चुनाव खत्म होते ही लोगों को लगेगा करंट , बिजली की दरों में होगी बढ़ोत्तरी

Ravi Singh | May 30, 2024, 19:04 IST
Share
Electricity bill will increase
RAIPUR Electricity Regulatory Commission increase electricity rates

विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की दरों में वृद्धि करने की तैयारी कर ली है। जून में ये नया टैरिफ लागू होगा, और जुलाई में आने वाला बिजली का बिल बढ़ा हुआ आएगा।

अरुण तिवारी / RAIPUR : चुनावी सीजन खत्म होने वाला है, और शुरू होने वाला है लोगों को झटके लगने का सीजन। इसकी शुरुवात बिजली के करंट से हो रही है। जून में प्रदेश के लोगों का पर बिजली के बिल का बोझ बढ़ने वाला है। विद्युत नियामक आयोग ( Electricity Regulatory Commission ) ने बिजली की दरों में वृद्धि ( increase in electricity rates ) करने की तैयारी कर ली है। जून में ये नया टैरिफ लागू होगा, और जुलाई में आने वाला बिजली का बिल बढ़ा हुआ आएगा। बिजली कंपनी ने आयोग को बीस फीसदी दर बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है।

इतनी होगी बिजली दरों में वृद्धि

विद्युत नियामक आयोग और बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 10-15 पैसे तक अतिरिक्त देने होंगे। इसी तरह कॉमर्शियल और कृषि उपभोक्ताओं को भी अतिरिक्त शुल्क देना होगा। उन्होंने बताया कि नुकसान की भरपाई करने के लिए यह कदम उठाया गया है। राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग को 4420 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय की जरूरत बताते हुए 20 प्रतिशत तक टैरिफ में वृद्धि का प्रस्ताव दिया है। इसमें तर्क दिया गया है कि, लाइन लॉस, बिजली चोरी की वजह से कंपनी को राजस्व में 3 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

ACB Raid : पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए रिश्वत मांगी , ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

65 लाख से ज्यादा उपभोक्ता

बिजली कंपनी में वर्तमान में 65 लाख से ज्यादा उपभोक्ता है। ये उपभोक्ता बीपीएल, घरेलू, कॉमर्शियल और कृषि उपभोक्ता में बंटे हुए हैं। नए टैरिफ का असर बीपीएल, घरेलू और कृषि उपभोक्ता पर कम और कॉमर्शियल उपभोक्ताओं पर ज्यादा पड़ेगा। इससे पहले आयोग ने आखिरी बार बिजली दर में बढ़ोत्तरी 13 अप्रैल 2022 को की थी। वर्ष 2023 में चुनावी साल होने की वजह से बिजली दर में बढ़ोतरी नहीं की थी। इस वर्ष लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद नया टैरिफ जारी किया जा रहा है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Electricity Regulatory Commission
  • विद्युत नियामक आयोग
  • Raipur
  • बिजली की दरों में वृद्धि
  • increase in electricity rates
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा