स्टार पावर का महंगा खेल; 3150 प्लस जीएसटी में मिल रही रायपुर आईपीएल की सबसे सस्ती टिकट

Umeshwari Baghel | May 04, 2026, 11:03 IST
Share
raipur-ipl-tickets-price-booking-controversy-3150-starting-price
raipur-ipl-tickets-price-booking-controversy-3150-starting-price

रायपुर में आईपीएल-2026 के दो मैच 10 और 13 मई को शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। टिकट की कीमत 3150 रुपए प्लस जीएसटी से शुरू हो रही है, जो अन्य शहरों से ज्यादा है। जिस पर विवाद खड़ा हो गया।

NEWS IN SHORT

  • रायपुर में आईपीएल टिकटों की बिक्री कल से हुई शुरू
  • टिकट की कीमत 3150 रुपए से शुरू
  • छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ की भूमिका सीमित
  • मेधावी छात्रों को मिलेगा आईपीएल मैच देखने का मौका
  • ऑनलाइन पोर्टल 15 मिनट में बंद, टिकट बुकिंग में समस्या

NEWS IN DETAIL

Raipur। IPL 2026 :रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल-2026 के दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे, जिनके लिए टिकटों की बिक्री रविवार से शुरू हो गई है।

यह मुकाबले 10 मई और 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होंगे। लेकिन टिकटों की कीमत और बिक्री प्रक्रिया पर विवाद खड़ा हो गया है।

छत्तीसगढ़ में ज्यादा कीमत पर बिकीं टिकटें

वहीं, अन्य शहरों जैसे जयपुर और चंडीगढ़ में आईपीएल मैचों के टिकट 1800 रुपए से शुरू हुए थे, रायपुर में इसके मुकाबले टिकट की न्यूनतम कीमत 3150 रुपए प्लस जीएसटी रखी गई है। इस महंगी कीमत को लेकर क्रिकेट फैंस में असंतोष देखा जा रहा है।

फ्रेंचाइजी की कमाई की रणनीति

रायपुर में होने वाले मैचों में क्रिकेट के बड़े स्टार खिलाड़ी जैसे विराट कोहली, रोहित शर्मा, रजत पाटीदार और हार्दिक पंड्या शामिल हैं। इन खिलाड़ियों की

जबरदस्त फैन फॉलोइंग को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने अधिक रेवेन्यू जुटाने के लिए कीमतें ऊंची रखने की रणनीति अपनाई है। वहीं, इस कदम को लेकर कई दर्शकों ने नाराजगी जताई है।

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ की भूमिका

टिकट वितरण प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, संघ को इस प्रक्रिया से लगभग बाहर कर दिया गया है।

इसका सीधा असर इस बात पर पड़ा है कि पूरे स्टेडियम का नियंत्रण अब आरसीबी ने अपने हाथ में ले लिया है, जिससे स्थानीय क्रिकेट संघ को बहुत कम भूमिका दी गई है।

छात्रों को मिलेगा आईपीएल मैच देखने का मौका

लोक शिक्षण संचालनालय ने 10वीं और 12वीं के मेरिट छात्रों को 10 मई 2026 को आईपीएल मैच देखने के लिए नवा रायपुर स्टेडियम भेजने का आदेश दिया है। छात्रों को एससीईआरटी से सुबह 10 बजे भेजा जाएगा और उनकी आवागमन, भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी।

112
112

15 मिनट में ही बंद हुआ ऑनलाइन टिकट पोर्टल

रायपुर में आईपीएल टिकटों की ऑनलाइन बिक्री रविवार को शुरू हुई थी। पोर्टल 3:15 बजे लाइव हुआ, लेकिन महज 15 मिनट बाद 3:30 बजे इसे बंद कर दिया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में यूजर्स टिकट बुक नहीं कर सके। ऑनलाइन पोर्टल पर टिकट की शुरुआती कीमत 2500 रुपए दिखायी गई थी, लेकिन बुकिंग के दौरान उस श्रेणी के टिकट उपलब्ध नहीं मिले।

फ्रेंचाइजी की स्पष्ट रणनीति की कमी

सूत्रों के मुताबिक, फ्रेंचाइजी अब तक टिकट की कीमतों और वितरण प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट रणनीति तय नहीं कर पाई है। यही कारण है कि ऑनलाइन पोर्टल को जल्दबाजी में बंद कर दिया गया।

टिकट की कीमतों में असमंजस और वितरण के मुद्दे अब भी हल नहीं हो पाए हैं, जिससे मैच देखने का इंतजार कर रहे दर्शकों में निराशा का माहौल है।

यह खबरें भी पढ़े...

रायपुर में आईपीएल मैचों के टिकटों की बिक्री शुरू, जानिए कैसे मिलेंगे टिकट

रायपुर में आईपीएल का रोमांच: कल से शुरू होगी टिकट बुकिंग, ऐसे करें बुक

CSK Vs MI: आईपीएल में आज आमने सामने होंगी दो चैंपियंस टीम, जानें किसका पलड़ा भारी?

क्या SMS स्टेडियम में नहीं होंगे आईपीएल मैच, एनजीटी ने अत्यधिक भूजल दोहन पर 6 क्रिकेट स्टेडियमों को जारी किए नोटिस

Tags:
  • विराट कोहली
  • रोहित शर्मा
  • आईपीएल
  • rcb
  • छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ
  • आईपीएल 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा