रायपुर शूटआउट का CCTV वायरल; सालियों के कत्ल के बाद मेडिकल स्टोर में घुसा जीजा

Umeshwari Baghel | May 07, 2026, 17:48 IST
Share
raipur-double-murder-accused-jitendra-verma-medical-store-firing-cctv-video-news
raipur-double-murder-accused-jitendra-verma-medical-store-firing-cctv-video-news

रायपुर में दो सालियों की हत्या का मामले में आरोपी जीजा जीतेंद्र वर्मा ने पत्नी से मिलने की बात पर अपनी सालियों को गोली मार दी थी, जिससे दोनों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने पास के मेडिकल स्टोर में भी घुसकर फायरिंग की।

NEWS IN SHORT

  • रायपुर में दो सालियों की हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार
  • जीजा ने पत्नी से मिलने की बात पर सालियों को मारी थी गोली
  • आरोपी ने मेडिकल स्टोर में भी की फायरिंग, संचालक की जान बाल-बाल बची
  • साली गितांजली और दुर्गेश्वरी की हत्या के बाद आरोपी फरार हुआ
  • सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की मेडिकल स्टोर में फायरिंग की घटना

NEWS IN DETAIL

Raipur। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो सालियों की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। आरोपी जीजा, जीतेंद्र वर्मा ने अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने के दौरान अपनी सालियों को गोली मार दी थी। घटना के बाद आरोपी ने मेडिकल स्टोर में भी घुसकर संचालक पर पिस्टल तानकर फायरिंग की। यह घटना पास के सीसीटीवी में कैद हो गई।

क्या हुआ था उस रात?

पूरा मामला रायपुर के मोवा थाना क्षेत्र का है। आरोपी जीतेंद्र वर्मा की शादी मोवा में रहने वाली ज्योति वर्मा उर्फ खिलेश्वरी से 2020 में हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते पत्नी अपने मायके में रह रही थी। 5 मई की रात साढ़े 10 बजे जीतेंद्र ने अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए ससुराल जाने का फैसला किया। लेकिन जब उसकी साली गितांजली उर्फ जया ने उसे सुबह आने को कहा, तो वह गुस्से में आ गया और उसे अपनी लायसेंसी पिस्टल से गोली मार दी।

दूसरी साली की भी हत्या

घटना के बाद, जब आरोपी की छोटी साली दुर्गेश्वरी घर से बाहर आई, तो आरोपी ने उसे भी गोली मार दी। दोनों सालीयों की घटना में मौत हो गई। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से पिस्टल बरामद की।

आरोपी ने मेडिकल स्टोर में की फायरिंग

अब इस घटना से जुड़ा एक और अपडेट सामने आया है। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद पास के मेडिकल स्टोर में घुसकर वहां के संचालक पर पिस्टल तानकर फायरिंग की। इस फायरिंग में संचालक की जान बाल-बाल बच गई। यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सामने आई है।

243
243

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

पुलिस ने आरोपी जीतेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। आरोपी के खिलाफ हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

यह खबरें भी पढ़े...

रायपुर क्राइम : पीरियड्स के दौरान 13 साल की मासूम से दरिंदगी; दोस्त के कमरे में लूटी आबरू, कोर्ट ने दरिंदे को सुनाई 20 साल की सजा

रायपुर क्राइम ब्रांच पर बिजनेसमैन ने लगाया 2 लाख चोरी का आरोप, एक कांस्टेबल सस्पेंड, जांच जारी

रायपुर क्राइम : पीरियड्स के दौरान 13 साल की मासूम से दरिंदगी; दोस्त के कमरे में लूटी आबरू, कोर्ट ने दरिंदे को सुनाई 20 साल की सजा

रायपुर हत्याकांड का खुलासा; आरोपी जीजा बोला- वो मुझे मिलने नहीं देते थे, पढ़े पूरी स्टोरी

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • रायपुर क्राइम
  • फायरिंग
  • राजधानी रायपुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा