रायपुर में न्यूड पार्टी के आयोजन का पोस्टर वायरल, 21 सितंबर को युवाओं को बिना कपड़ों के बुलाया, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Arun Tiwari | Published:
Share
raipur-nude-party-poster
raipur-nude-party-poster

रायपुर में न्यूड पार्टी के आयोजन का पोस्टर वायरल होने से बवाल मच गया है। 21 सितंबर को होने वाली इस पार्टी में लड़के-लड़कियों को बिना कपड़ों के बुलाया गया है, लेकिन पोस्टर में आयोजक और स्थान का नाम नहीं है।

सीजी न्यूज: छत्तीसगढ़ के रायपुर में न्यूड पार्टी (nude party ) के आयोजन का पोस्टर वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल है जिसमें लड़के लड़कियों को बिना कपड़ों के बुलाया गया है। यह न्यूड पार्टी 21 सितंबर को होने वाली है। इस पोस्टर में न आयोजक का नाम है और न ही स्थान का नाम।

इस वायरल पोस्टर के साथ कुछ और इन्वीटेशन को क्लब कर दिया गया है।एक और इन्वीटेशन है जिसमें लिखा है अपरिचित क्लब की रायपुर बिगेस्ट स्ट्रेंजर्स हाउस पूल पार्टी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आयोजकों को जेल भेज दया है।

इस पोस्टर के सामने आने के बाद कांग्रेस के इसके विरोध में उतर आई है। कांग्रेस नेता धनंजय सिंह और कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि इस तरह का आयोजन वे रायपुर में नहीं होने देंगे। वे इसका खुलकर विरोध करेंगे।

3a0713e2-be6
3a0713e2-be6


ये भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: नक्सल कैपिटल कर्रेगुटा में खुलेगा वारफेयर स्कूल, तैयार होंगे फ्यूचर फाइटर

पुलिस हुई सक्रिय

रायपुर के आईजी अमरेश मिश्रा कहते हैं कि इस वायरल पोस्टर को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। मिश्रा कहते हैं कि न्यूड पार्टी का पोस्टर और पूल पार्टी का पोस्टर दोनों अलग अलग हैं। इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूल पार्टी में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

न्यूड पार्टी के आयोजन से संबंधित कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस पोस्टर में ना आयोजक का नाम है और न ही आयोजन स्थल का। आईटी की टीम पड़ताल कर रही है कि यह पोस्टर कहां से जारी हुआ है। मिश्रा कहते हैं कि हो सकता है यह माहौल खराब करने के लिए वायरल किया गया हो। मिश्रा ने कहा कि इस तरह की कोई भी पार्टी नहीं होने दी जाएगी।

5792629c-795
5792629c-795


ये भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ के इस शहर की छात्राएं रोते हुए बोलीं, नहीं करना हमें लड़कों के साथ पढ़ाई, जानें क्या है पूरा मामला

कांग्रेस का विरोध

कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने इन आयोजनों का खुलकर विरोध किया है। उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा - इन आयोजनों को किसका संरक्षण है। शराब, ड्रग्स परोसने के बाद अब नग्नता परोसने की बारी। 21 सितम्बर का ये आयोजन रायपुर में नहीं होने देंगे। अपने शहर को दागदार नहीं होने देंगे। वहीं प्रवक्ता धनंजय सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन को अनुमति किसने दी। बीजेपी की सरकार में इस तरह के आयोजन होना बेशर्मी दिखाता है। इसके पीछे कौन लोग हैं इसकी जांच होनी चाहिए।
ये भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ धान खरीदी सिस्टम में होगा बड़ा बदलाव: तस्करी रोकने बनेंगी स्पेशल टीमें, बैठक में हुआ फैसला

पार्टी का ड्रग्स कनेक्शन तो नहीं

कहीं इस पार्टी का ड्रग्स कनेक्शन तो नहीं है। अब यह सवाल भी उठने लगा है। वायरल पोस्टर में इस पार्टी को अलग-अलग नाम दिया गया है। दावा किया गया है कि आयोजन में पूल पार्टी होगी, ड्रग्स परोसे जाएंगे। ड्रग्सकांड को लेकर वैसे भी छत्तीसगढ़ में बवाल मचा हुआ है। नए नए नाम सामने आ रहे हैं। नए नए खुलासे हो रहे हैं। ऐसे में एक और विवादित पार्टी का पोस्टर आ गया। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: 15% तक होगी बजट में वृद्धि, महिलाओं और युवाओं पर रहेगा सरकार का फोकस

बीजेपी बोली यह हमारी संस्कृति के खिलाफ

वहीं बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि यह हमारी संस्कृति के खिलाफ है। सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्टर को कभी भी स्वीकार्यता नहीं दी जा सकती। यह भगवान राम का ननिहाल है,यहां पर इस तरह के आयोजन कभी नहीं हो सकते। सरकार इस तरह के आयोजन नहीं होने देगी।


Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • रायपुर
  • सोशल मीडिया
  • ड्रग्स
  • nude party
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर