर रोक है।

शुल्क में भविष्य में बढ़ोतरी की संभावना

फिलहाल 500 रुपए शुल्क तय किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार आने वाले समय में यह शुल्क 1000 रुपए तक बढ़ाया जा सकता है। निगम की सामान्य सभा में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर नगर निगम में बीजेपी 15 साल बाद फिर बनाएगी अपना ये रिकॉर्ड

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर नगर निगम में कांग्रेस के 15 साल के शासन पर BJP का आरोप पत्र

नवा रायपुर में दो महीने के लिए प्रदर्शन पर रोक

इस बीच, नवा रायपुर (अटल नगर) में रखरखाव कार्यों के चलते दो महीने के लिए सभी धरना-प्रदर्शन पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। प्रशासन ने किसी अन्य स्थल पर भी धरना की अनुमति नहीं दी है।

Tags:
  • रायपुर
  • रायपुर नगर निगम
  • धरना-प्रदर्शन के लिए चार्ज
  • महापौर मीनल चौबे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई