इनामी नक्सली ने एसपी संग कटा केक,लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 1005 नक्सली सरेंडर

Harrison Masih | Jul 09, 2025, 21:26 IST
Share
Naxalite cuts cake with SP 1005 Naxalites have surrendered under Lon Varratu Abhiyan the sootr
Naxalite cuts cake with SP 1005 Naxalites have surrendered under Lon Varratu Abhiyan the sootr

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में चल रहे ‘लोन वर्राटू’ अभियान ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। बीते पांच वर्षों में इस अभियान के तहत 1005 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला लिया है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में चल रहे ‘लोन वर्राटू’ (घर वापसी) अभियान ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। बीते पांच वर्षों में इस अभियान के तहत 1005 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला लिया है। इनमें 249 इनामी नक्सली शामिल हैं, जिन पर कुल 4 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

ये खबर भी पढ़ें... Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में माओवाद ढहने की कगार पर,दंतेवाड़ा में 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर

1000वें सरेंडर पर पुलिस ने मनाया जश्न

बुधवार को जब 12 और नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, तो पुलिस विभाग ने अभियान की सफलता का सेलिब्रेशन किया। खास बात ये रही कि इस मौके पर 8 लाख के इनामी नक्सली चंद्रन्ना के हाथों केक कटवाया गया, जिसे SP गौरव राय ने उनके साथ मिलकर काटा। चंद्रन्ना ने इस मौके पर कहा, “मैंने हिंसा छोड़ दी है। अब सरकार के साथ मिलकर काम करूंगा और विकास में योगदान दूंगा।”

ये खबर भी पढ़ें... Naxal Surrender: बीजापुर में कमजोर पड़ा लाल आतंक, 13 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

क्या है ‘लोन वर्राटू’ अभियान?

‘लोन वर्राटू’ गोंडी बोली का शब्द है, जिसका हिंदी में अर्थ होता है “घर वापसी”। इस अभियान की शुरुआत वर्ष 2020 में तत्कालीन एसपी अभिषेक पल्लव ने की थी। इसका उद्देश्य नक्सलियों को हिंसा का मार्ग छोड़ने और समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित करना था।

अभियान के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की योजनाओं से जोड़कर रोजगार, खेती-किसानी और स्किल डेवेलपमेंट में सहयोग दिया गया। जो नक्सली नौकरी नहीं करना चाहते थे, उनके समूह बनाकर ट्रैक्टर व अन्य साधन दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें... New Naxalite Surrender Policy Chhattisgarh | सरेंडर करो और बन जाओ सरकार की 'दत्तक संतान'

अब तक का आंकड़ा

813 पुरुष और 192 महिला नक्सली कर चुके हैं आत्मसमर्पण
249 इनामी नक्सली सरेंडर कर चुके हैं
₹8 लाख इनामी: 17 नक्सली
₹5 लाख इनामी: 18 नक्सली
₹3 लाख इनामी: 19 नक्सली
₹2 लाख इनामी: 23 नक्सली
₹1 लाख इनामी: 163 नक्सली
₹50 हजार इनामी: 9 नक्सली

ये खबर भी पढ़ें... Sukma Naxal Attack : सुकमा में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 मारे गए

एसपी गौरव राय का बयान

दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने कहा, “घर वापस आइए अभियान पूरी तरह सफल रहा है। नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है और जिले में अब शांति स्थापित हो रही है। आर्म्स कैडर के नक्सलियों का लगभग सफाया हो गया है।” उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

लोन वर्राटू अभियान | छत्तीसगढ़ में लोन वर्राटू अभियान | दंतेवाड़ा नक्सल सरेंडर | दंतेवाड़ा न्यूज | Dantewada Naxal Surrender | Dantewada News | Loan Varratu naxal campaign | CG News | Naxalite cuts cake with SP

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • CG News
  • Dantewada News
  • दंतेवाड़ा न्यूज
  • छत्तीसगढ़ में लोन वर्राटू अभियान
  • Dantewada Naxal Surrender
  • लोन वर्राटू अभियान
  • दंतेवाड़ा नक्सल सरेंडर
  • Loan Varratu naxal campaign
  • Naxalite cuts cake with SP
EOW-ACB में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी

By Arun Tiwari

EOW-ACB में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी
सूरजपुर पुलिस परिवार हत्याकांड: दोषियों को फांसी दो, मुझे बनाओ जल्लाद... संघ अध्यक्ष का सीएम-गृहमंत्री को पत्र

By Umeshwari Baghel

सूरजपुर पुलिस परिवार हत्याकांड: दोषियों को फांसी दो, मुझे बनाओ जल्लाद... संघ अध्यक्ष का सीएम-गृहमंत्री को पत्र
नियद नेल्ला नार योजना 2.0: बस्तर के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से मिल रही आत्मनिर्भरता की नई राह

By The Sootr

नियद नेल्ला नार योजना 2.0: बस्तर के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से मिल रही आत्मनिर्भरता की नई राह
पन्ना में सरकारी जमीन पर 74 प्लॉट काटने का आरोप, पूर्व कमिश्नर मुकेश शुक्ला ने पलटा था कलेक्टर का आदेश, मामला हाईकोर्ट में

By Neel Tiwari

पन्ना में सरकारी जमीन पर 74 प्लॉट काटने का आरोप, पूर्व कमिश्नर मुकेश शुक्ला ने पलटा था कलेक्टर का आदेश, मामला हाईकोर्ट में
सब इंस्पेक्टर भर्ती 2016 पर हाई कोर्ट सख्त, कहा- 50 फीसदी आरक्षण सीमा का सख्ती से पालन करे सरकार

By Mukesh Sharma

सब इंस्पेक्टर भर्ती 2016 पर हाई कोर्ट सख्त, कहा- 50 फीसदी आरक्षण सीमा का सख्ती से पालन करे सरकार
मध्यप्रदेश में किसानों की हेल्पलाइन खुद हेल्पलेस! एक पर जवाब नहीं, दूसरा नंबर बंद

By Atul Dwivedi

मध्यप्रदेश में किसानों की हेल्पलाइन खुद हेल्पलेस! एक पर जवाब नहीं, दूसरा नंबर बंद
छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाने की तैयारी, केदार कश्यप और दीपक बैज समेत कई बड़े नाम शामिल

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाने की तैयारी, केदार कश्यप और दीपक बैज समेत कई बड़े नाम शामिल