रात में पेट्रोल के लिए बदला नियम, बिना पैसे नहीं मिलेगा तेल

Aishwarya Dwivedi | Published:
Share
रायपुर-पेट्रोल-पंप-रात-के-नियम
रायपुर-पेट्रोल-पंप-रात-के-नियम

रायपुर के आउटर पेट्रोल पंपों पर रात 12 बजे के बाद अब पहले एडवांस पेमेंट करना होगा। बढ़ती लूट और चाकूबाजी की घटनाओं को देखते हुए कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • रायपुर के आउटर पेट्रोल पंपों में नया नियम लागू हुआ है।
  • अब रात 12 बजे के बाद बिना एडवांस पेमेंट पेट्रोल नहीं मिलेगा।
  • यह फैसला आउटर में बढ़ रही लूट और चाकूबाजी के कारण लिया गया।
  • कर्मचारी ऑनलाइन या कैश भुगतान मिलने के बाद ही तेल डालेंगे।
  • कई पंपों पर इस नए नियम के पोस्टर भी लगा दिए गए हैं।

सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम

रायपुर शहर के बाहरी इलाकों में बने पेट्रोल पंपों पर अब सुरक्षा सख्त कर दी गई है। रिंग रोड, हाईवे, कुम्हारी, विधानसभा रोड और जीई रोड के बाहर स्थित पेट्रोल पंपों पर रात 12 बजे के बाद नया नियम लागू किया गया है। अब चालकों को गाड़ी में पेट्रोल डलवाने से पहले पूरा भुगतान करना होगा। जब ग्राहक ऑनलाइन या नकद पैसे जमा कर देंगे, उसके बाद ही कर्मचारी बाहर आकर पेट्रोल डालेंगे।

रात में ईंधन भरवाने के लिए नया नियम
रात में ईंधन भरवाने के लिए नया नियम


क्यों लिया गया यह फैसला

आउटर के कई पेट्रोल पंपों पर लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही थीं। अपराधियों द्वारा पंप कर्मचारियों से पैसे लूटने और चाकूबाजी करने के मामले बढ़े हैं। खासतौर पर वीकेंड पर भुगतान को लेकर अक्सर विवाद होता था। बदमाशों द्वारा चाकू दिखाकर पैसे छीनने और हमला करने की वारदातें हुई हैं। इन्हीं घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पेट्रोल पंप संचालकों ने यह सख्त कदम उठाया है।

सूचना पटल और पंप का समय

नए नियम की जानकारी देने के लिए कई पेट्रोल पंपों पर पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं। इससे ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच विवाद की गुंजाइश नहीं रहेगी। आउटर के अलावा शहर के अंदरूनी हिस्सों में स्थित ज्यादातर पंप रात 11 बजे बंद हो जाते हैं। केवल कुछ ही पंप देर रात तक खुले रहते हैं, जो 12 बजे के बाद बंद कर दिए जाते हैं। नए फैसले से रात में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा मजबूत होगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

पेट्रोल पंप और दुकानों के लिए नए नियम: गलत माप देने पर लगेगा एक लाख का जुर्माना

भारत पेट्रोलियम में डिप्लोमा पास युवाओं के लिए नौकरी, 13 अगस्त है आखिरी तारीख

एमपी में पेट्रोल पंप पर ग्राहकों के साथ खेला, बेच रहे पानी मिला डीजल

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी ने की CCS बैठक, सरकार बोली-पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं होगी

Tags:
  • रायपुर
  • विधानसभा
  • ऑनलाइन
  • पेट्रोल
  • नया नियम
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका

By Sandeep Kumar

रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख

By Sandeep Kumar

MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत

By Sandeep Kumar

इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत
पैदावार राजस्थान की, मुनाफा दिल्ली-पंजाब और हिमाचल का, सवाईमाधोपुर से कच्चा माल जा रहा बाहर

By Jageshwar Prasad

पैदावार राजस्थान की, मुनाफा दिल्ली-पंजाब और हिमाचल का, सवाईमाधोपुर से कच्चा माल जा रहा बाहर