ओम बिरला डीप फेक मामले में रायपुर पहुंची राजस्थान पुलिस, एक्टिविस्ट कुणाल को थमाया नोटिस

Deeksha Nandini Mehra | Jul 05, 2024, 15:06 IST
Share
ओम बिरला डीप फेक केस
ओम बिरला डीप फेक केस

सोशल मीडिया पर ओम बिरला का वीडियो वायरल किया गया है। इस मामले में कोटा पुलिस ने RTI एक्टविस्ट कुणाल शुक्ला को आरोपी बनाया है। अब तक पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Om Birla Deep Fake Case : ओम बिरला डीपफेक केस मामले में राजस्थान पुलिस शुक्रवार को रायपुर पहुंची। पुलिस ने RTI एक्टविस्ट कुणाल शुक्ला के घर दबिश दी। ओम बिरला डीप फेक वीडियो के मामले में पुलिस ने कुणाल शुक्ला को आरोपी बनाया है। इसी केस में पुलिस ने राजस्थान के आरोपी नौशाद और आशव शर्मा को गिरफ्तार किया है। राजस्थान में केस आईटी एक्ट की अलग-अलग धाराओ में दर्ज किया गया है।

कुणाल को थमाया नोटिस

दरअसल, लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ झूठा प्रचार करने के आरोप में कोटा की पुलिस ने एक FIR दर्ज की है। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए राजस्थान की पुलिस कुणाल के राजेंद्र नगर स्थित घर पहुंची। पुलिस ने कुणाल को एक नोटिस थमाया है। उनसे कहा गया है कि 7 दिनों के भीतर कोटा के किशोरपुरा थाने में पहुंचकर हाजिरी दें।

इस पर कुणाल ने कहा कि 7 दिन क्यों मुझे आज ही गिरफ्तार कर लें। मैं गरीबों के हक की आवाज उठाता रहूंगा मैं डरने वाला नहीं हूं। कुणाल को बिना गिरफ्तार किए नोटिस देकर लौट गई।

ये है पूरा मामला

बीजेपी शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने 13 अप्रैल को कोटा के किशोरपुरा थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि कोटा-बून्दी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी रहे ओम बिरला के खिलाफ सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो वायरल हो रहा है। फर्जी वीडियो में ओम बिरला की आवाज हूबहू मिल रही है। उन्होंने बताया कि नौशाद, आशव के फेसबुक पेज और वाट्सअप ग्रुप में मनगढंत, झूठा एवं प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाला वीडियो अपलोड किया गया। इसे कुणाल शुक्ला ने भी शेयर किया था।

कोटा के बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कहा फर्जी वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना आपराधिक कृत्य है। ओम बिरला बीजेपी प्रत्याशी के साथ-साथ लोकसभा अध्यक्ष हैं। अब संवैधानिक पद पर बैठे शख्स के डीप फेक वीडियो बनाकर ओम बिरला की छवि धूमिल की जा रही है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • ओम बिरला डीप फेक केस
  • Om Birla Deep Fake Case
  • RTI activist Kunal Shukla
  • RTI एक्टविस्ट कुणाल शुक्ला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा