रायपुर में गरबा पंडालों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात होगी पिंक पेट्रोल टीम, पारंपरिक ड्रेस में नजर आएंगी महिला पुलिसकर्मी

Umeshwari Baghel | Oct 18, 2026, 15:37 IST
Share
गरबा पंडालों में मनचलों की खैर नहीं<br>
गरबा पंडालों में मनचलों की खैर नहीं

रायपुर में गरबा और डांडिया आयोजनों के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने खास तैयारी की है। पिंक पेट्रोल यूनिट की महिला पुलिसकर्मी गरबा की ड्रेस पहनकर आम लोगों के बीच रहेंगी। ये पुलिसकर्मी छेड़छाड़ और महिलाओं से बदसलूकी करने वालों पर नजर रखेंगी। पंडालों के आसपास भी पुलिस गश्त करेगी। शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

गरबा खेलने वालों के बीच मौजूद रहेंगी महिला पुलिसकर्मी

रायपुर में गरबा उत्सव के दौरान महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए पुलिस नई व्यवस्था करने जा रही है। इस बार गरबा पंडालों में महिला पुलिसकर्मी सामान्य कपड़ों की जगह गरबा की पारंपरिक ड्रेस में नजर आएंगी। वे आम लोगों के साथ घुल-मिलकर रहेंगी ताकि किसी को उनके पुलिसकर्मी होने का पता न चले।

पिंक पेट्रोल यूनिट की ये महिला पुलिसकर्मी पंडालों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी। किसी महिला या युवती के साथ बदसलूकी होने पर मौके पर ही कार्रवाई की जाएगी।

बिना अनुमति फोटो और वीडियो बनाने वालों पर नजर

गरबा के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ करने और उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। महिलाओं की बिना अनुमति आपत्तिजनक तरीके से फोटो खींचने या वीडियो बनाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

महिला पुलिसकर्मी गरबा पंडालों के अंदर और एंट्री गेट पर तैनात रहेंगी। इससे भीड़ के बीच महिलाओं को परेशान करने वालों की पहचान करने में मदद मिलेगी।

गरबा में BJP नेता कमल चौहान पर पॉक्सो और यौन उत्पीड़न की धाराओं में FIR, बोले बच्ची की गलती | BJP Leader Kamal Chauhan Booked Under POCSO and Sexual Harassment Charges in Garba Incident, Claims Child's Fault
गरबा में धक्का देने पर बीजेपी नेता कमल चौहान पर क्यों लगी पॉक्सो, FIR में यह है, वहीं नेता बोले बच्ची की गलती
18 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
Indore. इंदौर में गरबा आयोजन के दौरान एक बच्ची को धक्का देने के मामले में बीजेपी नेता कमल सिंह चौहान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की यौन उत्पीड़न से जुड़ी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। आखिर एक धक्का देने के मामले में इतनी गंभीर धाराएं क्यों लगीं? आइए जानते हैं इसकी पूरी वजह...

पंडालों के बाहर भी पुलिस करेगी गश्त

रायपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था केवल गरबा पंडालों तक सीमित नहीं रखी है। आयोजन स्थलों के आसपास की सड़कों और आने-जाने वाले रास्तों पर भी पुलिस की गाड़ियां गश्त करेंगी।

किसी तरह की शिकायत मिलने पर पिंक पेट्रोल यूनिट मौके पर पहुंचेगी। पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा में बाधा डालने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दुर्ग गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर बवाल: कांग्रेस जिलाध्यक्ष को धक्का देने का वीडियो वायरल, FIR दर्ज | Durg Garba Controversy: Video of Congress District President being pushed goes viral, FIR registered
दुर्ग गरबा कार्यक्रम में मुस्लिमों की एंट्री पर बजरंग दल का बवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष से भी हाथापाई
15 Oct 2026 ,
By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में गरबा कार्यक्रम के दौरान बुधवार रात जमकर हंगामा हो गया। पद्मनाभपुर इलाके में आयोजित गरबा कार्यक्रम में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और आयोजन समिति के पदाधिकारियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान कांग्रेस के दुर्ग शहर जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल को भी धक्का दिए जाने का मामला सामने आया है।

परेशानी होने पर इन नंबरों पर करें शिकायत

पुलिस ने महिलाओं और युवतियों से बिना डर के गरबा कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है। किसी तरह की छेड़छाड़ या अभद्र व्यवहार होने पर सीधे पुलिस से संपर्क किया जा सकता है।

शिकायत के लिए पिंक पेट्रोल यूनिट का मोबाइल नंबर 9479210932 जारी किया गया है। इसके अलावा आपात स्थिति में 112 पर भी कॉल किया जा सकता है। पुलिस के मुताबिक शिकायत करने वाली महिला की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

इंदौर गरबा में बीजेपी नेता ने बच्ची को धक्का मारा, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, पार्टी ने किया तलब | Indore Garba: BJP leader pushes child, POCSO case filed, party summons leader
इंदौर गरबा में बीजेपी नेता ने बच्ची को दिया धक्का, पार्टी ने किया तलब, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
17 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर में मां कनकेश्वरी देवी गरबा उत्सव के दौरान एक विवाद सामने आया है। बीजेपी के जीजाबाई मंडल अध्यक्ष कमल सिंह चौहान पर बच्ची से अभद्र व्यवहार का आरोप है। चौहान ने बच्ची को धक्का दिया और उसके परिजनों से बदसलूकी की। मामला सामने आने के बाद पार्टी ने नाराजगी जताई और चौहान को तलब किया। वहीं हीरानगर थाने में उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने की तैयारी

पुलिस की इस व्यवस्था का मकसद महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना है। कई बार भीड़ का फायदा उठाकर कुछ लोग महिलाओं को परेशान करते हैं। ऐसे मामलों को रोकने के लिए सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

पुलिस को उम्मीद है कि इस व्यवस्था से शिकायतों पर जल्दी कार्रवाई हो सकेगी। साथ ही गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में आने वाली महिलाएं बिना किसी डर के उत्सव का आनंद ले सकेंगी।

गरबा मैदान में नशे में मिला व्यक्ति, आयोजकों पर केस दर्ज: इंदौर पुलिस की सख्ती | Drunk person found in Garba ground, case registered against organizers: Indore Police's strictness
गरबे में नशा: इंदौर पुलिस ने विजनयगर के सजनप्रभा में हो रहे रास रात्रि गरबा को किया सील
15 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर में गरबा आयोजन के दौरान सुरक्षा में लापरवाही पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विजयनगर के सजनप्रभा मैरिज गार्डन में रास रात्रि गरबा के दौरान एक व्यक्ति नशे की हालत में मिला। उसके पास प्रवेश पास भी नहीं था। पुलिस ने आयोजन की मंजूरी निरस्त कर दी है। आयोजन स्थल सील करने के साथ आयोजक पर एफआईआर भी दर्ज की गई है।

FAQ

1. रायपुर में गरबा पंडालों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने क्या तैयारी की है?

रायपुर पुलिस की पिंक पेट्रोल यूनिट की महिला पुलिसकर्मी गरबा ड्रेस में तैनात रहेंगी। वे आम लोगों के बीच रहकर छेड़छाड़ और बदसलूकी करने वालों पर नजर रखेंगी।

2. क्या गरबा में बिना अनुमति महिलाओं के फोटो और वीडियो बनाने पर कार्रवाई होगी?

हां, गरबा के दौरान महिलाओं की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाने या उन्हें परेशान करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

3. गरबा में छेड़छाड़ होने पर कहां शिकायत करें?

महिलाएं पिंक पेट्रोल यूनिट के हेल्पलाइन नंबर 9479210932या पुलिस के आपातकालीन नंबर 112पर शिकायत कर सकती हैं। पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Tags:
  • रायपुर गरबा सुरक्षा
  • पिंक पेट्रोल पुलिस
  • महिला पुलिसकर्मी
  • गरबा पंडाल सुरक्षा
  • रायपुर पुलिस
  • गरबा में छेड़छाड़
  • गरबा ड्रेस में पुलिस
  • Raipur Garba Security
  • Pink Patrol Police
गहलोत का मुख्यमंत्री पर पलटवार, बोले- परिसीमन से प्रदेश को बर्बाद किया, जनता मौका मिलते ही देगी झटका

By Jageshwar prasad

गहलोत का मुख्यमंत्री पर पलटवार, बोले- परिसीमन से प्रदेश को बर्बाद किया, जनता मौका मिलते ही देगी झटका
राजस्थान शिक्षक भर्ती में डमी अभ्यर्थियों का खेल, 8 लाख में हुआ सौदा; मध्यस्थ गिरफ्तार

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान शिक्षक भर्ती में डमी अभ्यर्थियों का खेल, 8 लाख में हुआ सौदा; मध्यस्थ गिरफ्तार
दिग्विजय सिंह बोले- ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर स्कूल में क्यों नहीं कराते संघ के आयोजन, कैलाश मेरे मित्र

By Sanjay Gupta

दिग्विजय सिंह बोले- ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर स्कूल में क्यों नहीं कराते संघ के आयोजन, कैलाश मेरे मित्र
सर्दियों में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, अजमेर-अमृतसर समेत 6 ट्रेनों के संचालन में बदलाव

By Jyoti Mahender Bhardwaj

सर्दियों में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, अजमेर-अमृतसर समेत 6 ट्रेनों के संचालन में बदलाव
सूरजपुर में बवाल: महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों को बनाया बंधक, क्रशर प्लांट में लगाई आग

By Umeshwari Baghel

सूरजपुर में बवाल: महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों को बनाया बंधक, क्रशर प्लांट में लगाई आग
Dolphin Census: चंबल नदी में विलुप्तप्राय रिवर डॉल्फिन की गणना शुरू, आधुनिक तकनीक से होगा सर्वेक्षण

By Jageshwar prasad

Dolphin Census: चंबल नदी में विलुप्तप्राय रिवर डॉल्फिन की गणना शुरू, आधुनिक तकनीक से होगा सर्वेक्षण
एमपी में 27% OBC आरक्षण, हॉस्टलों की बदहाली और बालाघाट का दर्द, ऑडियो संदेश में क्या-क्या बोले राहुल गांधी?

By Aman Vaishnav

एमपी में 27% OBC आरक्षण, हॉस्टलों की बदहाली और बालाघाट का दर्द, ऑडियो संदेश में क्या-क्या बोले राहुल गांधी?