रायपुर का ये साइको किलर... गंगाजल पिलाकर ली जान, खुद कहा- 6 को मारा

Kanak Durga Jha | Jan 05, 2025, 14:25 IST
Share
Raipur psycho killer killed three man drink Gangajal said killed 6 people
Raipur psycho killer killed three man drink Gangajal said killed 6 people

फिल्मों की तरह एक शातिर कातिल ने तीन लोगों की जान ले ली। आरोपी ने तीनों को गंगाजल पिलाकर मार डाला। हैरानी इस बात की है कि गंगाजल पीने से किसी की मौत कैसे हो सकती है ?

फिल्मों की तरह एक शातिर कातिल ने तीन लोगों की जान ले ली। आरोपी ने तीनों को गंगाजल पिलाकर मार डाला। हैरानी इस बात की है कि गंगाजल पीने से किसी की मौत कैसे हो सकती है ? दरअसल, कातिल ने जान से मारने के लिए गंगाजल में साइनाइड जहर मिला दिया था। इसे पीते ही तीनों की मौत हो गई। आरोपी इतना शातिर है कि पुलिस भी उससे गुनाह कुबूल नहीं करवा पाई।

जब उसने एक मर्डर धमतरी में किया तो फंस गया। धमतरी एएसपी और साइबर टीम ने करीब हफ्ते भर आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की। जिसके बाद उसने रायपुर में 2 समेत तीन हत्याओं की बात कबूल की। फिलहाल धमतरी पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी को जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सुखवंत उर्फ सुबू एक साइको किलर है।

नक्सलियों ने किया प्रेशर IED ब्लास्ट, फोर्स ने 3 आतंकी मार गिराए

पूछताछ में वह लगातार पुलिस को अपनी बातों में उलझाता रहा। वह धमतरी पुलिस को बोला कि उसने 6 मर्डर किए हैं। लाशों को अलग-अलग जगह की खेतों में गाड़ दिया है। इस इनपुट के बाद पुलिस ने दुर्ग के पाटन, उतई और शिवनाथ नदी के किनारे जेसीबी की मदद से कई गड्ढे खुदवाएं लेकिन लाश कहीं नहीं मिली। हालांकि तीन हत्या की बात साबित हो गई।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

आरोपी सुखवंत मूल रूप से दुर्ग का रहने वाला है। वह कंप्यूटर और फोटोकॉपी की दुकान चलाता है। सुखवंत की पहचान अभनपुर के रहने वाले नरेंद्र साहू से हुई। नरेंद्र भी खोरपा गांव में कंप्यूटर दुकान चलाता है। सुखवंत ने उसे बताया कि वह तंत्र-मंत्र करना जानता है। जिससे पैसों की बारिश हो जाएगी। उसने नरेंद्र का विश्वास जीत लिया। फिर पूजा पाठ के बहाने उससे रुपए उधार ले लिए।

समय बीतने के बाद जब नरेंद्र को कोई फायदा नहीं हुआ तो उसने सुखवंत से रुपए वापस मांगे। जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। सुखवंत को लगा कि उसका राज खुल जायेगा उसने नरेन्द्र की हत्या करने का प्लान बनाया।

फर्जी डिग्री वाले छत्तीसगढ़ संवाद के प्रकाशन विशेषज्ञ, अनुभव न योग्यता

ऑनलाइन मंगवाया साइनाइड

आरोपी सुखवंत का भी परिवार है जो दुर्ग में रहता है। उसे घर में टीवी में सावधान इंडिया सीरियल से हत्या का आईडिया मिला। पता चला कि साइनाइड जहर को पिलाने से व्यक्ति के मुंह में झाग नहीं आता और पोस्टमार्टम में भी जहर की पुष्टि नहीं हो पाती। व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से लगती है। उसने एक वेबसाइट के माध्यम से साइनाइड आर्डर कर मंगवा लिया। फिर उसे गंगाजल के डिब्बे में मिला दिया।

कवासी लखमा ED दफ्तर से बाहर आए, बेटे और बहू का संपत्ति की डिटेल मांगी

FAQ

  1. आरोपी ने अपने पीड़ितों की हत्या कैसे की?
    आरोपी सुखवंत ने गंगाजल में साइनाइड मिलाकर अपने पीड़ितों को पिलाया। साइनाइड पीने के बाद तीनों की मौत हो गई।
  2. पुलिस आरोपी को कैसे पकड़ पाई?
    आरोपी ने धमतरी में एक हत्या की थी, जिसमें वह फंस गया। धमतरी पुलिस ने एएसपी और साइबर टीम की मदद से उससे सख्ती से पूछताछ की। अंततः उसने तीन हत्याओं की बात कबूल कर ली।
  3. साइनाइड का उपयोग करने का विचार आरोपी को कहां से आया?
    आरोपी को साइनाइड का उपयोग करने का विचार टीवी शो "सावधान इंडिया" से आया। उसने यह भी जाना कि साइनाइड से मौत हार्ट अटैक की तरह दिखती है और पोस्टमार्टम में आसानी से पता नहीं चलता।
देशी शराब बनाने वालों को मिलेगा बढ़ावा, मनपसंद एप के ग्राहकों की प्राइवेसी का खास ख्याल

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg crime news
  • cg news update
  • cg news hindi
  • crime news today
  • cg news today
  • Crime News Raipur
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा