कांग्रेस के कुनबे में कलह को दूर करने छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे सचिन पायलट, वोट चोर की रैली में होंगे सभी दिग्गज

Arun Tiwari | Sept 08, 2025, 19:05 IST
Share
raipur-sachin-pilot-visit-congress-infighting-attend-vote-chor-rally
raipur-sachin-pilot-visit-congress-infighting-attend-vote-chor-rally

कांग्रेस के कुनबे में मची कलह को दूर करने के लिए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है। वे मंगलवार को रायपुर पहुंचेंगे और बिलासपुर में होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में शामिल होंगे।

रायपुर : कांग्रेस के कुनबे में मची कलह को दूर करने के लिए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है। वे मंगलवार को रायपुर पहुंचेंगे और बिलासपुर में होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में शामिल होंगे। वैसे तो पायलट इस रैली में शामिल होने आ रहे हैं लेकिन उनका मकसद कांग्रेस में मची कलह को दूर करना भी है।

वोट चोर रैली में कांग्रेस के सभी दिग्गजों को एक मंच पर लाकर यह संदेश भी देना चाहते हैं कि पार्टी में सब कुछ ठीक है और कहीं कोई मतभेद नहीं हैं।

ये खबर भी पढ़ें... NSUI का जयपुर में प्रदर्शन : सचिन पायलट और कार्यकर्ताओं पर चली वाटर कैनन, छात्रसंघ चुनाव की कर रहे मांग

ये है सचिन पायलट का दौरा :

सचिन पायलट मंगलवार सुबह 6:55 बजे दिल्ली से इंडिगो फ्लाइट (6E-2062) से रवाना होकर 8:45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 8:50 बजे सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर में दोपहर 1 बजे वोट चोर-गद्दी छोड़ रैली को संबोधित करेंगे। शाम 5:30 बजे वह बिलासपुर से रायपुर लौटेंगे। 7:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद रात 8:30 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-2798) से दिल्ली रवाना होंगे। रात 10:05 बजे उनकी दिल्ली वापसी तय है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ पहुंचा वोट चोरी का मुद्दा, अब दीपक बैज ने किया बम फोड़ने का दावा

सभी का हाथ - एक साथ :

वोट चोर गद्दी छोड़ अभियानरैली में पायलट कांग्रेस के सभी दिग्गजों को एक साथ मंच पर लेकर आएंगे। इसमें पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत,पीसीसी के तीनों प्रभारी सचिव समेत सभी नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। पायलट जनता और कार्यकर्ताओं को ये संदेश देना चाहते हैं कि सभी नेता एक साथ हैं और पार्टी के अंदर कोई कलह नहीं है।

हाल ही में हुई दो घटनाओं से पार्टी की कलह बाहर आई है। रविंद्र चौबे ने भूपेश बघेल को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की वकालत की जिससे नाराज होकर पीसीसी चीफ ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की तैयारी कर ली। इसके बाद चरणदास महंत ने कांग्रेस में चमचे वाला बयान दे दिया। रविंद्र चौबे ने दीपक बैज से मुलाकात कर अपने बयान पर सफाई देकर मामला खत्म किया। लेकिन चरणदास महंत के चमचे वाले बयान से कार्यकर्ता नाराज हैं और वे इसकी शिकायत पायलट से करने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें... कांग्रेस : वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान, संगठन सृजन से निकाय चुनाव जीतने की कवायद

कुछ नियुक्तियां भी संभव :

कांग्रेस में कुछ नियुक्तियां भी हो सकती हैं। जिला अध्यक्षों,ब्लॉक अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्तियां रुकी हुई हैं। दीपक बैज की नई टीम भी तैयार नहीं हो पाई है। ऐसा माना जा रहा है कि सचिन पायलट कुछ ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति पर सहमति जता सकते हैं। सचिन पायलट सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक भी कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... राहुल गांधी का दावा : ‘वोट चोरी’ के खिलाफ लाएंगे हाइड्रोजन बम, रविशंकर प्रसाद ने कहा, राहुल गैरजिम्मेदार

सचिन पायलट छत्तीसगढ़ दौरा | छत्तीसगढ़ में वोट चोरी | sachin piolet

Tags:
  • सचिन पायलट
  • sachin piolet
  • सचिन पायलट छत्तीसगढ़ दौरा
  • छत्तीसगढ़ में वोट चोरी
  • वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा