राजेश मूणत का कांग्रेस पर जुबानी हमला, बोले- कांग्रेस ने सिर्फ लूटने का काम किया

Pravesh Shukla | Jul 06, 2025, 18:37 IST
Share
Rajesh Moonat Target Congress the sootr
Rajesh Moonat Target Congress the sootr

छत्तीसगढ़ की सियासत में इस दिनों 'जुबानी जंग' तेज हो चली है। इस बीच रायपुर पश्चिम से बीजेपी विधायक राजेश मूणत ने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, 'कांग्रेस केवल भटकाने का काम करती है, अब इनमें विचारधारा जैसा कुछ नहीं रह गया है'।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में इस दिनों 'जुबानी जंग' तेज हो चली है। इस बीच रायपुर पश्चिम से बीजेपी विधायक राजेश मूणत ने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला है। मूणत ने कांग्रेस की विचारधारा पर हमला बोलते हुए कहा कि, 'कांग्रेस केवल भटकाने का काम करती है, अब इनमें विचारधारा जैसा कुछ नहीं रह गया है'। 'कांग्रेस के अंदर गुटबाजी चरम पर है।

पढ़ें: छत्तीसगढ़ ASI प्रमोशन के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक, डीजीपी से गड़बड़ी पर मांगा जवाब

'जनता को भटकाती है कांग्रेस'

पूर्व मंत्री राजेश मूणत यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि 'कांग्रेस पार्टी सिर्फ जनता को भटकाने का काम करती है। इनके पास विचारधारा जैसा कुछ नहीं रह गया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पूरी तरह हताश और निराश हो चुकी है. जब इनकी सरकार थी तो योजना बद्ध तरीके से प्रदेश को लूटने का काम किया गया। गिरोह बनकर प्रदेश का पैसा अपने खजाने में डाला। उन्होंने गुटबाजी को लेकर भी कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। मूणत ने कहा कि 'छत्तीसगढ़ कांग्रेस में गुटबाजी भी चरम पर। कांग्रेस के अधिवेशन में पीसीसी चीफ की तस्वीर तक नही थी। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सिर्फ समाचार की सुर्खियों पर है'।

पढ़ें: सूदखोर खा रहे पेंशन, रेलवे स्टेशन पर भीख मांगकर गुजारा कर रही हवलदार की पत्नी

'कांग्रेस को आत्ममंथन की जरूरत'

इस दौरान राजेश मूणत ने कांग्रेस की किसान-जवान सभा और मल्लिार्जुन खड़गे को घेरते हुए कहा कि 'छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस को नकार चुकी है। अब खड़गे जी अपनी जमीन तलाशने के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, उनका स्वागत है। उनसे आग्रह है कि प्रदेश में उनकी सरकार ने योजना बद्ध तरीक़े से कैसे भ्रष्टाचार किया, वे उस पर भी प्रकाश डालें। पार्टी के कई नेता जेल में हैं, तो कई फरार हैं। छत्तीसगढ़ के किसान और बेरोजगार युवाओं ने कांग्रेस को नकारा है। कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार पर उन्हें यहां आत्ममंथन करने की जरूरत' ।

पढ़ें: दिव्यांगता के आंकलन के लिए एमपी के इस शहर में जाते हैं छत्तीसगढ़ के दिव्यांग, 25 साल में नहीं सुधरे इंतजाम

भाजपा के प्रशिक्षण शिविर पर दी जानकारी

इस दौरान बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर की जानकारी देते हुए राजेश मूणत ने कहा कि 'भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने कार्यकर्ताओं के लिए शिविर का आयोजन करती है। इसी कड़ी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सरकार की योजना जनता तक कैसे पहुंच रही है इसकी मॉनिटरिंग के साथ ही अपने आचरण को कैसे रखना है, तीन दिन के प्रशिक्षण शिविर में इस पर विस्तार से चर्चा होगी।

\पढ़ें: छत्तीसगढ़ ASI प्रमोशन के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक, डीजीपी से गड़बड़ी पर मांगा जवाब

Rajesh Munat, Congress, BJP, Mallikarjun Kharge, Sachin Pilot, Deepak Baij, Chhattisgarh Politics, CG News, Political news, Chhattisgarh Politics News ,राजेश मूणत, कांग्रेस, बीजेपी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सचिन पायलट, दीपक बैज, छत्तीसगढ़ की सियासत, सीजी न्यूज

Tags:
  • Sachin Pilot
  • सचिन पायलट
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • CONGRESS
  • BJP
  • बीजेपी
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • CG News
  • सीजी न्यूज
  • Political News
  • Rajesh Munat
  • राजेश मूणत
  • Chhattisgarh politics
  • Chhattisgarh Politics News
  • mallikarjun kharge
  • छत्तीसगढ़ की सियासत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच