हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पर ₹5,000 का इनाम घोषित; हाईकोर्ट ने खारिज किया रिव्यू पिटीशन
Harrison Masih | Dec 01, 2025, 18:00 IST
raipur-rodhit-tomar-reward-highcourt-rejected-review-petition the sootr
रायपुर में सूदखोरी, अवैध वसूली और धमकी जैसे मामलों में सक्रिय हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। 5 महीने से फरार चल रहे रोहित की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने ₹5,000 का नकद इनाम घोषित किया है।
Raipur. राजधानी रायपुर में सूदखोरी, अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर अपराधों में सक्रिय हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पर रायपुर पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। पुलिस ने लगातार 5 महीने से फरार चल रहे रोहित तोमर पर इनाम घोषित किया है। पता बताने वाले को 5,000 का नकद दिया जाएगा।
पुलिस ने अपील की है कि जो भी व्यक्ति रोहित तोमर को पकड़वाने या उसके छुपे ठिकाने की पुख्ता जानकारी देगा, उसे यह इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इससे पहले उसके भाई और आपराधिक प्रवृत्ति के वीरेंद्र तोमर पर भी इनाम घोषित किया गया था, जिसे पुलिस 9 नवंबर को ग्वालियर से गिरफ्तार कर चुकी है।
फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर गिरफ्तार,प्रॉपर्टी भी जब्त करने की तैयारी
फरार रोहित तोमर को कानूनी मोर्चे पर भी एक बड़ा झटका लगा है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने रोहित तोमर द्वारा 2013 के एक गोलीकांड मामले में दायर की गई रिव्यू पिटीशन को खारिज कर दिया है। इस फैसले के बाद अब इस पुराने मामले की निचली अदालत में अंतिम सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है। पुलिस का मानना है कि इस कानूनी असफलता के बाद रोहित पर गिरफ्तारी का दबाव और बढ़ गया है।
सूदखोर तोमर ब्रदर्स पर एक और FIR दर्ज: 5 माह में 8वां केस, ब्लैकमेलिंग–ठगी का नया मामला सामने आया
रोहित तोमर और उसके भाई वीरेंद्र तोमर के खिलाफ पीड़ितों ने खुलासे किए हैं, जिनसे उनकी अवैध वसूली की सीमा का पता चलता है।
तोमर बंधुओं के खिलाफ पिछले 5 महीनों में अकेले 8 नए केस सामने आए हैं, जिनमें मारपीट, धमकी, ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पुराने मामलों को मिलाकर दोनों भाइयों पर अब 16 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
हाईकोर्ट ने खारिज की हिस्ट्रीशीटर तोमर ब्रदर्स की अग्रिम जमानत, पत्नियों और भतीजे को मिली राहत
भाई वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी के बावजूद, रोहित के ठिकाने का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वीरेंद्र ने पूछताछ में भी रोहित के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। रोहित लगातार ठिकाने बदल रहा है और कुछ स्थानीय सहयोगी उसकी मदद कर रहे हैं। पुलिस ने रोहित तोमर को पकड़ने के लिए अपनी रणनीति तेज कर दी है।पुलिस ने सभी पुराने आपराधिक मामलों की पुनः जांच शुरू कर दी है। मोबाइल लोकेशन और नेटवर्क की गहन साइबर जांच की जा रही है।रोहित के सहयोगियों और सपोर्ट नेटवर्क पर सघन निगरानी रखी जा रही है।
Raipur Tomar Brothers Case: तोमर ब्रदर्स फरार घोषित, कोर्ट में नहीं दी हाजिरी, 44 दिनों में 66 से ज्यादा केस
तोमर बंधुओं का नाम करणी सेना से जुड़े होने के आरोपों में भी आता रहा है। 7 दिसंबर को करणी सेना अध्यक्ष के प्रस्तावित रायपुर प्रदर्शन से ठीक पहले पुलिस की यह कार्रवाई काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुलिस यह सुनिश्चित करना चाहती है कि अपराधी किसी भी राजनीतिक या सामाजिक समर्थन का फायदा उठाकर कानून की पकड़ से बच न निकलें और आम लोगों तथा छोटे व्यापारियों में वर्षों से बना भय का माहौल खत्म हो।
रायपुर पुलिस की अपील: "फरार रोहित तोमर के बारे में किसी भी तरह की सूचना मिले तो तुरंत नजदीकी थाने या क्राइम ब्रांच को बताएं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और 5,000 रुपए का इनाम दिया जाएगा।"
पुलिस ने अपील की है कि जो भी व्यक्ति रोहित तोमर को पकड़वाने या उसके छुपे ठिकाने की पुख्ता जानकारी देगा, उसे यह इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इससे पहले उसके भाई और आपराधिक प्रवृत्ति के वीरेंद्र तोमर पर भी इनाम घोषित किया गया था, जिसे पुलिस 9 नवंबर को ग्वालियर से गिरफ्तार कर चुकी है।
फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर गिरफ्तार,प्रॉपर्टी भी जब्त करने की तैयारी
हाईकोर्ट ने खारिज की पिटीशन
सूदखोर तोमर ब्रदर्स पर एक और FIR दर्ज: 5 माह में 8वां केस, ब्लैकमेलिंग–ठगी का नया मामला सामने आया
तोमर बंधुओं पर 10 गुना तक वसूली का आरोप
| पीड़ित का नाम | ली गई मूल राशि | वसूली गई राशि | वसूली की सीमा |
| नरेश सचदेवा | ₹2.5 लाख | ₹20 लाख | 8 गुना |
| गोपाल कुमार | ₹2 लाख | ₹28 लाख | 14 गुना |
| हरीश कछवाहा | ₹3.5 लाख | ₹50 लाख | 14 गुना से अधिक |
| जयदीप बनर्जी | ₹16 लाख | ₹52 लाख | 3 गुना से अधिक |
हाईकोर्ट ने खारिज की हिस्ट्रीशीटर तोमर ब्रदर्स की अग्रिम जमानत, पत्नियों और भतीजे को मिली राहत
पुराने केस फिर खुले
Raipur Tomar Brothers Case: तोमर ब्रदर्स फरार घोषित, कोर्ट में नहीं दी हाजिरी, 44 दिनों में 66 से ज्यादा केस
करणी सेना से जुड़ाव और कार्रवाई का महत्व
रायपुर पुलिस की अपील: "फरार रोहित तोमर के बारे में किसी भी तरह की सूचना मिले तो तुरंत नजदीकी थाने या क्राइम ब्रांच को बताएं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और 5,000 रुपए का इनाम दिया जाएगा।"
- Beta
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari