4 करोड़ को 25 करोड़ बनाने का दावा, वॉश-वॉश स्कैम गैंग का अगला टारगेट थे दो NRI

Harrison Masih | Updated:
Share
वॉश-वॉश स्कैम गैंग
वॉश-वॉश स्कैम गैंग

वॉश-वॉश स्कैम गैंग के मास्टरमाइंड और सदस्यों से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। गैंग NRI कारोबारियों को निशाना बनाकर 4 करोड़ रुपए को 25 करोड़ बनाने का झांसा देता था। पुलिस अब देशभर में सक्रिय ऐसे गिरोहों के नेटवर्क की जांच कर रही है।

समझें क्या है पूरा मामला

फिल्मी स्टाइल में ठगी करने वाले वॉश-वॉश स्कैम गैंग के मास्टरमाइंड और सदस्यों ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। गैंग बालोद के कारोबारी उमेश गुप्ता को ठगने के बाद नॉन रेजिडेंट इंडियन यानी NRI (Non-Resident Indian) की तलाश में था। इसी वजह से गिरोह ने गुजरात के दो ऐसे कारोबारियों को फंसाया था, जो NRI थे।

उनसे 4 करोड़ रुपए नकद मंगाया गया था। आरोपियों ने रकम को 25 करोड़ बनाकर वापस लौटाने का झांसा दिया था।

आरोपियों का मानना था कि NRI को ठगने पर वे पुलिस के पास नहीं जाएंगे, क्योंकि उन्हें अपने पैसों का हिसाब नहीं देना पड़ेगा। यह खुलासा वॉश-वॉश स्कैम गैंग के मास्टरमाइंड और सदस्यों से पूछताछ में हुआ।

तेलीबांधा थाने में जारी है पूछताछ

गिरोह के सदस्यों से तेलीबांधा थाने में पूछताछ जारी है। इसी दौरान गिरोह से करीब एक घंटे तक क्राइम सीन रीक्रिएट भी कराया गया।

गिरोह के हर सदस्य की ठगी में अलग-अलग भूमिका, डायलॉग और काम तय थे। ठगी से पहले आरोपी खुद रिहर्सल करते थे कि अगर पीड़ित उनके पास आएगा तो उसे कैसे झांसे में लेना है और उससे पैसे कैसे वसूलने हैं।

सिर्फ करोड़पतियों को बनाते थे निशाना

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि गैंग का जो भी सदस्य शिकार ढूंढता या किसी बड़े कारोबारी को गिरोह तक लेकर आता था, उसी समय वही गैंग का मास्टरमाइंड बन जाता था।

ठगी के दौरान उसकी भूमिका बड़े बॉस की होती थी। उमेश को ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव उर्फ योगी ने फंसाया था। उस समय वही गिरोह का मास्टरमाइंड था। योगी पांच बार रायपुर आया था।

वॉश-वॉश स्कैम गैंग
वॉश-वॉश स्कैम गैंग


पांच बार रायपुर आया मास्टरमाइंड

वह हर बार नोटों का बंडल देखकर जाता था। जब उमेश ने 1.13 करोड़ रुपए इकट्ठा कर लिए, तो योगी ने उन पैसों को गिन लिया। इसके बाद उसे फंसाने की योजना शुरू की गई।

फिर उमेश को अलग-अलग जगह बुलाया गया, क्योंकि गैंग एक करोड़ रुपए से नीचे की ठगी नहीं करता था। योगी पांच बार रायपुर आकर 2-3 दिनों तक ठहरा। इस दौरान वह बालोद और धमतरी भी गया। उसने उमेश की पूरी जानकारी जुटाई और फिर लौट गया।

हर बार बदल जाते हैं गैंग के सदस्य

ज्ञान प्रकाश ने पूछताछ में बताया कि हर बार गिरोह के सदस्य बदल जाते हैं। देश में इस तरह के 10 से ज्यादा गिरोह सक्रिय हैं। वह हर गिरोह के साथ काम कर चुका है।

जो व्यक्ति शिकार लेकर आता है, वही अपने हिसाब से सदस्यों का चयन करता है। झांसा देने के लिए हर सदस्य का अलग किरदार, भूमिका और डायलॉग होता है। प्रवीण और मनोज भी कई लोगों के साथ काम कर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने अभिषेक के साथ काम किया था, जो उमेश से पहले लखनऊ से शिकार लेकर आया था।

पुणे के होटल में ठहरे थे ठग

गिरोह के सदस्य पुणे के एक रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे, जहां से इनकी गतिविधियों की जानकारी मिली। यह जानकारी बताती है कि गिरोह के सदस्य आलीशान ठिकानों पर रहकर अपनी योजनाएं बनाते थे।

अब आगे क्या

पुलिस की जांच में यह भी साफ हुआ है कि इस तरह के कई गिरोह देश भर में सक्रिय हैं और एक-दूसरे के साथ मिलकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां और खुलासे होने की संभावना है।

ये खबरें भी पढ़ें...

रायपुर पुलिस की कार्रवाई: D-कंपनी का डर दिखा अरबों ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार

Raipur fraud case: क्रिप्टो में निवेश पर मिलेगा बड़ा फायदा... ठग लिए 1.11 करोड़ ठगे

कोरबा राइस स्कैम : आरटीआई से खुलासा, अफसरों ने बदली जांच रिपोर्ट

जॉब स्कैम का शिकार हो रहे बेरोजगार, 93% लोगों को मिले फर्जी ऑफर

Tags:
  • रायपुर पुलिस
  • ठगी
  • पुणे
  • NRI
  • Raipur fraud case
  • स्कैम गैंग
राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP का 25 साल में सबसे कमजोर प्रदर्शन, कांग्रेस भी नहीं भुना पाई मौका

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP का 25 साल में सबसे कमजोर प्रदर्शन, कांग्रेस भी नहीं भुना पाई मौका
राजस्थान में कांग्रेस की हैट्रिक, 3 जिलों में निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गईं महिलाएं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में कांग्रेस की हैट्रिक, 3 जिलों में निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गईं महिलाएं
इंदौर में नेता प्रतिपक्ष ने निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, सब्जी मंडी हटाने पर हुआ था हंगामा

By Aman Vaishnav

इंदौर में नेता प्रतिपक्ष ने निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, सब्जी मंडी हटाने पर हुआ था हंगामा
सोशल मीडिया पर महिलाओं को डराने का नया तरीका: फोटो चुराकर डीपफेक, फर्जी ID और धमकी... 4 साल में 7,742 शिकायतें; सिर्फ 32 मामलों में FIR

By Arohi Raj

सोशल मीडिया पर महिलाओं को डराने का नया तरीका: फोटो चुराकर डीपफेक, फर्जी ID और धमकी... 4 साल में 7,742 शिकायतें; सिर्फ 32 मामलों में FIR
न पद रहा, न चुनाव जीते, फिर भी सरकारी बंगलों पर जमे हैं माननीय, गरीब से बिजली बिल की सख्त वसूली, नेताओं के 10 करोड़ बकाए पर सिस्टम मौन

By Aman Vaishnav

न पद रहा, न चुनाव जीते, फिर भी सरकारी बंगलों पर जमे हैं माननीय, गरीब से बिजली बिल की सख्त वसूली, नेताओं के 10 करोड़ बकाए पर सिस्टम मौन
MP में 4th क्लास कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: सरकार ने CPCT की शर्त में दी छूट, 15 हजार कर्मचारी सर्वेंट से बनेंगे लिपिक

By Arohi Raj

MP में 4th क्लास कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: सरकार ने CPCT की शर्त में दी छूट, 15 हजार कर्मचारी सर्वेंट से बनेंगे लिपिक
जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 979 करोड़ रुपए के टेंडर में गड़बड़ी का है आरोप

By Ashish Bhardwaj

जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 979 करोड़ रुपए के टेंडर में गड़बड़ी का है आरोप