महिलाएं तय करेंगी बृजमोहन अग्रवाल की सीट पर कौन बनेगा विधायक

Marut raj | Oct 16, 2024, 17:36 IST
Share
Raipur South Assembly Seat By election 2024 the sootr
Raipur South Assembly Seat By election 2024 the sootr

Raipur South Assembly Seat By-election : मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग कराई जाएगी। जो युवा पहली बार वोट डालेंगे, उनकी संख्या 5 हजार से ज्यादा है।

Raipur South Assembly Seat By-election : रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीति गरमा गई है। बृजमेाहन की सीट पर कौन बनेगा अगला विधायक इसका फैसला कोई जाति या समाज नहीं बल्कि महिलाएं करेंगी।

इस सीट पर पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। पिछले विधानसभा चुनाव के बाद यानी 10 महीने में यहां पर 10 हजार से ज्यादा वोटर बढ़ गए हैं। जो युवा पहली बार वोट डालेंगे, उनकी संख्या 5 हजार से ज्यादा है। अब उम्मीदवारों को पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की मान मनौव्वल करनी पड़ेगी।

रायपुर दक्षिण का सियासी गणित

कुल मतदाता - 2 लाख 70 हजार 936
पुरष वोटर - 1 लाख 33 हजार 713
महिला वोटर - 1 लाख 37 हजार 171
18-19 आयु के मतदाता - 5014
85 वर्ष की आयु पूरी कर चुके मतदाताओं की संख्या - 1711
पिछले विधानसभा चुनाव से वोटर की संख्या बढ़ी - 10988
कुल मतदान केंद्र - 253

ये है चुनाव का पूरा कार्यक्रम

अधिसूचना का प्रकाशन - 18 अक्टूबर
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख - 25 अक्टूबर
नामांकन पत्रों की जांच - 28 अक्टूबर
नाम वापसी की तारीख - 30 अक्टूबर
मतदान - 13 नवंबर
मतगणना - 23 नवंबर

ये खबर भी पढ़ें... कांग्रेस से वैश्य समाज के उम्मीदवार ने दी थी बीजेपी के बृजमोहन को सबसे बड़ी चुनौती

40 लाख खर्च की सीमा

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उप चुनाव की घोषणा कर दी है। उपचुनाव की घोषणा के साथ ही रायपुर दक्षिण विधानसभा में आचार संहिता भी लागू हो गई है।

कैंडिडेट्स के चुनाव प्रचार खर्च को लेकर भी सीमा तय की गई है। प्रत्याशी 40 लाख खर्च कर सकेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव कराने के लिए 253 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इन केंद्रों के सुरक्षा की जिम्मेदारी में 500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से अस्थाई चौकियां बनाई जाएंगी। इसके अलावा मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग कराई जाएगी, ताकि छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों के अलावा भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारी भी देख सकेंगे।

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • CG News
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • Raipur South Assembly Seat By-Election
  • रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट उपचुनाव
  • रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा