रायपुर डकैती कांड की लीडर महिला,8 आरोपी महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ से पकड़े

Marut raj | Feb 13, 2025, 12:56 IST
Share
Raipur robbery case female master mind the sootr
Raipur robbery case female master mind the sootr

Raipur robbery case female master mind : रायपुर में 11 फरवरी 2025 को दिन दहाड़े हुई 60 लाख की डकैती केस के आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं। इस डकैती की वारदात को महिला लीड कर रही थी।

Raipur robbery case female master mind : रायपुर में 11 फरवरी 2025 को दिन दहाड़े हुई 60 लाख की डकैती केस के आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस डकैती की वारदात को कार से सबसे आखिरी में निकली महिला लीड कर रही थी। पीड़ित बुजुर्गों ने भी इस बात को स्वीकार किया कि जब महिला घर के भीतर घुसी तो वह पुरुष डकैतों को निर्देश देने लगी। उसके इशारों पर ही अन्य आरोपी एक्शन ले रहे थे। वहीं, अपुष्ट सूत्रों के अनुसार डकैती मामले में 8-10 आरोपी पकडे जाने की खबर है। इन्हें नागपुर, भिलाई और रायपुर में पकड़ा गया है।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव के दिन करीब 20 मिनट के अंदर 65 लाख की डकैती की वारदात हुई थी। यह डकैती खम्हारडीह थाना इलाके के अनुपम नगर में हुई। डकैत कमांडो ड्रेस पहनकर घर के भीतर घुसे। बुजुर्गों को पिस्टल अड़ाकर बंधक बना लिया। फिर डराने के लिए नकली इंजेक्शन लगाया। इस दौरान उन्होंने लाल सलाम कहते हुए कहा कि हल्ला किया तो घर को बम से उड़ा देंगे।

ये खबर भी पढ़ें.... BJP नेता ने मुस्लिम वोटरों को दी धमकी, कहा - घर बचाना है तो वाेट....

कार से उतरते हुए 5 डकैत CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। जिसमें एक महिला भी थी। पांचों डकैतों ने प्रेमा वेल्लू (71), रजनी वेल्लू (67) और मनोहर वेल्लू (70) को बंधक बनाकर डकैती की। यह तीनों आपस में भाई-बहन हैं। सभी साथ रहते हैं और किसी ने शादी नहीं की है।

ये खबर भी पढ़ें.... 'अप्राकृतिक सेक्स' पर भड़की BJP नेता, सुप्रीम कोर्ट से की ये मांग

प्रॉपर्टी विवाद आ रहा सामने

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डकैतों ने भागने के लिए गांव के रास्ते को चुना है। आशंका है कि वह अमलेश्वर दुर्ग की ओर भागे हैं, जिससे वह सीसीटीवी और आईटीएमस कैमरे की जद में कम से कम आ सकें। इस तरफ का ज्यादातर एरिया कृषि भूमि का है। पुलिस को चकमा देने डकैतों ने रास्ते में गाड़ी भी चेंज किया है। पीड़ित वेलु परिवार काफी बड़ा है। यह आठ भाई-बहन है। जिस जमीन को परिवार ने बेची थी। उसे लेकर परिवार के लोगों के बीच विवाद था। इनमें से कुछ लोगों में नाराजगी भी थी।

ये खबर भी पढ़ें... 26 फरवरी तक शराब दुकानें बंद रहेंगी , छत्तीसगढ़ शासन का आदेश

FAQ

  1. 11 फरवरी 2025 को रायपुर में हुई डकैती के आरोपियों की पहचान क्या है ?
    रायपुर में 11 फरवरी 2025 को हुई डकैती के आरोपियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच से यह पता चला है कि इस डकैती को एक महिला ने लीड किया था, जो कार से आखिरी में निकली थी।
  2. डकैती की वारदात में आरोपियों ने किस तरह से पीड़ितों को डराया और बंधक बनाया ?
    डकैती के आरोपियों ने कमांडो ड्रेस पहनकर घर में प्रवेश किया और बुजुर्गों को पिस्टल दिखाकर बंधक बना लिया। फिर उन्होंने नकली इंजेक्शन लगा कर पीड़ितों को डराया और धमकी दी कि अगर उन्होंने हल्ला किया तो घर को बम से उड़ा देंगे।
  3. डकैती के मामले में प्रॉपर्टी विवाद का क्या संबंध सामने आया है ?
    डकैती के मामले में यह सामने आया है कि पीड़ित वेल्लू परिवार में प्रॉपर्टी विवाद था। परिवार के आठ भाई-बहन थे, और जिनमें से कुछ को नाराजगी थी। इस जमीन को परिवार के कुछ सदस्यों ने बेचा था, जिससे विवाद बढ़ गया था।
ये खबर भी पढ़ें.... अप्राकृतिक सेक्स से नहीं हुई थी पत्नी की मौत... ये कोई क्राइम भी नहीं

Tags:
  • Raipur News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • रायपुर डकैती केस
  • रायपुर डकैती केस खुलासा
  • raipur robbery case
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg raipur news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच