शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार रायपुर का सहायक शिक्षक तीरित राम निलंबित, 48 घंटे जेल में रहने पर DEO का एक्शन
Umeshwari Baghel | Sept 19, 2026, 16:40 IST
raipur-teacher-suspended-liquor-case
रायपुर के गुल्लू शराब केस में गिरफ्तार सहायक शिक्षक तीरित राम बांधे को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। 48 घंटे से ज्यादा न्यायिक हिरासत में रहने के बाद DEO ने सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की। शिक्षक समेत सात लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज है।
समझें क्या है पूरा मामला
तीरित राम बांधे रायपुर जिले के अमोदी प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही वह संकुल समन्वयक की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने पूरे मामले की रिपोर्ट मंगाई। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी जी. सतीश कुमार ने निलंबन आदेश जारी किया।
गुल्लू शराब दुकान से अवैध परिवहन का मामला
पुलिस जांच के दौरान वाहन से देशी मसाला शराब बरामद होने का दावा किया गया। पुलिस के अनुसार कार में 160 पाव शराब मिली थी। इसकी मात्रा करीब 28.800 बल्क लीटर बताई गई है। जब्त शराब की कीमत करीब 16 हजार रुपए आंकी गई। वहीं वाहन की कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है।
शिक्षक समेत सात आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
48 घंटे हिरासत का नियम बना आधार
निलंबन आदेश में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के प्रावधानों का उल्लेख किया गया है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि निलंबन सेवा संबंधी कार्रवाई है। यह आपराधिक मामले में दोष सिद्ध होने का प्रमाण नहीं है। मामले का अंतिम निर्णय न्यायालय की प्रक्रिया के बाद ही होगा।
तिल्दा BEO कार्यालय बनाया मुख्यालय
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। शिक्षा विभाग ने भी न्यायिक प्रक्रिया और पुलिस जांच की स्थिति के अनुसार आगे निर्णय लेने की बात कही है।
- शिक्षक तीरित राम बांधे को क्यों निलंबित किया गया है?
तीरित राम बांधे को शराब परिवहन के मामले में गिरफ्तारी के बाद निलंबित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ने 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने के कारण सेवा नियमों के तहत यह कार्रवाई की। - इस मामले में पुलिस ने कितने लोगों को गिरफ्तार किया है?
पुलिस ने शराब दुकान से जुड़े कर्मचारियों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें शराब दुकान का सुपरवाइजर, सेल्समैन, मल्टी वर्कर और वाहन चालक शामिल हैं। - निलंबन के दौरान शिक्षक का मुख्यालय कहाँ होगा?
निलंबन के दौरान शिक्षक तीरित राम बांधे का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी तिल्दा कार्यालय निर्धारित किया गया है और उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के कलेक्टर बदले; CM मोहन यादव के कुनबे में भी बढ़ोतरी
By Sumit Kumar
सरकार ने जारी की नई किराया दरें, साधारण से लेकर एसी और स्लीपर बसों तक यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर
By VINAY VERMA
भजनलाल शर्मा की समीक्षा बैठक के बाद पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई, 9 अफसरों पर गिरी गाज
By Ashish Bhardwaj
Fire Safety Rules 2026: आग लगी तो जिम्मेदार कौन? MP में अब हर साल देना होगा भवनों की सुरक्षा का हिसाब
By Ramanand Tiwari
पुलिस होती कौन है हमें रोकने वाली? AISF कार्यकर्ता श्रावणी का बड़ा आरोप, इटारसी हिरासत से हाईकोर्ट तक की पूरी कहानी
By Neel Tiwari
CG Top News: CM हाउस के बाहर हंगामा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक, मंत्रालय में 162 कर्मचारियों के तबादले समेत पढ़े बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
Rajasthan Top News: जयपुर जिला परिषद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी
By Ashish Bhardwaj