सरेंडर नक्सलियों को सरकार की सौगात, नसबंदी कराने वालों के घर गूंजेगी किलकारी
Pravesh Shukla | Jul 11, 2025, 17:04 IST
raipur-test-tube-baby-surrendered-naxals
रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने सरेंडर करने वाले नक्सलियों के लिए एक बड़ी सौगात दी है। इसके तहत अगर कोई आत्मसमर्पित नक्सली चाहे तो, अब उनके घर भी बच्चे की किलकारी गूंज सकती है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने सरेंडर करने वाले नक्सलियों के लिए एक बड़ी सौगात दी है। इसके तहत अगर कोई आत्मसमर्पित नक्सली चाहे तो, अब उनके घर भी बच्चे की किलकारी गूंज सकती है।
पढ़ें: लाल आतंक को एक और झटका, सुकमा में 6 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री भी बरामद
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि नक्सल संगठनों ने कई लोगों को ना सिर्फ परिवार से दूर किया, बल्कि नसबंदी कराकर पिता बनने का भी सुख भी उनसे छीन लिया। लेकिन अब सरकार उन सभी नक्सलियों को टेस्ट ट्यूब बेबी की सुविधा देने जा रही है। साय सरकार सरेंडर करने वाले नक्सलियों को मुख्य धारा में जोड़ने के साथ ही परिवार बढ़ाने में भी मदद करेगी।
पढें: अबूझमाड़ के जंगल में भी पलता है प्रेम, नक्सली अमित को पहली नजर में हुआ अरुणा से प्यार
जो लोग प्राकृतिक रूप से माता-पिता बनने में सक्षम नहीं होते हैं। वे विज्ञान की मदद से ‘टेस्ट ट्यूब बेबी’ सुविधा का लाभ लेकर कर मां-बाप बन सकते हैं। इस सुविधा का फायदा लेने के लिए भी लोगों को लाखों रुपए खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन सरकार आत्मसमर्पित नक्सलियों को यह सुविधा देते हुए उन्हें बड़ा तोहफा दे रही है।
पढ़ें: इनामी नक्सली ने एसपी संग कटा केक,लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 1005 नक्सली सरेंडर
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, हमारे प्रावधानों में है जिनकी नसबंदी कराई जाती है, वे मुख्य धारा में आने के बाद अगर माता-पिता बनना चाहते हैं, तो सरकार की ओर से टेस्ट ट्यूब बेबी की सुविधा दी जा रही है। डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि पुनर्वास केंद्रों में नौजवान भी आ रहे हैं, उनकी शादी की चिंता भी सरकार को है। महिला एवं बाल विकास विभाग सामूहिक विवाह भी कराएगा। यह बेहद अलग और अद्भुत नजारा होगा।
पढ़ें: शहीद ASP आकाश राव केस में बड़ी सफलता: IED ब्लास्ट में शामिल एक नक्सली गिरफ्तार
बरसात के मौसम में भी एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी रखने को लेकर उन्होंने कहा कि मानसून में जवानों को नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए जवानों को हैदराबाद में ट्रेनिंग दी जा रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि जवानों के हौसले के सामने सभी चुनौतियां फीकी पड़ रही हैं।
Chhattisgarh Naxal Rehabilitation Policy, Naxal rehabilitation policy Chhattisgarh, surrendered naxali, Chattisgarh News, CG Naxal News, Chhattisgarh Naxal News, bastar naxal news, छत्तीसगढ़ नक्सली सरेंडर, छत्तीसगढ़ नक्सली सरेंडर, Test Tube Baby
पढ़ें: लाल आतंक को एक और झटका, सुकमा में 6 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री भी बरामद
सरकार करेगी मदद
पढें: अबूझमाड़ के जंगल में भी पलता है प्रेम, नक्सली अमित को पहली नजर में हुआ अरुणा से प्यार
इस सुविधा का मिलेगा लाभ
पढ़ें: इनामी नक्सली ने एसपी संग कटा केक,लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 1005 नक्सली सरेंडर
'नौजवानों की शादी कराएगी सरकार'
पढ़ें: शहीद ASP आकाश राव केस में बड़ी सफलता: IED ब्लास्ट में शामिल एक नक्सली गिरफ्तार
'जारी रहेगा एंटी नक्सल ऑपरेशन'
Chhattisgarh Naxal Rehabilitation Policy, Naxal rehabilitation policy Chhattisgarh, surrendered naxali, Chattisgarh News, CG Naxal News, Chhattisgarh Naxal News, bastar naxal news, छत्तीसगढ़ नक्सली सरेंडर, छत्तीसगढ़ नक्सली सरेंडर, Test Tube Baby
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava