रायपुर ड्रग्स तस्करी: समाजसेवी-राजनेता के बेटों से होगी पूछताछ,आपस में भिड़े नव्या–विधि गुट
Harrison Masih | Sept 08, 2025, 15:50 IST
raipur-drugs-case-navya-vidhi-case-investigation
रायपुर में ड्रग्स सिंडिकेट मामले का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने नव्या मलिक, विधि अग्रवाल और रुपिंदर सिंह से पूछताछ के बाद 850 से ज्यादा नामों की सूची तैयार की है।
Raipur drugs smuggling case: राजधानी रायपुर में पकड़े गए ड्रग्स सिंडिकेट केस का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने जांच में शामिल मुख्य आरोपियों नव्या मलिक, विधि अग्रवाल और रुपिंदर उर्फ पिंदर सिंह उर्फ पाब्लो से पूछताछ के बाद एक लंबी सूची तैयार की है, जिसमें ड्रग्स पार्टियों में शामिल लगभग 850 से अधिक लोगों के नाम शामिल हैं। इनमें कई हाई-प्रोफाइल परिवारों और रईसजादों के सदस्य भी हैं।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर ड्रग्स तस्करी: नव्या मलिक की कॉल हिस्ट्री में बड़े कारोबारियों के बच्चे और नेताओं का कनेक्शन
ये खबर भी पढ़ें... राजधानी की ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक रिमांड पर, पूछताछ में खोले कई बड़े राज, अश्लील वीडियो बरामद
शुरुआती दौर में आरोपी वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए नए ग्राहकों को जोड़ते और उनकी गतिविधियों पर नजर रखते थे। बाद में कारोबार केवल भरोसेमंद और परिचित ग्राहकों तक सीमित कर दिया गया।
आरोपी एडवांस पेमेंट लेकर डिलीवरी करते थे। सप्लाई के लिए होटल, पब, बार और आफ्टर पार्टी जैसे ठिकानों का इस्तेमाल किया जाता था। पार्टियों में शामिल होने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना अनिवार्य था। पुलिस को संदेह है कि कई प्रभावशाली लोग इस नेटवर्क को संरक्षण देते रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... राजधानी की ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक रिमांड पर, पूछताछ में खोले कई बड़े राज, अश्लील वीडियो बरामद
जांच टीम अब सभी युवाओं और आयोजकों की सूची तैयार कर रही है। जो लोग इन पार्टियों में नियमित रूप से शामिल हुए, उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। अवैध कारोबार में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भूमिका निभाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर ड्रग्स केस में 4 और तस्कर गिरफ्तार, नव्या-अयान की निशानदेही पर पुलिस की दबिश
ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच के साथ ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) और एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीमों को भी जांच में शामिल किया है। रैकेट से जुड़े आरोपियों को पकड़ने के लिए संयुक्त टीम दूसरे राज्यों में छापेमारी की तैयारी कर रही है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर ड्रग्स तस्करी: नव्या मलिक की कॉल हिस्ट्री में बड़े कारोबारियों के बच्चे और नेताओं का कनेक्शन
नव्या–विधि गुट में विवाद
तेलीबांधा थाना क्षेत्र के लवकुश वाटिका में शुक्रवार रात नव्या मलिक और विधि अग्रवाल के गुट के सदस्य आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फंसाने का आरोप लगाया। विवाद के दौरान एक बिल्डर मौजूद था, जिसने मामला शांत करवाया। हालांकि, किसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई।
नशे का कारोबार कैसे चलता था
आरोपी एडवांस पेमेंट लेकर डिलीवरी करते थे। सप्लाई के लिए होटल, पब, बार और आफ्टर पार्टी जैसे ठिकानों का इस्तेमाल किया जाता था। पार्टियों में शामिल होने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना अनिवार्य था। पुलिस को संदेह है कि कई प्रभावशाली लोग इस नेटवर्क को संरक्षण देते रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... राजधानी की ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक रिमांड पर, पूछताछ में खोले कई बड़े राज, अश्लील वीडियो बरामद
पुलिस की सख्त कार्रवाई की तैयारी
रायपुर ड्रग्स तस्करी मामला क्या है?
|
शहर के प्रभावित इलाके
- शंकर नगर
- पेंशनबाड़ा
- समता कॉलोनी
- राजेंद्र नगर
- वीआईपी रोड
- कटोरा तालाब
- संतोषी नगर
- देवेंद्र नगर
- तेलीबांधा
EOW और ACB कर रही है जांच
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari