खाद्य विभाग ने इन राशन कार्डों पर रोका गेहूं का वितरण, जानें कारण

Anjali Dwivedi | Published:
Share
ration-card-ekyc
ration-card-ekyc

डिजिटल राशनिंग के तहत बच्चों की ई-केवाईसी पूरी न होने पर कई परिवारों का राशन अचानक बंद हो गया है। विभाग ने गेहूं वितरण रोक दिया। बच्चों का आधार अपडेट करना होगा।

News In Short

  • राशन कार्डों पर बच्चों की ई-केवाईसी न होने के कारण गेहूं वितरण पर रोक लगा दी गई है।
  • आधार अपडेट होते ही राशन कार्ड अगले दिन ऐक्टिव हो जाएगा।
  • विभाग ने उपभोक्ताओं से बच्चों का आधार समय रहते अपडेट करवाने की अपील की है।
  • राशन चालू करने के लिए नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर आधार अपडेट करें।
  • आधार सर्टिफिकेशन में खामी के कारण पीओएस मशीन पर राशन बंद हो जाता है।

News In Detail

राजस्थान. डिजिटल राशनिंग व्यवस्था के तहत खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के लिए एक नई परेशानी सामने आई है। जिलेभर में कई परिवारों का राशन अचानक बंद हो गया। जांच में पता चला कि 5 साल तक के बच्चों की ई-केवाईसी (E-KYC) न होने पर गेहूं वितरण रोक दिया गया है। अब इन परिवारों को राशन पाने के लिए इस प्रक्रिया को अपडेट करवाना पड़ेगा।

राशन कार्ड केवाईसी अपडेट होते ही मिलेगा राशन

विभाग का कहना है कि यदि राशन कार्ड पर बच्चों का ई-केवाईसी सफलतापूर्वक अपडेट कर लिया जाता है, तो अगले ही दिन राशन कार्ड ऐक्टिव हो जाएगा। इसके बाद, उपभोक्ता अपने हिस्से का गेहूं प्राप्त कर सकेंगे। यह प्रक्रिया बहुत सरल है, बस बच्चों का आधार कार्ड अपडेट करना जरूरी है।

अधिकारियों की अपील

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि, वे अपने बच्चों का आधार अपडेट समय रहते करवा लें। जिससे राशन वितरण में कोई रुकावट न आए। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, आधार अपडेट करने के बाद कुछ समय इंतजार करना जरूरी है, ताकि डाटा सर्वर पर सही तरीके से अपडेट हो सके।

राशन चालू करने के लिए क्या करें?

अगर आपके परिवार का राशन बंद हो गया है, तो सबसे पहले नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर बच्चों का आधार अपडेट करवाएं। इसके बाद कम से कम 4 से 5 दिन इंतजार करें, ताकि डाटा सर्वर पर अपडेट हो सके। उसके बाद, राशन की दुकान पर जाकर बच्चे का बायोमेट्रिक (फिंगर प्रिंट) लगवाएं। यह प्रक्रिया पूरी होते ही राशन दुबारा से चालू हो जाएगा।

E-KYC के कारण राशन वितरण में रुकावट

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कार्यवाहक जिला रसद अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि, राशन कार्ड में शामिल प्रत्येक सदस्य का आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी है। छोटे बच्चों के मामले में अक्सर आधार कार्ड पुराने होने या बायोमेट्रिक अपडेट न होने के कारण ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती है। इसके कारण पीओएस मशीन पर परिवार का राशन बंद या अपात्र दिखने लगता है।

पीओएस मशीन क्या है?

पीओएस मशीन, यानी पॉइंट ऑफ सेल (Point of Sale) मशीन, एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो, खरीदारी के स्थान पर भुगतान लेनदेन को प्रोसेस करने के लिए इस्तेमाल होती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

कंपनियों के डायरेक्टर और छह लाख से ज्यादा कमाने वाले भी ले रहे थे गरीबों का मुफ्त राशन

राशन कार्ड के नियमों में बदलाव, 1 जनवरी से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, ये नहीं किया तो राशन होगा बंद

पुलिस भर्ती परीक्षा में एक ओर बड़ा फर्जीवाड़ा, 38 कांस्टेबलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

ग्रीन टैक्स वसूली पर एनजीटी का नोटिस, सरकार से पूछा- 2009 करोड़ का क्या किया

Tags:
  • राशन
  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
  • ई-केवाईसी
  • राशन कार्ड
  • राशन कार्ड केवाईसी
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?