रायपुर में अचानक हड़ताल पर सफाई अमला, पूरे प्रदेश में फैलेगा आंदोलन

Marut raj | Dec 04, 2024, 14:22 IST
Share
Raipur Municipal Corporation sanitation contract workers strike
Raipur Municipal Corporation sanitation contract workers strike

Raipur sanitation workers strike : राजधानी रायपुर में सफाई अमला अचानक हड़ताल पर चला गया है। आगामी स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में हड़ताल का असर पूरे प्रदेश में दिख सकता है।

Raipur sanitation workers strike : राजधानी रायपुर में नगर निगम का सफाई अमला अचानक हड़ताल पर चला गया। इस वजह से शहर के 70 वार्डों में सफाई का काम ठप हो गया। सफाई काम में लगे सभी ड्राइवरों ने टिकरापारा स्थित मोटर व्हीकल यार्ड में नारेबाजी की। हालांकि, निगम अफसरों ने इन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर महासंघ से जुड़े कर्मचारी काम पर लौटने को तैयार नहीं हुए।

हाथी निकल गया पूंछ फंसी रह गई, प्रोफेसर बनने CGPSC करा रही लंबा इंतजार

IIM में 25 लाख रुपए कम रहा इस बार हाईएस्ट पैकेज, हर सेक्टर में गिरावट

ठेका कर्मचारियों की ये है प्रमुख मांगें

  • नगरीय निकायों में ठेका प्रथा को खत्म कर प्लेसमेंट पर काम कर रहे कर्मचारियों को सरकार के अन्य विभाग जैसे जल संसाधन, PWD, PHE की तर्ज पर सीधे वेतन दिया जाना चाहिए।
  • ड्राइवर्स को मिलने वाले 15 हजार रुपए वेतन में से 4 हजार रुपए ठेकेदार रख लेते हैं। यह सिस्टम खत्म होना चाहिए।
  • नगरीय निकाय में 5 से 10 साल से काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
मणप्पुरम फाइनेंस की ब्रांच मैनेजर ने पार कर दिया लाखों का सोना

90 करोड़ का रेल नीर प्लांट बंद, 3 राज्यों में होती थी पानी की सप्लाई

राजधानी रायपुर के 70 वार्ड में कामकाज ठप
हड़ताल पर गए ड्राइवर की संख्या 1000 से ज्यादा है। इन्हीं की बदौलत रायपुर शहर में सफाई से जुड़ी गाड़ियां चलती हैं।
अब इस हड़ताल की वजह से घर-घर से कचरा कलेक्ट करने, अलग-अलग इलाकों में डम्प कचरा उठाने के लिए बुलडोजर और ट्रक नहीं जा पाए हैं।
नगर निगम के स्ट्रीट लाइट मेंटेनेंस और जल आपूर्ति से जुड़ी गाड़ियां यही ड्राइवर चलाते हैं। सभी ने काम बंद कर दिया है।
शहर के 70 वार्ड पर इसका असर पड़ रहा है। सभी कर्मचारी प्रदेशभर के ड्राइवर को हड़ताल पर आने की अपील कर रहे हैं।

नगर निगम के पास वैकल्पिक व्यवस्था नहीं

ड्राइवर्स की इस हड़ताल को फिलहाल अफसर खत्म नहीं करवा पाए हैं। किसी तरह की वैकल्पिक व्यवस्था भी नगर निगम प्रशासन की ओर से नहीं की गई है। निगम के अफसरों ने हड़ताल को लेकर कमिश्नर अबिनाश मिश्रा से बात की है।

FAQ

  1. ड्राइवर्स की हड़ताल से रायपुर शहर पर क्या असर पड़ा है ?
    हड़ताल के कारण शहर के 70 वार्डों में सफाई का काम ठप हो गया है। कचरा कलेक्शन, डंपिंग, स्ट्रीट लाइट मेंटेनेंस और जल आपूर्ति से जुड़ी गाड़ियां भी बंद हो गई हैं। इससे शहर में सफाई और अन्य जरूरी सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
  2. रायपुर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांगें क्या हैं ?
    सफाई कर्मचारियों की मुख्य मांगें हैं: ठेका प्रथा को समाप्त कर कर्मचारियों को सीधे वेतन दिया जाए। ड्राइवरों के वेतन से ठेकेदार द्वारा काटे जाने वाले 4 हजार रुपए का सिस्टम खत्म किया जाए। 5 से 10 साल से काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित किया जाए।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • रायपुर नगर निगम
  • raipur news in hindi
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि