रायपुर में आईपीएल ; RCB vs MI मैच के लिए मची लूट, टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग शुरू

Umeshwari Baghel | May 05, 2026, 14:57 IST
Share
raipur-ipl-tickets-black-marketing-rcb-vs-mi
raipur-ipl-tickets-black-marketing-rcb-vs-mi

10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच के टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए। सोशल मीडिया पर दलाल महंगे दामों पर टिकट बेच रहे हैं। वहीं, 13 मई को होने वाले मैच की टिकटों की बिक्री 50% तक नहीं हो पाई है।

NEWS IN SHORT

  • रायपुर में आईपीएल मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भारी क्रेज
  • 10 मई का मुकाबला टिकटों की भारी मांग, दलालों की सक्रियता
  • 13 मई के मैच के लिए टिकटों में कमी, दर्शकों में सुस्ती
  • दलालों द्वारा सोशल मीडिया पर टिकट की ब्लैक मार्केटिंग
  • पिछले आईपीएल मैचों से तुलना: टिकट बिकने में काफी अंतर

NEWS IN DETAIL

Raipur:राजधानी रायपुर में 10 मई को आईपीएल का बहुप्रतीक्षित मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में गजब का क्रेज है।

टिकटों की मांग इतनी बढ़ चुकी है कि आधिकारिक ऑनलाइन बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में सभी टिकट बिक गए। इसके बाद टिकट दलाल सक्रिय हो गए हैं

और Social Media पर ब्लैक मार्केटिंग शुरू कर दी है। ये दलाल बिना किसी डर के लोगों को कॉल और मैसेज भेजकर महंगे दामों पर टिकट बेचने का काम कर रहे हैं।

स्मार्टफोन से टिकट खरीदने का मौका नहीं छोड़ रहे लोग

इस महामुकाबले को देखने के लिए दर्शकों काफी उत्साह है, जिस कारण टिकटों की मांग आसमान छू रही है। हालांकि, इसके उल्टा 13 मई को होने वाले दूसरे आईपीएल मैच को लेकर दर्शकों में उतनी दिलचस्पी नहीं दिख रही।

यही वजह है कि इस मैच के लिए आधे टिकट भी नहीं बिक पाए हैं। टिकट दलाल अब इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर टिकट बेचने का खुलेआम प्रचार कर रहे हैं।

दलालों ने शुरू की टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग

एक टिकट दलाल से संपर्क करने पर पता चला कि वह सभी स्टैंड्स के टिकट उपलब्ध होने का दावा कर रहा है और उसने शर्त रखी कि टिकट प्राप्त करने के लिए पहले ऑनलाइन पेमेंट करना होगा।

इसके बाद टिकट सीधे ग्राहक की ईमेल पर भेज दिए जाएंगे। दलालों को लोगों का भरोसा जीतने के लिए, वे अन्य ग्राहकों के चैट और पेमेंट ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट दिखाकर झांसा दे रहे हैं।

कोलकाता मैच के लिए टिकटों में सुस्ती

इससे पहले, दिसंबर 2025 में हुए वनडे मैच के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा की टीमों के बीच मुकाबला था, जिसकी टिकटें कुछ ही मिनटों में बिक गई थीं।

वहीं, जनवरी 2026 में हुए टी-20 मैच के टिकटों को बेचने में चार दिन लग गए थे। अब कुछ ऐसा ही नजारा आईपीएल के मैचों में भी देखने को मिल रहा है।

161
161

13 मई को होने वाला आरसीबी और कोलकाता मैच अभी भी अनदेखा

10 मई के मैच के विपरीत 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के लिए दर्शकों में कोई खास उत्साह नहीं दिख रहा। इस मैच के लिए आधे से ज्यादा टिकट अब तक नहीं बिक पाए हैं

और स्टेडियम के विभिन्न स्टैंड्स में हजारों सीटें खाली पड़ी हैं। हालांकि, वेबसाइट पर टिकटों की उपलब्धता को लेकर कोई समस्या नहीं है, लेकिन फिर भी टिकटों की बिक्री सुस्त पड़ गई है।

यह खबरें भी पढ़े...

Raipur News : रायपुर में आईपीएल मैचों के टिकटों की बिक्री शुरू, जानिए कैसे मिलेंगे टिकट

black marketing : रायपुर में आईपीएल का रोमांच: कल से शुरू होगी टिकट बुकिंग, ऐसे करें बुक

रायपुर में आईपीएल; इस दिन से मिलेंगे टिकट, 8 को राजधानी पहुंचेंगे रोहित-कोहली

रायपुर में आईपीएल ; RCB vs MI मैच के लिए मची लूट, टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग शुरू

Tags:
  • Raipur News
  • black marketing
  • Social Media
  • rcb
  • रायपुर में आईपीएल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा