छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग ने रायपुर, धमतरी और बालोद में मारा छापा, सैकड़ों किलो नकली पनीर जब्त; ऐसे बनाया जा रहा था जहर

Umeshwari Baghel | Apr 12, 2026, 16:27 IST
Share
raipur-food-department-raid-560-kg-fake-paneer-seized-korba-frog-in-ice-news
raipur-food-department-raid-560-kg-fake-paneer-seized-korba-frog-in-ice-news

रायपुर में खाद्य विभाग ने नकली पनीर के खिलाफ बड़ी छापेमारी की हैं। रायपुर, धमतरी और बालोद में छापे मारकर 560 किलो नकली पनीर जब्त किया हैं। यह कार्रवाई एल पी इंडस्ट्री में की गई, जहां एसिटिक एसिड, पाम ऑइल और दूध पाउडर से पनीर बनाए जा रहे थे।

NEWS IN SHORT

  • खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई रायपुर, धमतरी और बालोद में ताबड़तोड़ छापेमारी
  • एल पी इंडस्ट्री में हुई छापेमारी 560 किलो नकली पनीर जब्त हुआ हैं
  • रायपुर के एल पी इंडस्ट्री में नकली पनीर बनाने का खुलासा हुआ हैं
  • कोरबा में बर्फ में मिला मरा हुआ मेंढक ग्राहक हैरान
  • खाद्य विभाग की कार्रवाई से खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई हैं

NEWS IN DETAIL

Raipur। (खाद्य विभाग छत्तीसगढ़)छत्तीसगढ़ में खाद्य विभाग ने नकली पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आज रविवार को रायपुर, धमतरी और बालोद में छापेमार कार्यवाही के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने 560 किलो नकली पनीर जब्त किया हैं।

खाद्य विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ फैक्ट्रियों में घटिया सामग्री से पनीर तैयार किया जा रहा था। इसके बाद, विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापा मारा।

एल पी इंडस्ट्री में छापा

खाद्य विभाग की टीम ने राजधानी रायपुर के एल पी इंडस्ट्री में (खाद्य विभाग का छापा)छापा मारा, जहां एसिटिक एसिड, पाम ऑइल और दूध पाउडर से पनीर बनाए जाने की जानकारी मिली थी।

टीम ने मौके पर जाकर 560 किलो नकली पनीर जब्त किया। इसके अलावा, धमतरी और बालोद में भी इसी प्रकार की छापेमारी की गई, जहां अन्य संदिग्ध पनीर की खेप भी बरामद की गई हैं।

कोरबा में बर्फ में मिला मरा हुआ मेंढक

इसके अलावा, कोरबा के घंटाघर चौपाटी से एक और अजीबोगरीब घटना सामने आई है। एक दुकान में जूस के ऑर्डर के बाद जब संचालक बर्फ तोड़ने गया, तो उसने बर्फ की सिल्ली में मरा हुआ मेंढक पाया।

यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बाद में घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। इस मामले ने क्षेत्रीय स्तर पर काफी सुर्खियां बटोरी हैं और अब जांच के घेरे में हैं।

नकली उत्पादों पर नियंत्रण की जरूरत

ये घटनाएं छत्तीसगढ़ में खाद्य सुरक्षा के मुद्दे को उजागर करती हैं। नकली पनीर और अन्य खराब खाद्य उत्पादों की तस्करी रोकने के लिए खाद्य विभाग को और कड़ी कार्रवाई करनी होगी, ताकि लोगों को सुरक्षित और सही उत्पाद मिल सकें।

यह खबरें भी पढ़े...

खाद्य विभाग ने इन राशन कार्डों पर रोका गेहूं का वितरण, जानें कारण

खाद्य विभाग के एडिशनल डायरेक्टर को हटाने का दिखावा ! ऐसा क्यों कर रही सरकार ? Chhattisgarh

New Year से पहले होटलों में सप्लाई होने वाला था 2500KG नकली पनीर

छत्तीसगढ़ सरकारी स्कूलों में अब बिना मंत्र नहीं मिलेगा भोजन, 16 जून से प्रार्थना सभा के नियमों में बड़ा बदलाव

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • खाद्य विभाग
  • खाद्य विभाग का छापा
  • खाद्य विभाग छत्तीसगढ़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच