रायपुर में स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी पर बवाल; बजरंग दल के विरोध के बाद कैफे ने किया तौबा, बुकिंग कैंसल, जानें पूरा मामला

Umeshwari Baghel | Published:
Share
raipur-stranger-meetup-party-controversy-bajrang-dal-protest
raipur-stranger-meetup-party-controversy-bajrang-dal-protest

रायपुर में आज 26 अप्रैल को होने वाली स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर पार्टी के इनविटेशन और वीडियो वायरल हो रहे थे। इस पार्टी का आयोजन न्यू राजेंद्र नगर स्थित एक कैफे में होना था।

NEWS IN SHORT

  • रायपुर में स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी पर भारी बवाल
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पार्टी के इनविटेशन
  • कैफे संचालक ने बुकिंग कैंसल की, आयोजन हुआ रद्द
  • बजरंग दल ने पार्टी के खिलाफ किया विरोध
  • क्या होती है स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी, जानिए इसका उद्देश्य

NEWS IN DETAIL

Raipur News। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस पार्टी के लिए सोशल मीडिया पर इनविटेशन और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसके कारण हिंदू संगठनों द्वारा विरोध शुरू कर दिया गया है।

स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी का आयोजन सोशल मीडिया पर वायरल

cg raipur news :स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी का आयोजन आज 26 अप्रैल को होने वाला था, जो कि एक इवेंट कंपनी द्वारा आयोजित किया जा रहा था। इस पार्टी को लेकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर इनविटेशन और वीडियो जमकर वायरल हो रहे थे। इस पार्टी का आयोजन न्यू राजेंद्र नगर स्थित एक कैफे में होना था।

कैफे ने बुकिंग कैंसल की, आयोजकों को किया अवगत

जानकारी के अनुसार, इस पार्टी के आयोजकों ने बिना कैफे संचालक को सूचित किए बुकिंग करवा दी थी। जब कैफे संचालक को इस पार्टी के बारे में पता चला, तो उन्होंने बुकिंग को तुरंत कैंसल कर दिया। पार्टी का आयोजन पहले नुक्कड कैफे में प्रस्तावित था।

स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी पर बजरंग दल का विरोध

इस पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। हिंदू संगठनों, विशेष रूप से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का विरोध करना शुरू कर दिया।

उनका कहना है कि इस तरह की पार्टी अश्लीलता को बढ़ावा देती है और इसमें लव जिहाद को बढ़ावा दिए जाने की संभावना है। वे इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी का क्या है उद्देश्य?

स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी वह पार्टी होती है जिसमें वे लोग शामिल होते हैं जो एक दूसरे को पहले से नहीं जानते। मेट्रो शहरों में इस तरह की पार्टियों का चलन बढ़ रहा है, जहां नए लोग आपस में मिलते हैं और एक दूसरे से अनजान होते हुए भी पार्टी का हिस्सा बनते हैं।

इस विवाद ने रायपुर में इस प्रकार की पार्टियों के भविष्य को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, और अब देखना होगा कि क्या इस पार्टी का आयोजन आगे बढ़ता है या फिर और भी विरोध प्रदर्शन होते हैं।

यह खबरें भी पढ़े...

छत्तीसगढ़ भिलाई योगा गार्डन से हनुमान जी की मूर्ति हटाने पर भड़का बजरंग दल, निगम घेराव में पुलिस से भारी झड़प!

आस्था से खिलवाड़? मंदिर परिसर में फिल्म शूटिंग टीम ने बनाया नॉनवेज: बजरंग दल ने जताया विरोध

रायपुर में सनी लियोनी को लेकर मचा बवाल, बजरंग दल ने कहा नहीं होने देंगे कार्यक्रम

ब्रेकअप के बाद फिर मिले और हो गया कांड; पार्टी करते समय तीन मंजिला बिल्डिंग से नीचे गिरा प्रेमी जोड़ा

Tags:
  • Raipur News
  • बजरंग दल
  • लव जिहाद
  • हिंदू संगठनों
  • cg raipur news
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड

By Sandeep Kumar

एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट

By Sandeep Kumar

एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन

By Umeshwari Baghel

बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला

By Amresh Kushwaha

उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

By Umeshwari Baghel

रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम

By Jageshwar Prasad

खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम
छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम