Raipur Firing : अमेरिका से जुड़े कारोबारी पर फायरिंग के तार, मयंक सिंह ने किया खुलासा

Shreya Nakade | Published:
Share
रायपुर फायरिंग
रायपुर फायरिंग

छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई फायरिंग में विदेशी ताकतों और गैंगस्टर्स का हाथ है। गैंगस्टर मयंक सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है...

Raipur Firing Update : रायपुर के तेलीबांधा स्थित एक कारोबारी के ऑफिस के बाहर शनिवार दिन दहाड़े फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग के तार अब विदेशों से जुड़ रहे हैं। रविवार को इस मामले में कई मीडिया हाउस को अमेरिकी नंबर से कॉल आया है।

बात करने वाला व्यक्ति खुद को गैंगस्टर मयंक सिंह बताता है। ये अमन साव गैंग का करीबी है। मयंक सिंह ने पूरी घटना की जिम्मेदारी ली है। साथ ही खुद को गैंग का नया सरगना बताया। बता दें कि मयंक के पहले मलेशिया में होने की जानकारी थी।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मयंक सिंह ने घटना की जिम्मेदारी ली है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में मयंक सिंह झारखंड के कारोबारियों को धमकाते हुए नजर आ रहा है। वह कहता है कि अमन साव सबका सरगना है। वह छोटे काम नहीं देखता। रायपुर में फायरिंग मैंने कराई है। मयंक सिंह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पोस्ट किया है।

ये खबर भी पढ़िए...

रायपुर में कारोबारी अग्रवाल पर जानलेवा हमला, लॉरेंस बिश्नोई-अमन साहू गैंग ने किया अटैक!

गैंग में पड़ी फूट ?

मयंक सिंह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जो खुलासे किए हैं उससे गैंग में फूट की संभावना नजरा आ रही है। मयंक सिंह ने पोस्ट के जरिए कहा है कि वह किसी गैंग के भरोसे काम नहीं करता। इससे लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव के साथ उसके संबंधों पर सवाल उठ रहे हैं। पहले अमन साव लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता था और मयंक सिंह अमन साव के लिए। मयंक सिंह पहले अपने सोशल मीडिया में यह भी दावा कर चुका है कि उसका अमन साव से कोई लेना देना नहीं है।

क्या है पूरा मामला ?

शनिवार को रायपुर के तेलीबांधा में दिन दहाड़े एक कारोबारी पर फायरिंग हुई। रायपुर का रहने वाला यह व्यापारी, झारखंड में सड़क बना रहा था। बाइक सवार दो युवक फायरिंग कर वहां से भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज में यह घटना कैद हो गई है। इसी आधार पर पुलिस आरोपियों की खोज कर रही है।

फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज-

ये खबर भी पढ़िए...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : निलंबित IAS अनिल टुटेजा को ले गई यूपी STF, ट्रिपल A पूछताछ से खुलेंगे राज

मयंक सिंह कौन है ?

मयंक सिंह एक गैंगस्टर है। यह कारोबारियों से रंगदारी ( extortion money ) लेता है। वह झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साव के लिए काम करता है। पिछले महीने भी मयंक सिंह की गैंग ने 4 शूटर्स को फायरिंग करने की सुपारी दी थी। हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें पहले ही पकड़ लिया था। इस समय उसने कारोबारियों के परिवार से किसी एक को मारने की धमकी भी दी थी। मयंक सिंह को लेकर ताजा जानकारी यह है कि वह अभी मलेशिया में है। जबकि लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव दोनों जेल में हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

Raipur news : कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक को बचाने सुरक्षा गार्ड्स ने काउंटर फायरिंग की तब भागे हमलावर

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • लॉरेंस बिश्नोई
  • तेलीबांधा
  • raipur firing
  • मयंक सिंह
  • अमन साव
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर