बदमाशों ने टेली कॉलर बन किया कॉल और महिला से ठग लिए 2.83 करोड़
Pravesh Shukla | Jul 13, 2025, 18:40 IST
raipur-digital-arrest-fraud
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बदमाशों ने डिजिटल अरेस्ट कर महिला से करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया है। बदमाशों ने मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर एक महिला से 2 करोड़ 83 लाख रुपए की ठगी की है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बदमाशों ने डिजिटल अरेस्ट कर महिला से करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया है। बदमाशों ने मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर एक महिला से 2 करोड़ 83 लाख रुपए की ठगी की है। बदमाशों ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर महिला को तीन महीने तक कॉल करने के साथ ही उसके साथ ठगी की वारदात को अंजाम देते रहे।
पढ़ें: जशपुर में साइबर ठगी का भंडाफोड़... किराए पर देते थे खाता
घटना रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र की है। पीड़ित महिला ने विधानसभा थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 21 मई 2025 को उनके मोबाइल में एक नंबर से कॉल आया। सामने वाले ने खुद को SBI कस्टमर केयर का टेली कॉलर बताया। उसने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड का अमाउंट बचा हुआ है, जिसका भुगतान आप को तत्काल करना होगा। साथ ही आरोपी ने कहा कि आपका नंबर दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर रहा हूं और फोन काट दिया।
इसके कुछ देर बाद नए नंबर से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया। इसके बाद ठग ने पीड़ित महिला की प्रापर्टी, गहने समेत दूसरी निजी जानकारी मांगी। डिटेल्स मिलाने के बाद कहा कि आपके नाम से मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज हुआ है। आपके आधार कार्ड से कई अकाउंट खोले गए हैं।
पढ़ें बस्तर में साइबर ठगों का आतंक: 5.5 करोड़ की ऑनलाइन ठगी,जामताड़ा गैंग ने उगले राज
इसके बाद उन्होंने कहा कि हम आपकों कुछ डिटेल्स देंगे। जिसके बाद आपको कुछ रकम उस खाते में RTGS करनी होगी। इसके बाद पूरी राशि लौटा देंगे। महिला उनके झांसे में आ गई और आरोपियों की ओर से दिए गए अलग-अलग बैंक एकाउंट में 2 करोड़ 83 लाख रकम ट्रांसफर कर दिए।
पढ़ें: छत्तीसगढ़ में ठगी का जाल, लोन, पीएम आवास और नौकरी के नाम पर लाखों की लूट
इसके बाद जब महिला ने अपनी रकम वापस मांगी तो, आरोपियों ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा, जिसमें लिखा था, आपके साथ फ्रॉड हुआ है। खुद के साथ ठगी होने की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत विधानसभा थाने में दर्ज कराई। पुलिस मामले में FIR दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें: PM आवास के नाम पर लाखों की ठगी... फर्जी निगम अफसर बन लूटा
digital fraud, scam, digital arrest, digital arrest alert, digital arrest fraud, Money Laundering, Chhattisgarh News , CG News , cg news hindi, cg news hindi, crime news, ऑनलाइन ठगी, छत्तीसगढ़ न्यूज , सीजी न्यूज
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
पढ़ें: जशपुर में साइबर ठगी का भंडाफोड़... किराए पर देते थे खाता
टेली कॉलर बन किया कॉल
पुलिस अधिकारी बताकर धमकाया
पढ़ें बस्तर में साइबर ठगों का आतंक: 5.5 करोड़ की ऑनलाइन ठगी,जामताड़ा गैंग ने उगले राज
रकम लौटाने का दिया झांसा
पढ़ें: छत्तीसगढ़ में ठगी का जाल, लोन, पीएम आवास और नौकरी के नाम पर लाखों की लूट
मैसेज कर बताई ठगी की बात
पढ़ें: PM आवास के नाम पर लाखों की ठगी... फर्जी निगम अफसर बन लूटा
digital fraud, scam, digital arrest, digital arrest alert, digital arrest fraud, Money Laundering, Chhattisgarh News , CG News , cg news hindi, cg news hindi, crime news, ऑनलाइन ठगी, छत्तीसगढ़ न्यूज , सीजी न्यूज
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava